विश्व शिक्षक दिवस 2023 : थीम इतिहास उद्देश्य महत्व | World Teachers' Day 2023 Theme in Hindi
विश्व शिक्षक दिवस 2023 : थीम इतिहास उद्देश्य महत्व
विश्व शिक्षक दिवस 2023 : थीम इतिहास उद्देश्य महत्व
प्रतिवर्ष 5 अक्तूबर को ‘विश्व शिक्षक दिवस’ का आयोजन किया जाता है। ‘विश्व शिक्षक दिवस’ का उद्देश्य दुनिया भर में शिक्षकों की सराहना करना उनके महत्त्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
विश्व शिक्षक दिवस 2022 : थीम
- "शिक्षा का परिवर्तन शिक्षकों से शुरू होता है"।
- The theme for World Teachers' Day 2022 is “The transformation of education begins with teachers”.
विश्व शिक्षक दिवस के बारे में
- दुनिया भर में शिक्षकों और उनके अधिकारों तथा दायित्त्वों को रेखांकित करने हेतु प्रतिवर्ष 5 अक्तूबर को ‘विश्व शिक्षक दिवस’ का आयोजन किया जाता है। ‘विश्व शिक्षक दिवस’ का उद्देश्य दुनिया भर में शिक्षकों की सराहना करना उनके महत्त्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है। यूनेस्को द्वारा इस दिवस को शिक्षकों एवं शिक्षण से संबंधित मुद्दों पर विचार करने और उन्हें संबोधित करने के अवसर के रूप में देखा जाता है। विश्व शिक्षक दिवस-2022 की थीम है- '"शिक्षा का परिवर्तन शिक्षकों से शुरू होता है"।
- संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने वर्ष 1994 में 5 अक्तूबर को ‘विश्व शिक्षक दिवस’ के रूप में घोषित किया और तब से यह दिन प्रतिवर्ष 5 अक्तूबर को वैश्विक स्तर पर आयोजित किया जाता है। ध्यातव्य है कि बच्चों को उनकी सीखने की प्रक्रिया में सहायता करने हेतु पूरे देश में शिक्षकों ने महामारी के दौरान महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
शिक्षक दिवस 5 सितंबर
- भारत में शिक्षकों, शोधकर्त्ताओं और प्रवक्ताओं/प्रोफेसर सहित शिक्षकों के कार्यों के महत्त्व कों पहचानने और मनाने के लिये वर्ष 1962 से प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- वर्ष 1962 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, कुछ छात्रों ने उनसे उनका जन्मदिन मनाने की अनुमति माँगी। हालाँकि डॉ. राधाकृष्णन ने किसी भी प्रकार के उत्सव को मंज़ूरी नहीं दी, बल्कि अनुरोध किया कि इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए।
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस - 11 नवंबर
- 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप मे देश भर में मनाया गया। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस को स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Post a Comment