MPPSC MAINS 2017 Solution | 3 Marker Question With Answer

 MP PSC MAINS 2017 Solution 

 3 Marker Question With Answer




3 Marker Question With Answer

लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा 2017 प्रथम प्रश्न पत्र एवं उत्तर

सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 2017 खण्ड अ


नोट- मुख्य परीक्षा प्रश्न के अंतर्गत 15 अति लघु-उत्तरीय प्रश्न पुछे जाते हैं जिनके उत्तर 1 या 2 पंक्तियों में देना होता है। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक इस प्रकार अति लघुत्तरीय प्रश्न खंड-अ कुल 45 अंक का

अति लघुउत्तरीय प्रश्न

राफेल

राफेल एक प्रसिद्ध चित्रकार एवं वास्तुकार थे । जिनके चित्रों में मातृत्व, वातसल्य व भक्तिभाव की प्रधानता पाई जाती है। राफेल के चित्रों में किस्टाइन मेटोना प्रमुख है।


मांटेस्क्यू

फ्रांस के एक राजनैतिक विचारक, न्यायविद तथा उपन्यासकार थे। उन्होंने शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धांत दिया है। वे फ्रांस में ज्ञानोदय के प्रभावी और प्रख्यात प्रतिनिधि माने जाते हैं।


तराइन का द्वितीय युद्ध

यह युद्ध 1192 ई. में पृथ्वीराज चैहान और शहाबुद्दनी मुहम्मद गौरी के मध्य लड़ा गया था। जिसमें गौरी की विजय हुई थी।


अवश्घोष

अश्वघोष बौद्ध महाकवि तथा दार्शनिक थे बुद्धचरित इनकी प्रसिद्ध रचना है।


कलिंग युद्ध

अशोक के तेरहवें अभिलेख के अनुसार उसने अपने राज्यभिषेक के आठ वर्ष बाद कालिंग युद्ध लड़ा। कालिंग विजय अशोक की अंतिम विजय थी। यह युद्ध 266-261 ई.पू. लड़ा गया।


रामनंद

रामानंद संप्रदाय के प्रवर्तक स्वामी रामानंदाचार्य का जन्म संवत् 1236 में हुआ था। जो मध्य कालीन भक्ति संत थे।


अलबरूनी

अलबरूनी एक फारसी विद्धान लेखन, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक था। उसकी रचनाएं अरबी भाषाा में हैं, जो महमूद गजनवी के साथ भारत आया था।


ईश्वरचंद्र विद्यासागर

बचपन का नाम ईश्वरचंद्र बंदोपाध्याय था बंगाल के पुनर्जागरण के स्तंभों में से एक थे। इन्होंने मेट्रोपेालिस विद्यालय सहित अनेक महिला विद्यालयों की स्थापना करवाई है।


चौरा चौरी  घटना

चौरा चौरी  उत्तरप्रदेश में गोरखपुर के पास का एक कस्बा है, जहां 4 फरवरी 1922 को भारतीयों ने ब्रिटिश चैकी पर आग लगा दी थी। गांधीजी ने इस घटना के कारण असहयोग आंदोलन वापस लिया था।


सुभद्रा कुमारी चौहान

हिंदी की सुपसिद्ध कवयित्री और लेखिका थीं। प्रसिद्ध झांसी की रानीकविता के कारण, जिसमें वीर रस की प्रधानता है भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान दिया।


बिरसा मुंडा

बिरसा मुंडा 19 वीं सदी के एक प्रमुख आदिवासी जननायक थे जिनके नेतृत्व में मुंडा आदिवासियों ने 19वीं सदी के आखिरी वर्षों में विद्रोह किया। मुंडा समाज के लोग भगवान भगवान के रूप में पूजते हैं।


भवभूति

संस्कृत के महान कवित एवं सर्वश्रेष्ठ नाटककार थे। उनके नाटक कालिदास के नाटकों के समतुल्य माने जाते हैं जिसमें महावीर चरित्रम, उत्तररामचरितम प्रमुख रचनाएं हैं।


पेश्वा बाजीराव

महान सेनानायक वे 1720-1740 तक मराठा समा्रज्य के चैथे छत्रपति शाहुजी महाराज के पेश्वा रहे। इनको बाजीराव बल्लाल तथा थोरले बाजीराव के नाम से जाना जाता है।


लार्ड मांउटबेटन

लुईस फ्रांसिस एल्बर्ट विक्टर निकोलस जार्ज माउंटबेटन स्वतंत्र भारत के पहले गर्वनर जनरल थे, माउंटबेटन  योजना से ही भातर एवं पाकिस्तान दो राष्ट्रों का विभाजन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.