विश्व के प्रमुख पठार | विश्व के पठारों की जानकारी

विश्व के प्रमुख पठार | विश्व के पठारों की जानकारी

विश्व के प्रमुख पठार | विश्व के पठारों की जानकारी

ग्रीनलैंड का पठार

अंध महासागर के उत्तरी भाग में लगभग 2175600 वर्ग किमी क्षेत्र में हिम से ढंका विशाल पठार है। इसे ग्रीनलैंड का पठार कहा जाता है।

कोलम्बिया का पठार

यह संयुक्त राज्य अमेरिका के ओरगन, वांशगिटन और इडाहो राज्यों के मध्य 462500 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत फैला है।

मैक्सिको का पठार

यह पठार पश्चिम सियारामाद्रे और  पूर्वी सियारामाद्रे पर्वत श्रेणियों के मध्य स्थित है।

तिब्बत का पठार

यह पठार हिमालय के उत्तर और क्यूनलुन पर्वत के दक्षिण में 4000 से 5000 मीटर तक ऊंचाई पर स्थित है।

मंगोलिया का पठार

यह चीन के उत्तरी मध्य भाग में मंगोलिया गणराज्य में स्थित है।

ब्राजील का पठार

दक्षिण अमेरिका के मध्य पूर्वी भाग में यह पठार त्रिभुजाकार रूप मंे स्थित है।

बोलीविया का पठार

यह पठार 800 किमी लंबा और 128 किमी चौड़ा तथा इसकी उंचाई 3110 मीटर है। यह बोलीविया के एंडीज पर्वतमाला क्षेत्र में विस्तृत रूप में फैला है।

अलास्का पठार

इसका निर्माण यूकन और उसकी सहायक नदियों द्वारा हुआ है। अतः इसे यूकन का पठार भी कहा जाता है। कनाड़ा की ओर इसकी ऊंचाई 900 मीटर है।

ग्रेट बेसिन का पठार

यह कोलम्बिया पठार के दक्षिण में कोलोरेड़ो और कोलम्बिया नदियों के मध्य 525000 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत है।

कोलोरेडो का पठार

यह ग्रेट बेसिन के दक्षिण में स्थित है तथा इसका विस्तार युटाह और ऐरीजोना राज्यों में पाया जाता है।

दक्कन का पठार

यह पठार दक्षिण भारत में स्थित है। इसे तीन ओर से पर्वत-श्रेणियों ने घेर रखा है। इसके पूर्व में पूर्वी घाट, पश्चिमी में पश्चिमी घाट तथा उत्तर में विंध्याचल एवं सतपुड़ा की श्रेणियां हैं।

ईरान का पठार

इसे एशिया माइनर का पठार या ईरान का मध्यवर्ती पठार भी कहते हैं। इसकी औसत ऊंचाई 900-1500 मीटर के मध्य है।

अरब का पठार

यह दक्षिण-पश्चिम एशिया में स्थित है। इसके पूर्व में फारस की खाड़ी पश्चिम में लाल सागर, उत्तर पश्चिम में भूमध्य सागर और दक्षिण में अरब सागर स्थित है।

अनातोलिया का पठार

यह तुर्की के एंटिक एवं टारस श्रेणियों के मध्य स्थित है। इसे टर्की का पठार  भी कहते हैं। इसकी औसत ऊंचाई 800 मीटर है।

मेडागस्कर का पठार

मेडागास्कर द्वीप अफ्रीका के दक्षिण-पूर्व हिन्द महासागर में स्थित है। इस द्वीप के मध्यवर्ती भाग पठारी हैं, जिसे मेडागास्कर या मालागासी का पठार कहा जाता है।

आस्ट्रेलिया का पठार

आस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग में आस्ट्रेलिया का पठार स्थित है। इसकी सामान्य ऊंचाई 180 से 600  के मध्य है। इस पठार का दक्षिणी भाग मरूस्थलीय हैं

चियापास का पठार

यह दक्षिणी मैक्सिको में प्रशांत महासागर के तट पर स्थित है। इसके उत्तर में तबास्को, दक्षिणी-पश्चिम में तेहुआ-न्टेपक की खाड़ी, पूर्व में ग्वाटेमाला और पश्चिम में ओकस्का और बेराक्रुज स्थित है।

मेसेटा का पठार

स्पेन के आइबेरियन प्रायद्वीप पर मेसेटा का पठार स्थित है। इस पठार की औसत ऊंचाई 610 मीटर है।

इण्डोचीन का पठार

यह दक्षिणी एशिया के पूर्वी प्रायद्वीप में स्थित है। इस भाग पर सालविन, सीकांग, मीकांग, मीनाम आदि नदियां प्रवाहित होती हैं। 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.