राष्ट्रीय आय की संरचना | National Income Structure in Hindi

राष्ट्रीय आय की संरचना National Income Structure in Hindi








राष्ट्रीय आय की संरचना का तात्पर्य

राष्ट्रीय आय की संरचना का तात्पर्य राष्ट्रीय आय के विभिन्न समुच्चयों से है। राष्ट्रीय आय से सम्बन्धित विभिन्न समुच्चय निम्नलिखित है;

 

1. बाजार कीमत पर :

 

(क) सकल घरेलू उत्पाद GDP MP

(ख) शुद्ध घरेलू उत्पाद NDP MP 

(ग) सकल राष्ट्रीय उत्पाद GNP MP 

(घ) शुद्ध राष्ट्रीय आय उत्पाद NDP  MP

 

2. कारक / साधन लागत पर:

 

(1) सकल घरेलू उत्पाद GDP FC 

(2) शुद्ध घरेलू उत्पाद NDPFC

(4) शुद्ध राष्ट्रीय आय उत्पाद NDPFC 

(3) सकल त्पाद GNPFC

 

3. राष्ट्रीय प्रयोजन आय:

 

(अ) सकल राष्ट्रीय प्रयोजन आय 

(ब) शुद्ध राष्ट्रीय प्रयोजन आय 

  • i. निजी क्षेत्र को शुद्ध घरेलू उत्पाद से प्राप्त कारक आय 
  • ii. निजी आय 
  • iii. वैयक्तिक आय 
  • iv. वैयक्तिक प्रयोज्य/व्यय-योग्य/स्वायत्त आय 
  • v. मौद्रिक तथा वास्तविक आय

 

राष्ट्रीय आय की संरचना की अवधारणाओं का विस्तृत वर्णन

 

1. बाजार कीमत पर राष्ट्रीय आय की संरचना

 

(क) सकल घरेलू उत्पाद:- 

  • बाजार कीमत पर सकल घरेलू उत्पाद से आशय एक देश की घरेलू सीमा में एक लेखा वर्ष में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं के बाजार मूल्य के जोड़ से है। इसमें मूल्य ह्रास का स्थिर पूँजी के उपभोग को शामिल किया जाता है। 
  • यहाँ पर आप ध्यान दे कि एक देश की घरेलू सीमा में निवासी तथा विदेशी दोनों प्रकार के उत्पादक पाये जाते है। ऐसे सभी उत्पादकों द्वारा उत्पादित अन्तिम वस्तुओं तथा सेवाओं के बाजार मूल्य को सकल घरेलू उत्पाद के शामिल किया जाता है।

 

(ख) शुद्ध घरेलू उत्पाद:- 

  • बाजार कीमत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद तब प्राप्त होता है जब आप बाजार कीमत पर सकल घरेलू उत्पाद में से मूल्य हास या स्थिर पूँजी के उपभोग को घटा देते हैं।

 

NDPMP = GDPMP  DEPRICIATION (मूल्य ह्रास)

 

(ग) सकल राष्ट्रीय उत्पाद:- 

  • बाजार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद से आशय अर्थव्यवस्था में उत्पादित अन्तिम वस्तुओं तथा सेवाओं के बाजार मूल्य से है। जिसमें विदेशों से प्राप्त शुद्ध कारक आय को शामिल किया जाता है।

 

GNMP  = GDPMP विदेशों से प्राप्त शुद्ध कारक आय

 

  • विदेशों से प्राप्तशुद्ध कारक आय से तात्पर्य हमारे निवासियों द्वारा शेष विश्व से प्राप्त कारक आय (लगानब्याजलाभ तथा मजदूरी) तथा हमारे देश में प्राप्त गैर-निवासियों द्वारा प्राप्त कारक आय का अन्तर है।

 

(घ) शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद:-

  • बाजार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद तब प्राप्त होता है जब बाजार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद में से मूल्य ह्रास को घटा देते है।

 

NNPMP= GNPMP - मूल्यहास

 








No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.