विश्व की जलवायु एवं जलवायु प्रदेश | विश्व के प्रमुख जलवायु प्रदेश विशेषताएँ । Climate of world in Hindi

विश्व की जलवायु एवं जलवायु प्रदेश

विश्व की जलवायु एवं जलवायु प्रदेश | विश्व के प्रमुख जलवायु प्रदेश विशेषताएँ । Climate of world in Hindi


विश्व की जलवायु (Climate of world in Hindi) 


  • किसी विस्तृत क्षेत्र में बदलती हुई मौसम की दशाओं के औसत को जलवायु कहा जाता है. जलवायु में तापमानवायुदायवर्षाआर्द्रतावायु की गति आदि का योग होता हैजलवायु को प्रभावित करने वाले कारक अक्षांशसमुद्र तल से ऊँचाई पर्वत की दिशासमुद्र से दूरीहवाएँधाराएँ आदि हैं.

 

विश्व के प्रमुख जलवायु प्रदेश

 

जलवायु का वर्गीकरण जर्मन विद्वान ब्लाडीमोर कोपेन ने 1918, थार्नथ्वेट ने 1931 में प्रस्तुत किया था इन विद्वानों के अपने-अपने विभाजन हैं सामान्यतः हमारे देश में निम्नलिखित विभाजन को मुख्य माना जाता है-

 

  • (1) भूमध्यरेखीय प्रदेश 
  • (2 ) सूडान तुल्य प्रदेश 
  • ( 3 ) मानसूनी प्रदेश 
  • (4) सहारा तुल्य प्रदेश 
  • (5) भूमध्यसागरीय प्रदेश 
  • (6) चीन तुल्य प्रदेश 
  • (7) ईरान तुल्य प्रदेश 
  • (8) तूरान तुल्य प्रदेश 
  • (9) पश्चिमी यूरोपीय तुल्य प्रदेश 
  • (10) स्टेपीज तुल्य प्रदेश 
  • (11) सेन्ट लारेन्स तुल्य प्रदेश 
  • (12) टैगा प्रदेश 
  • (13) टुण्ड्रा प्रदेश

 

1. भूमध्यरेखीय प्रदेश - 

  • प्रदेश भूमध्यरेखा के दोनों ओर  उत्तर एवं  दक्षिणी अक्षांशों के मध्य स्थित हैं. इनका विस्तार दक्षिणी अमरीका में अमेजन बेसिन इक्वेडोर तथा उत्तरी पश्चिमी पट परअफ्रीका में कांगो वेसिनगिनी तट तथा पूर्वी तट एवं एशिया पूर्वी द्वीपसमूह (मलायाजावासुमात्रावोर्नियाश्रीलंकान्यूगिनी आदि) में इन प्रदेशों का विस्तार है. 

  • सूर्य लगभग वर्ष भर भूमध्यरेखा पर लम्बवत् चमकता है. दिन व रात की अवधि में अन्तर बहुत कम होता है. तापमान ऊँचा रहता है. औसत वार्षिक तापमान 27° से रहता है तापान्तर कम होता है प्रायः प्रतिदिन सायंकाल 4 बजे वर्षा प्रारम्भ हो जाती है. यहाँ की वर्षा संवहनीय वर्षा होती है जो तेज व मूसलाधार होती है. 
  • वर्षा का औसत 200 सेमी है तटीय एवं पर्वतीय भागों में 200 से 300 सेमी वर्षा होती है. रात्रि को मौसम साफ हो जाता है और आकाश स्वच्छ हो जाता है.

 

2. सूडान तुल्य प्रदेश- 

  • सूडान तुल्य प्रदेश या सवाना तुल्य प्रदेश भूमध्यरेखा के उत्तर में  से 25° तथा दक्षिण में 5 से 25° अक्षांशों के मध्य स्थित हैं इन प्रदेशों का विस्तार अफ्रीका महाद्वीप के सूडानपूर्वी अफ्रीका का पठारजेम्रेजी बेसिनदक्षिणी अमरीका में गायना का पठार तथा ब्राजील का पठार तथा आस्ट्रेलिया के उच्च भाग में आस्ट्रेलियन सवाना क्षेत्र में पाया जाता है.

 

  • इन प्रदेशों में गर्म एवं साधारण आर्द्र जलवायु पाई जाती है ग्रीष्मकाल का तापमान 28° से 33° से. और शीतकाल का तापमान 18° से 25° से तक पाया जाता हैइन भागों में वार्षिक तापान्तर  से 10° के मध्य रहता है. वर्षा का औसत 100 से 150 सेमी होता है. भूमध्यरेखा के निकटवर्ती भागों में वर्षा 150 से 200 सेमी और ऊँचे अक्षांशीय भागों में 50 सेमी होती है. 


3. मानसूनी प्रदेश 

  • मानसूनी प्रदेश उत्तरी व दक्षिणी गोलार्द्धों  से 30° अक्षांशों के मध्य स्थित हैं इन प्रदेशों का विस्तार एशिया में भारत पाकिस्तान,बांग्लादेशम्यांमारथाइलैण्डदक्षिणी चीनफिलीपाइन्स द्वीपसमूहअफ्रीका में मेलागासी व मोजम्बिक आस्ट्रेलिया का उत्तरी-पूर्वी भागदक्षिणी अमरीका में केरेबिन द्वीप समूह ब्राजील का पूर्वी तटीय भाग और उत्तरी अमरीका के पश्चिम द्वीप समूह मध्य अमरीकामैक्सिको आदि में है.
  • मानसूनी जलवायु के प्रदेशों में जलवायु उष्ण एवं आर्द्र होती है. ग्रीष्मकाल का औसत तापमान 30° से 35° से. तक रहता है. उत्तरी भारत के मैदानों में तापमान 45° से. और मैक्सिको में 40° से. से अधिक पहुँच जाता है. शीतकाल का तापमान 15° से. से 20° से. तक रहता है. उत्तरी भारत के मैदानों में तापमान  से. तक गिर जाता है. मानसूनी प्रदेशों में वर्षा ग्रीष्मकाल में सागर की ओर चलने वाली हवाओं (मानसूनी के हवाओं) से होती हैवर्षा का औसत 50 सेमी से 150 सेमी तक होता है. सागरतटीय म प्रदेशों में पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा अधिक होती इन् है. विश्व में सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करने वाला मासिनराम (मेघालय-भारत) भी इन्हीं प्रदेशों क में स्थित है. इन प्रदेशों में 90% वर्षा में ग्रीष्मकालीन मानसूनों से और 10% वर्षा  शीतकालीन चक्रवातों से होती है.

 


4. सहारा तुल्य प्रदेश 

  • सहारा तुल्य प्रदेश उत्तरी और दक्षिणी दोनों ही गोलाद्धों में 20° से 30° अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के वि पश्चिमी भाग में स्थित हैंइन प्रदेशों का 24 विस्तार अफ्रीका के सहारा एवं कालाहारी मान् नें एशिया के अरब व थार क्षेत्र में उत्तरी का अमरीका के कोलोरोडो मेंदक्षिणी अमरीका के आटाकामा में और आस्ट्रेलिया के पश्चिमी मरुस्थल में है.

 

  • सहारा तुल्य प्रदेश गर्म एवं शुष्क प्रदेश हैं. ग्रीष्मकाल में यहाँ का तापमान 35° से 40° से. तक रहता है. सहारा के मध्यवर्ती कुछ भागों में तापमान 55° से तक पहुँच जाता है. विश्व के गर्मतम स्थल जैकोयाबाद (पाकिस्तान) और अल अजीजीयाह (लीविया) इन्हीं प्रदेशों में स्थित हैं इन प्रदेशों में वर्षा का औसत 10 सेमी से 15 सेमी तक रहता है.

 

5. भूमध्यसागरीय प्रदेश

  • भूमध्यसागरीय प्रदेश उत्तरी व दक्षिणी दोनों ही गोलार्द्ध में 30° से 45° अक्षांशों के मध्य स्थित है. इन प्रदेशों का विस्तार महाद्वीपों के पश्चिमी भागों में हैइस जलवायु का मुख्य क्षेत्र भूमध्य सागर के तटीय भागों में स्थित है. अतः उसी के नाम पर इस जलवायु को भूमध्यसागरीय जलवायु कहते हैं. इनका विस्तार यूरोप में स्पेनपुर्तगालफ्रांसइटली व बालकन प्रायद्वीय में एशिया में साइप्रस सीरियाटर्कीजोर्डनइजराइल व लेबनान में अफ्रीका में एटलस प्रदेश व केप प्रान्त मेंउत्तरी अमरीका में कैलिफोर्निया की घाटी में दक्षिणी अमरीका में मध्य चिली में और आस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग व उत्तरी न्यूजीलैण्ड द्वीप में है.

 

  • यह सम जलवायु है. ग्रीष्म और शीत काल की दशाओं में काफी समानता मिलती है. ग्रीष्मकाल में औसत तापमान 21° से. से 26° से. है जो कभी-कभी मोरक्को में 30° से. तक पहुँच जाता है. शीतकाल में तापमान  से 12° से. तक पाए जाते हैं. कहीं-कहीं तापमान  से. तक भी पहुँच जाता है. इन प्रदेशों में वर्षा शीतकाल में होती है. ग्रीष्मकाल शुष्क रहता है. वर्षा का औसत 40 सेमी से 60 सेमी रहता है. द. आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैण्ड में 60 सेमी से 80 सेमी वर्षा अंकित की जाती है.

 

6. चीन तुल्य प्रदेश 

  • चीन तुल्य जलवायु के प्रदेश उत्तरी और दक्षिणी दोनों ही गोलाद्धों में 30° से 45° अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के पूर्वी तटों पर पाए जाते हैं. इन प्रदेशों का विस्तार एशिया में मध्य एवं उत्तरी चीनदक्षिणी जापानदक्षिणी-पश्चिमी कोरियाअफ्रीका में नैटाल दक्षिणी अमरीका में दक्षिणी-पूर्वी ब्राजील तथा युरुग्वे उत्तरी अमरीका में दक्षिणी पूर्वी संयुक्त राज्य अमरीका और आस्ट्रेलिया के दक्षिणी-पूर्वी भाग में है. 
  • चीन तुल्य प्रदेशों की जलवायु अति विषम होती है ग्रीष्मकाल का औसत तापमान 24° से 28° से. रहता है. कभी-कभी ताप मान 38° से. तक पहुँच जाता है. शीतकाल का तापमान  से  से. तक मिलता है,

 

  • उत्तरी चीन में तापमान 10° तक गिर जाता है. वर्षा का औसत 80 सेमी से 120 सेमी तक रहता हैवर्षा ग्रीष्मकाल में अधिक होती हैचीन में वर्षा मानसूनी हवाओं से होती है, इस जलवायु के प्रदेशों में भयंकर तूफान आते हैंजिन्हें चीन में टाइफून और संयुक्त राज्य अमरीका के दक्षिणी पूर्वी तटीय भाग में टारनेडो कहते हैं.

 

7. ईरान तुल्य प्रदेश 

  • ईरान तुल्य जलवायु के उत्तरी व दक्षिणी गोलार्द्ध में 23° से 48° के मध्य पाए जाते है इन प्रदेशों का विस्तार एशिया के ईरानइराकअफगानिस्तानतारिम बेसिन तथा गोबी के क्षेत्र में उत्तरी अमरीका में ग्रेट बेसिन के पठार और अफ्रीका में वेल्ड के पठार में हैं.

 

  • इन प्रदेशों में भी जलवायु विषम पाई जाती है, ग्रीष्मकाल में औसत तापमान 27° से 32° से रहता हैलेकिन जून माह में गोबी के मरुस्थल का तापमान 45° से. तक पहुँच जाता है. शीतकाल का औसत तापमान  से  से. तक रहता है. वर्षा इन प्रदेशों में कम होती है. ग्रीष्मकाल में 30 से 50 सेमी तक वर्षा हो जाती है.

 

8. तूरान तुल्य प्रदेश

  • तुरान तुल्य जलवायु के प्रदेश उत्तरी एवं दक्षिणी दोनों ही गोलाद्धों में 20° से 40° अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के आन्तरिक भागों में पाए जाते हैं. इन प्रदेशों का विस्तार यूरेशिया (यूरोप व एशिया) में कैस्पियन सागर के चतुर्दिक एवं कालासागर के उत्तरी-पूर्वी भाग व अजोव सागर तक उत्तरी अमरीका में राकी के पूर्वी ढाल (मध्यवर्ती क्षेत्र)दक्षिणी अमरीका में लाप्लाट बेसिन (अर्जेन्टाइना और बोलिविया के पूर्व एवं पेराग्वे नदी के पश्चिम में और आस्ट्रेलिया के दक्षिणी-पूर्वी भाग में है.

 

  • इस प्रदेश की जलवायु अत्यन्त विषम है. यहाँ ग्रीष्मकाल का औसत तापमान 23° से 28° से. रहता है. शीतकाल में तापमान ( से नीचे चला जाता है. वर्षा यहाँ बहुत कम अर्थात् 20 से 30 सेमी तक होती है. वर्षा ग्रीष्मकाल शुरू होने से पूर्व होती है. इन भागों में हिमपात भी होता है.

 

9. पश्चिमी यूरोपीय तुल्य प्रदेश

  • पश्चिमी यूरोपीय तुल्य जलवायु के प्रदेश उत्तरी एवं दक्षिणी दोनों गोलार्द्ध में 45° से 6) अक्षांशों मध्य महाद्वीपों के पश्चिमी किनारों पर पाए जाते हैं. इन प्रदेशों का विस्तार यूरोप में ब्रिटेनदक्षिणी नार्वेदक्षिणी पूर्वी फिनलैण्डबेल्जियमहालैण्डडेनमार्कपंचमी जर्मनीउत्तरी स्पेन तथा उत्तरी फ्रांस उत्तरी अमरीका में दक्षिणी अलास्का और ब्रिटिश कोलम्बियादक्षिणी अमरीका में दक्षिणी चिली तथा आस्ट्रेलिया में दक्षिणी न्यूजीलैण्ड द्वीप में है.

 

  • इन प्रदेशों की जलवायु सामुद्रिक प्रभाव के कारण सम जलवायु है. यहाँ ग्रीष्मकाल शीतल व शीतकाल साधारण ठण्डे होते हैं. ग्रीष्मकाल में औसत तापमान 18° से. और शीतकाल में औसत तापमान  से  से. तक रहता हैपछुआ पवनों द्वारा यहाँ वर्ष भर वर्षा होती है वर्षा का औसत 150 से 250 सेमी तक रहता है तटीय भागों में वर्षा अधिक और आन्तरिक मैदानी भागों में कम होती हैं.

 

10. स्टैप्स तुल्य प्रदेश

  • स्टैप्स तुल्य  जलवायु के प्रदेश उत्तरी व दक्षिणी गोलाद्व में 45° से 60° अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के मध्यवर्ती भागों में पाए जाते हैं. इन प्रदेशों का विस्तार यूरेशिया में हंगरी का मैदानपोलैण्डरूमानियापश्चिमी यूक्रेन में चरनोजम (काली) मिट्टी का क्षेत्र स्टैप्स व साइबेरिया के दक्षिणी-पश्चिमी मैदान में उत्तरी अमरीका में प्रेयरी प्रदेश (कनाडा में मेनीटोबासस्केचवान और अलबर्टा और यू.एस.ए. के उत्तरी मध्य भाग) में है.

 

  • इन प्रदेशों में ग्रीष्मकाल छोटा व गर्म तथा शीतकाल लम्बा व ठण्डा होता है. ग्रीष्मकाल का औसत तापमान 17° से. से 20° से. तक और शीतकाल का औसत तापमान हिमांक बिन्दु ( से) के आस-पास रहता है. कुछ भागों में हिमपात भी हो जाता है. वर्षा का वार्षिक औसत 15 से 25 सेमी तक रहता है.

 

11. सेण्ट लारेन्स तुल्य प्रदेश

  • सेण्ट लारेन्स तुल्य जलवायु के प्रदेश उत्तरी एवं दक्षिणी गोलाद्धों में 35° से 50° अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के पूर्वी भाग में पाए जाते हैं. इन प्रदेशों का विस्तार उत्तरी अमरीका में सेण्ट लारेन्स बेसिन तथा न्यूफाउण्डलैण्ड द्वीप में दक्षिणी अमरीका में पैन्टागोनिया तथा एशिया में मन्चूरियासखालीन तथा होकेडो द्वीप में हैं.

 

  • इस जलवायु के प्रदेशों में ग्रीष्मकाल में साधारण गर्मी और शीतकाल में कठोर ठण्ड पड़ती है. ग्रीष्मकाल का तापमान 17° से 22° से. रहता है. शीतकाल का तापमान हिमांक ( से.) से नीचे रहता है. शीतकाल में प्रायः बर्फ जम जाती है. वर्षा का औसत 50 से 100 सेमी तक रहता है. ग्रीष्मकाल में वर्षा अधिक होती है. शीतकाल की वर्षा हिम वर्षा के रूप में होती है.

 

12. टैगा प्रदेश 

  • टैगा जलवायु के प्रदेश उत्तरी गोलार्द्ध में 50° से 65° अक्षांशों के मध्य पाए जाते हैं. इन प्रदेशों का विस्तार उत्तरी अमरीका में मध्य कनाडा यूरोप में स्वीडनद. फिनलैण्डपोलैण्ड तथा पश्चिमी रूस व साइबेरिया है.

 

  • यह जलवायु अत्यधिक ठण्डी व विषम है. शीतकाल बहुत लम्बा व कठोर होता है. शीतकाल में तापमान सदैव हिमांक (( से.) से नीचे रहता है. कभी-कभी न्यूनतम तापमान 65° से. तक पहुँच जाता है. विश्व का शीत ध्रुव (Cold pole) कहा जाने वाला बखोंयानस्क यहीं स्थित है. ग्रीष्मकाल साधारण गर्म होता है और तापमान 10° से. तक पाया जाता है. वर्षा ग्रीष्मकाल के प्रारम्भ में 50 सेमी तक हो पाती है.

 

13. टुण्ड्रा प्रदेश

  • टुण्ड्रा जलवायु के प्रदेश उत्तरी गोलार्द्ध में 60° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में पाए जाते हैं. इन प्रदेशों का विस्तार यूरोप में नार्वेफिनलैण्ड तथा रूस का उत्तरी भागएशिया में साइबेरिया का उत्तरी भागउत्तरी अमरीका में उत्तरी कनाडा व अलास्का में है.

 

  • इन प्रदेशों की जलवायु अत्यधिक ठण्डी होती है. यहाँ शीतकाल अति लम्या व कठोर होता है शीतकाल 8 से 10 माह का होता है. इस काल में तापमान -50° से. तक पहुँच जाता है और ठण्डी व बर्फीली हवाएँ चलती हैंग्रीष्मकाल का औसत तापमान  से. रहता है. वर्षा इन प्रदेशों में अति अल्प व ग्रीष्मकाल में होती है. वर्षा का औसत 25 सेमी से कम रहता है.

 

Also Read....


विश्व के प्रमुख पठार

विश्व के महासागर 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.