चेन्नई की स्थापत्य कला | मद्रास का इतिहास | Architecture of Chennai in Hindi

 चेन्नई की स्थापत्य कला 
मद्रास का इतिहास 
चेन्नई की स्थापत्य कला | मद्रास का इतिहास


 चेन्नई की स्थापत्य कला 

  • चेन्नई जिसे पहले मद्रास कहा जाता थाअब तमिलनाडु प्रदेश की राजधानी है और भारत के चार महानगरों में से एक है। यह शहर सेंटजॉर्ज कि चारों ओर विकसित हुआ और धीरे-धीरे पास के कस्बों और गांवों को घेरता चला गया। 19वीं शताब्दी में यह शहर ब्रिटिश इम्पीरियल इण्डिया की दक्षिणी विभाग की मद्रास प्रेसीडेन्सी का केंद्र बना। 

  • 1947 में भारत की स्वतंत्रता के पश्चात् यह शहर मद्रास स्टेट की राजधानी बना। मद्रास राज्य का नाम 1968 ई. में तमिलनाडु रख दिया गया। इस शहर ने अपनी पारंपरिक तमिल हिन्दु सभ्यता को बरकरार रखा और विदेशी समाज और भारतीय संस्कृति का विचित्र सम्मिश्रण प्रदर्शित करता है।


  • चेन्नई पर ब्रिटिश प्रभाव इसके विभिन्न चर्चोंभवनों और दोनों ओर वृक्षों की पंक्ति से घिरे चौड़े-चौड़े मार्गों में स्पष्ट झलकता है .

 

 चेन्नई उच्च न्यायालय भवन: 

  • 1892 ई. में बना यह भवन विश्व में लण्दन के न्यायालयों के बाद विशालतम न्यायालय भवन है। किले सेट जार्ज का प्रमुख हालइसके अलंकृत गुम्बद और गलियारे नई स्थापत्य शैली के प्रतीक हैं।

 

आइस हाउस (बर्फ खाना): 

  • इसमें अंग्रेजों के शासन में उत्तरी अमेरिका की विशाल झीलों से बड़े-बड़े बर्फ के टुकड़े जो पानी के जहाजों में शीतलीकरण के उद्देश्य से लाए जाते थेबर्फखानों में सुरक्षित रखा जाता था।

 

सेंटजोन्स का चर्च

  • दूसरी खूबसूरत इमारत जो इस समय में निर्मित हुई वह है सेंटजोन्स का चर्च जिसमें चौड़े-चौड़े गोथिक मेहराब बने हैं और खूबसूरत धब्बेदार शीशे की खिड़कियाँ हैं। 


  • इसमें एक भव्य और मंच हैएक मीनार और एक शिखर है। दीवारें छोटे अन पत्थरों की बनी हैंअपरिष्कृत बादामी रंग के कुर्ला पत्थरों का रूप लिये हुए हैंजबकि मंचमेहराव और पलस्टर पोरबंदर पत्थर का है और छत सागवान की लकड़ी की है और फर्श इंग्लैण्ड से मंगाई गई टाइलों का बना है।

 

जनरल पोस्ट ऑफिस

  • एक अन्य भवन जो इस काल निर्मित हुआ हैवह है जनरल पोस्ट ऑफिस जो 1872 ई. में पूर्ण हुआ। 
  • चेन्नई के जनरल पोस्ट ऑफिस में एक बहुत बड़ा भवन है जिसपर एक ऊँचा गुम्बद बना है। 
  • यह स्थानीय असिताश्य पत्थर का बना है जिस पर कुर्ला के पीले पत्थर और ध्रंगाद्र के सफेद पत्थर मिला कर कारीगरी की गई है। 
  • यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इसके अंदर संगमरमर की शीट वाली मेजेंऊँची-ऊँची छतें झूलती हुई सीढ़ियाँ अंग्रेजों की शक्ति और धन का भरपूर प्रदर्शन करती


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.