सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल | Civil Services Day 21 April

 

सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल 
Civil Services Day 21 April
सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल  Civil Services Day 21 April

सिविल सेवा दिवस  कब मनाया जाता है ? 

  • भारत सरकार द्वारा हर वर्ष 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस (Civil Services Day) के रूप में मनाया जाता है।

 

सिविल सेवा दिवस का प्रथम बार आयोजन कब हुआ किया गया था ?

  • सिविल सेवा दिवस को पहली बार दिल्ली के विज्ञान भवन में 21 अप्रैल, 2006 को मनाया गया था।

 

सिविल सेवा दिवस क्यों मनाया जाता है 

 

  • इस दिवस के अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के सदस्य नागरिकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः याद करते हैं।


21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस क्यों मनाया जाता है ?

  • स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने 21 अप्रैल, 1947 को दिल्ली के मेटकाॅफ हाउस में प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनरी अधिकारियों को संबोधित किया था। तभी से 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
  • इन्होंने सिविल सेवकों को 'भारत का स्टील फ्रेम' (Steel Frame of India) कहा था।


सिविल सेवा दिवस समारोह

 

  • सिविल सेवा दिवस को पहली बार दिल्ली के विज्ञान भवन में 21 अप्रैल, 2006 को मनाया गया था।
  • इस दिवस के अवसर पर लोक प्रशासन में विशिष्टता के लिये प्रधानमंत्री पुरस्कार’ (Prime Minister's Awards for Excellence in Public Administration) प्रदान किये जाते हैं। ये पुरस्कार ज़िला इकाइयों में सरकारी योजनाओं और नवाचार को बढ़ावा देने के लिये प्रदान किये जाते हैं।


सरदार वल्लभभाई पटेल 

 

  • इनका जन्म 31 अक्तूबर, 1875 को नाडियाड, गुजरात में हुआ था।
  • सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) के रूप में मनाया जाता है।
  • ये स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे।
  • इन्होंने मज़बूत भारतीय संघ का निर्माण करने के लिये देशी रियासतों के एकीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • बारडोली की महिलाओं ने वल्लभभाई पटेल को 'सरदार' की उपाधि दी थी, जिसका अर्थ है 'प्रमुख या नेता'
  • भारतीय रियासतों को भारतीय महासंघ में एकीकरण के लिये राज़ी करने तथा इस कार्य में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु सरदार पटेल को भारत के लौह पुरुष’ (Iron Man of India) के रूप में जाना जाता है।
  • उन्होंने भारत को एक अग्रणी भारत (श्रेष्ठ भारत) बनाने हेतु भारतीय लोगों से एकजुट होने का अनुरोध किया।
  • प्रधानमंत्री ने वर्ष 2015 में सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत (Ek Bharat Shreshtha Bharat) की घोषणा की थी।
  • सरदार पटेल को आधुनिक अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना करने हेतु भारतीय  सिविल सेवकों के संरक्षक संत' (Patron Saint of India’s Civil Servants) के रूप में भी जाना जाता है। 
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) का निर्माण सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में गुजरात के नर्मदा ज़िले के केवडिया में किया गया।


Also Read...

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.