Sport GK February 2022 in Hindi| खेलकुद करेंट अफेयर्स फरवरी 2022

 Sport GK February 2022 in Hindi (खेलकुद करेंट अफेयर्स फरवरी 2022 )

Sport GK February 2022 in Hindi| खेलकुद करेंट अफेयर्स फरवरी 2022


Sport GK February 2022 in Hindi (खेलकुद करेंट अफेयर्स फरवरी 2022) 


वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर, 2021’ पुरस्कार

  • भारतीय हॉकी गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को  ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर, 2021’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे यह पुरस्कार पाने वाले दूसरे भारतीय तथा दूसरे हॉकी खिलाड़ी हैं। इससे पूर्व भारत की महिला कप्तान रानी ने वर्ष 2019 में यह पुरस्कार जीता था। पी.आर. श्रीजेश पुरुष हाॅकी टीम का हिस्सा थे जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। वर्ल्ड गेम्स (World Games) एक बहु-खेल आयोजन है जिसे हर चार वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय विश्व खेल संघद्वारा अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इन  खेलों का आयोजन 11 दिनों की अवधि के लिये किया जाता है जिसमें 30 से अधिक खेलों को शामिल किया जाता है।


महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 रैंकिंग


  • मिताली राज एक दिवसीय महिला क्रिकेट में बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में दूसरे स्‍थान पर पहुंँच गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद- आई.सी.सी. ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 से पहले यह रैंकिंग जारी की है। मिताली राज के कुल 738 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हेली 750 अंकों के साथ पहले स्‍थान पर हैं। मिताली के अलावा भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना रैंकिंग में शीर्ष 10 खिलाडियों में शामिल हैं। मंधाना को हाल ही में सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन के लिये आई.सी.सी. महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021 पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 03 दिसंबर, 1982 को राजस्थान के जोधपुर में जन्मी मिताली राज ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कॅरियर की शुरुआत वर्ष 1999 में मात्र 16 वर्ष की आयु में की थी। मिताली राज टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी हैं। मिताली राज भारत की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2 हज़ार या इससे ज़्यादा रन बनाए हैं।


आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड


  • न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ डेरिल मिशेल को आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्डसे सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। डेनियल विटोरी, ब्रेंडन मैकुलम और केन विलियमसन के बाद डेरिल मिशेल अब यह पुरस्कार जीतने वाले न्यूज़ीलैंड के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। बीते वर्ष पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ‘ICC स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड ऑफ द डेकेडके रूप में नामित किया गया है। यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा किसी एक विशिष्ट टीम या किसी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को खेल की भावना को कायम रखनेहेतु प्रदान किया जाता है।  

शीतकालीन ओलंपिक का राजनीतिक बहिष्कार


  • गलवान घटना में शामिल एक चीनी सैनिक को ओलंपिक मशाल वाहक के रूप में चुनने के बीजिंग के कदम की निंदा करते हुए भारत ने शीतकालीन ओलंपिक के राजनीतिक बहिष्कार की घोषणा की है। इसका अर्थ है कि भारत राजनयिक स्तर पर ओलंपिक का बहिष्कार करेगा, हालाँकि इस आयोजन में भारतीय एथलीट शामिल होंगे। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष सितंबर माह में भारत ने ब्रिक्स के संयुक्त बयान का समर्थन किया था, जिसके मुताबिक सभी देश बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेज़बानी हेतु चीन को अपना समर्थन प्रदान करते हैं।विदित हो कि शीतकालीन ओलंपिक उन खेलों की प्रमुख प्रतियोगिता है जो बर्फ पर खेले जाते हैं। यह प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित किया जाता है और इसमें दुनिया भर के प्रतिभागी शामिल होते हैं। आइस स्केटिंग, आइस हॉकी, स्कीइंग तथा फिगर स्केटिंग कुछ लोकप्रिय खेल हैं, जो शीतकालीन खेलों में खेले जाते हैं। पहला शीतकालीन ओलंपिक वर्ष 1924 में फ्राँस के शैमॉनिक्स में आयोजित किया गया था। भारत वर्ष 1964 से इन खेलों में हिस्सा ले रहा है। 


आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्‍व कप


  • हाल ही में ICC U-19 विश्व कप 2022 का फाइनल 5 फरवरी को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया जिसमें भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट से जीत हासिल की। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में यह भारत का  रिकॉर्ड पांँचवाँ अंडर-19 खिताब है। इंग्लैंड की टीम द्वारा भारतीय टीम को 190 रन का लक्ष्य दिया गया था जिसे भारतीय टीम ने 47.4 ओवर में पूरा कर छह विकेट पर 195 रन पर बनाए। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 वेस्टइंडीज़ में जनवरी-फरवरी 2022 में आयोजित एक सीमित ओवरों का क्रिकेट टूर्नामेंट था। इसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया। यह अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का 14वाँ संस्करण था और वेस्टइंडीज़ में आयोजित पहला टूर्नामेंट था। बांग्लादेश इस टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन रहा। इस टूर्नामेंट के मैच एंटीगुआ, सेंट किट्स, गुयाना और त्रिनिदाद में खेले गए। फाइनल मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया।

Also Read....


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.