व्यापार नीति से संबंधित शब्दावली | आयात निर्यात नीति शब्दावली | World Trage Terminology in Hindi

 व्यापार से संबंधित शब्दावली 

व्यापार नीति से संबंधित शब्दावली | आयात निर्यात नीति शब्दावली | World Trage Terminology in Hindi



व्यापार से संबंधित शब्दावली

 

WTO विश्व व्यापार संगठन : 

  • यह व्यापार एवं तटकर पर सामान्य समझौता (GATT) के उत्तराधिकारी के रूप में स्थापित किया गया। इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विटज़रलैंड में स्थित है। एक सदस्यता आधारित संगठन है। स्वीकृत हो जाने पर एक सदस्य संगठन के सभी यंत्रों में सहमत होता है। GATT से भिन्न WTO में विवाद का समाधान करने की एक प्रक्रिया है। कोई भी सदस्य किसी अन्य सदस्य के विरुद्ध अपना मुकदमा कायम करने में स्वतंत्र होता है । यह औपचारिक समानता की अनुमति प्रदान करता है किंतु जेनेवा में वकील नियुक्त करने की लागत के कारण यह प्रायः कठिन होता है। किंतु उदाहरण के लिए, भारत ने यू.एस. के विरुद्ध मुकदमा दायर किया और विजय प्राप्त की है।


  • यू.एन. जनरल असेम्बली के समान WTO में मतदान एक देश एक मत के आधार पर होता है किंतु निर्णय सामान्यतः अनौपचारिक विचार-विमर्श प्रक्रिया के माध्यम से किये जाते हैं।

 

 बहुराष्ट्रीय निगम  MNC क्या होती हैं 

  • बहुराष्ट्रीय निगम या जिसे कभी-कभी राष्ट्र-पार निगम (Trans-national Corporation TNC) भी कहा जाता है, से अभिप्राय एक ऐसे निगम से होता है जिसकी सहायक या शाखाएँ एक से अधिक देशों में होती हैं। शाखाओं का स्वामित्व प्रायः शत-प्रतिशत पैतृक निगम का होता है किंतु वे भी अल्पांश विनियोग में हो सकती हैं।


  • MNCs सामान्यतः विकसित देशों या धनी देशों से समझी जाने वाली होती हैं। जैसे बड़ी तेल कंपनी Exxan या BP (British Petroleum) तथा वाहन उत्पादक फोर्ड, जनरल मोटर्स, मर्सिडीज बेंज, निशान या होण्डा आदि । हाल ही में, बड़े माध्यम आय देशों से कई MNC उत्पन्न हो गयी है। भारत की टाटा या चीन की Haier बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था से MNC के उदाहरण हैं।

 

 IMF - अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 

  • द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में विश्व बैंक के साथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के परिणामस्वरूप स्थापित किया गया। विश्व बैंक विकास वित्त में व्यवहार करता है। जबकि IMF का कार्य अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक, विदेशी विनिमय दरों एवं संबंधित वैश्विक मामलों का प्रबंधन करना होता है। यह भुगतान संतुलन एवं अन्य अंतर्राष्ट्रीय भुगतान समस्या वाले देशों के अंतिम ऋणदाता के रूप में कार्य करता है। इसका वर्णन 187 सदस्य देशों (जुलाई 2010 में) के "एक संगठन के रूप में किया जाता है जो वैश्विक मौद्रिक सहयोग को प्रोत्साहित करने, वित्तीय स्थिरता प्राप्त करने, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुविधाजनक बनाने, रोजगार के उच्च स्तर एवं सतत् आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित करने एवं निर्धनता को कम करने का कार्य करता है।" IMF से ऋण प्रायः घरेलू मौद्रिक एवं राजकोषीय नीति के विषय में जुड़ी हुई शर्तों के साथ प्राप्त होता है। इसके अंतर्गत एक अलिखित परंपरा है कि IMF का अध्यक्ष एक यूरोपीय व्यक्ति तथा विश्व बैंक का अध्यक्ष अमरीकी व्यक्ति होगा। वर्तमान में (ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत एवं चीन) शक्तियों की बढ़ती हुई मजबूती के कारण इन संगठनों के अध्यक्ष से संबंधित इन परंपराओं को बढ़ती चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

 

काटो-बनाओ-छँटाई करो (Cut-make-Trim-CMT) : 

  • CMT से अभिप्राय सिले सिलाये वस्त्रों की अंतिम संयोजन या बनाने के कार्य से होता है। (कपड़े को) काटो, (सिले सिलाए वस्त्र) बनाओं एवं छँटाई करो। यह एक सिले-सिलाये वस्त्र के विनिर्माण का अंतिम कार्य होता है। यह श्रम प्रधान होता है तथा अब एशिया की श्रम बहुत अर्थव्यवस्थाओं में बड़े पैमाने पर किया जाता है जहाँ श्रम सापेक्षिक रूप से सस्ता होता है।

 

सेवाओं में व्यापार पर सामान्य समझौता (GATS) : 

यह सेवाओं में व्यापार पर समझौता होता है जो WTO समझौते के एक भाग का निर्माण करता है। पहले विद्यमान GATT के अंतर्गत सेवाओं के संबंध में कोई समझौता नहीं था। उस समय 1990 के दशक तक सेवाओं में अधिक व्यापार नहीं होता था। किंतु विगत लगभग तीन दशकों से सेवाओं में व्यापार बहुत अधिक बढ़ गया है । 


GATS के अंतर्गत सेवाओं में चार प्रकार के व्यापार सम्मिलित हैं। वे निम्न हैं:

 

प्रथम प्रकार - सीमा पार पूर्ति - IT एवं काल सेंटर सेवाओं की USA, EU या अन्य देशों को भारतीय पूर्ति सेवाओं की सीमापार पूर्ति का एक अच्छा उदाहरण है

 

द्वितीय प्रकार - विदेशों में उपभोग जैसे पर्यटन एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ जैसे ओलिंपिंक या क्रिकेट या विश्व कप फुटबाल इत्यादि ।

 

तृतीय प्रकार - व्यावसायिक उपस्थिति इसके अंतर्गत पूर्ति करने वाली कंपनी सेवाओं की पूर्ति के लिए विदेश शाखा स्थापित करती है जैसे बैंक (भारत में सिटी बैंक या स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक या यू.एस.ए. में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या बीमा कंपनी (भारत में लोम्बार्ड)

 

चतुर्थ प्रकार - निगमित व्यक्ति से भिन्न 'वास्तविक' व्यक्ति की उपस्थिति सरल भाषा में इसे प्रवास कहा जाता है।

 

BPO Services- व्यवसाय प्रक्रिया बहिस्रतीकरण सेवाएँ : 

  • इससे अभिप्राय एक देश से दूसरे देश को विभिन्न व्यवसाय संबंधी सेवाओं के बहिस्रतीकरण से होता है। सुप्रसिद्ध 'कॉल सेंटर के उपभोक्ता सेवाओं, आवेश प्राप्त करने एवं शिकायतों को निबटाने कार्य BPO उदाहरण हैं। वे विश्व अन्य स्थानों पर स्थित कंपनियों की संबंधित काल सेंटर से प्रारंभ होकर लेखा, टिकटों की बुकिंग वेतन सारणी के प्रबंधन जैसी अनेक व्यावसायिक सेवाओं तक को सम्मिलित कर लिया है।

 

प्रेषण धनराशियाँ -

  • यह एक स्थान पर कार्य करने वाले प्रवासियों द्वारा कहीं अन्य स्थान पर निवास करने वाले अपने परिवारों के लिए भेजी गयी मुद्रा की मात्राएँ होती है। प्रेषण धनराशियाँ घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय दोनों हो सकती है। प्रवास में वृद्धि के कारण घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय दोनो प्रेषण धनराशि की स्थिति में वे केवल अपने परिवारों का पालन-पोषण ही नहीं करते बल्कि वे देश में बहुमूल्य विदेशी विनिमय भी लाती है। भारत के व्यापार संतुलन में घाटा अन्य देशों में कार्य करने वाले अनिवासी भारतीयों की प्रेषण धनराशियाँ द्वारा लगभग पूर्ण रूप से पूरा हो जाता है।

 

बौद्धिक संपदा अधिकार IPR : 

  • इससे अभिप्राय मस्तिष्क के सृजन के स्वामित्व से होता है जो किसी प्रौद्योगिकी, अन्वेषण एवं आविष्कार संगीतमय, साहित्यिक, कलाकृति शब्द एवं चिन्हों से संबंधित हो सकते हैं। बौद्धिक संपदा का विचार दो तरफा है। एक ओर तो लेखक या सृजनकर्ता के नैतिक एवं आर्थिक अधिकार को व्यक्त करना तथा दूसरी ओर नवीन कार्यों के सृजन के लिए प्रेरणा प्रदान करना एवं अन्वेषणों एवं आविष्कारों को प्रोत्साहित करना होता है। जब एक व्यक्ति या निगम को किसी अन्वेषण या आविष्कार का उपयोग करने का एकमात्र अधिकार माना कि किसी नई औषधि तो उस उत्पाद की एकाधिकारी कीमत हो सकती है। यह ऊँची कीमत एवं इस प्रकार अर्जित अतिरिक्त लाभ से नवीन ज्ञान एवं आविष्कारों को प्रोत्साहन प्रदान करने की आशा की जाती है।


  • किंतु ज्ञान एक सार्वजनिक वस्तु है जिसका अर्थ यह होता है कि एक व्यक्ति द्वारा इसका उपभोग किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसके उपभोग को कम नहीं करता है उदाहरण, एक विद्यार्थी की अर्थशास्त्र की पढ़ाई किसी अन्य व्यक्ति के अर्थशास्त्र के ज्ञान में कमी नहीं करती है। इसके विपरीत यह तर्क दिया जा सकता है कि अर्थशास्त्र या किसी अन्य बात का ज्ञान जितने अधिक लोगों को होगा उतना ही अधिक केवल प्रसार की ही नहीं बल्कि ज्ञान में वृद्धि की संभावना होती है। परिणामस्वरूप, अन्वेषणों, आविष्कारों के लिए प्रोत्साहन एवं ज्ञान के प्रसार के बीच विरोध की स्थिति होती है। HIV/AIDS के कैंसर का इलाज करने के लिए औषधियों की बहुत अधिक कीमतों के कारण बड़ी संख्या में लोगों की ऐसी अक्षमता उत्पन्न हो सकती है कि वे इलाज का व्यय वहन न कर सके। जनस्वास्थ्य या चिकित्सा संबंधी आपातकाल की ऐसी स्थिति में WTO में यह नियम बनाया गया है कि प्रभावित देश अनिवार्य लाइसेंस व्यवस्था या प्रजातीय (generic) उत्पादन के लिए आग्रह कर सकते हैं।

 

 क्षेत्रीय व्यापार 

  • इसका अभिप्राय एक क्षेत्र के अंतर्गत व्यापार से होता है जैसे - यूरोप या एशिया या एशिया के एक भाग में व्यापार । क्षेत्रीय व्यापार से प्रायः क्षेत्रीय स्वतंत्र बाजार समझौते (RFTAs) उत्पन्न हुए हैं। एक RFTA का सर्वोत्तम उदाहरण यूरोपीय संघ है जिसके अंतर्गत सभी व्यापार तटकर एवं नियंत्रणों से स्वतंत्र है। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का ASEAN आसियान स्वतंत्र व्यापार समझौता है। RFTAs के तत्त्व अतिरिक्त एक यह भी मामला है कि क्षेत्रीय व्यापार प्रायः अनौपचारिक सीमापार प्रकार का होता है। बहुत लंबी थल सीमाएँ होने के कारण कई वस्तुएँ जैसे भारत एवं बांग्लादेश के बीच व्यापार की जाती हैं तथा इस व्यापार का अधिकांश भाग सरकारी आँकड़ों में प्रविष्ट नहीं होता है। अब अधिकांश क्षेत्र या उपक्षेत्र FTAs (स्वतंत्र व्यापार क्षेत्रों) में सम्मिलित है। यह एक दूसरे के बाजारों को प्राप्त करने में पैमाने की मितव्ययिताओं का उपयोग करने के लिए अर्थव्यवस्थाओं को क्षमता प्रदान करती है।


विषय सूची 










No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.