मध्य प्रदेश की नदी वन लाइनर जीके | MP River One Liner Fact

 मध्य प्रदेश की नदी वन लाइनर जीके 

MP One Liner Gk River MP


  • वर्धा तथा बैन गंगा के संगम स्थल को प्राणहिता कहते हैं
  • सोन नदी को स्वर्ण नदी के नाम से भी जाना जाता है।
  • टॉलमी ने नर्मदा को नामादोस कहा था। नर्मदा के अन्य नाम मैकलसुता, सोमोदेवी तथा रेवा हैं।
  • नर्मदा भारत की पांचवी सबसे बडी नदी है।
  • बेतवा नदी मध्यप्रदेश की पांचवी सबसे बडी नदी है।
  • बैनगंगा दक्षिण की ओर बहने वाली म.प्र. की एकमात्र नदी है। बैनगंगा का पुराणों में बेवा, वैया, दिदि नामों से उल्लेख मिलता है।
  • मध्य प्रदेश का सबसे ऊँचा जलप्रपात चर्चाई जलप्रपात बीहड नदी पर रीवा के निकट स्थित है ।
  • केन नदी का प्राचीन नाम दिण्णावती था।
  • टोंस नदी का प्राचीन नाम तमसा था।
  • चम्बल नदी को प्राचीन काल में चर्मावती (धर्मावती) नाम से जाना जाता था।
  • नर्मदा नदी की सहायक नदियों की संख्या 41 है ।
  • चम्बल नदी ने अवनालिका अपरदन द्वारा मुरैना एवं भिण्ड जिलों में बीहडों का निर्माण किया है। 
  • राज्य की प्रथम विधुत परियोजना गांधी सागर बांध, चम्बल नदी पर मन्दसौर में बनाई गई थीं।
  • बेतवा नदी मध्य प्रदेश एवं उतर प्रदेश की सीमा बनाती है।
  • चम्बल नदी मध्य प्रदेश एवं राजस्थान की सीमा बनाती है।
  • नर्मदा मैदानी भाग में जबलपुर के समीप प्रवेश करती है।
  • चम्बल नदी एवं बेतवा नदी मध्य प्रदेश की उतरी सीमा निर्धारित करती है।
  • नर्मदा एवं ताप्ती नदी एक-दूसरे के समानान्तर पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हैं।
  • सोन नदी की बाढ अधिक विनाशकारी होती है ।
  • सिन्धु नदी गुना और अशोकनगर जिलों को पृथ्क करती है।
  • नर्मदा मध्यप्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र से होकर बहती है।
  • मालवा की गंगा क्षिप्रा को कहते हैं ।
  • मध्य प्रदेश का सबसे लम्बा पुल तवा नदी (1322 मीटर होशंगाबाद जिले में) पर है ।
  • नर्मदा, जोहिला एवं सोन नदी अमरकंटक से निकलती है।
  • नर्मदा एवं ताप्ती पश्चिम की ओर बहकर खंभात की खाड़ी में एश्चुरी बनाती है।
Also Read.....

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.