मध्यप्रदेश लोकचित्र परम्परा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर | MP Ke Chitrakar

 

मध्यप्रदेश लोकचित्र परम्परा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

मध्यप्रदेश के चित्रकार 

मध्यप्रदेश लोकचित्र परम्परा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर | MP Ke Chitrakar

 


प्रश्न- प्रथम गोंडी चित्रकार होने का गौरव किस आदिवासी चित्रकार को है ?

उत्तर-  जनगणसिंह श्याम

प्रश्न- नर्मदा गोंड किस जिले की आदिवासी चित्रकार हैं ?

उत्तर-  मंडला

प्रश्न- मध्य प्रदेश में प्रगैतिहासिक शैली की चित्रकलाएं कौन सी हैं ?

उत्तर- आदमगढ़, भीमबेटका, मारा गुफा की आदिम चित्रकलाएं

प्रश्न- बाघ गुफा की चित्रकला का संबंध किस काल से है ?

उत्तर- गुप्तकाल

प्रश्न- मांडना मुख्य रूप से किस अंचल की चित्रकला है ?

उत्तर- निमाड़ एवं मालवा

प्रश्न-  ग्वालियर शैली की चित्रकला किस शासकों के संरक्षण में फली-फूली ?

उत्तर-  तोमर शासक

मध्य प्रदेश के पर्व और उत्सव के लिए यहाँ क्लिक करें 

प्रश्न- आठे कन्हैया ?

उत्तर- मालवा में कृष्ण जन्मअष्टमी पर मिट्टी के रंगों से दीवार पर आठे कन्हैया का चित्र उकेरा जाता है।


प्रश्न- चित्रावण ?

उत्तर- मालवा में चितेरा जनजाति के द्वारा घर की बाहरी दीवारों, मंदिरो की दीवारों पर चित्र बनाये जाते हैं। जिसे चित्रावण कहा जाता है ?


प्रश्न-  सवनाही क्या होता है ?

उत्तर- मालवा में हरियाली अमावस्या को दीवारों पर गोबर से सवनाही का अंकन किया जाता है।


प्रश्न- हरितालिका का चित्र किससे संबंधित है ?

उत्तर- शिव-पार्वती


प्रश्न- बुंदेली लोकचित्रों में सर्वाधिक लोकप्रिय क्या है ?

उत्तर- चौका -चित्र

प्रश्न- बुंदेलखंड में सुरैती का रेखांकन किस अवसर पर किया जाता है ?

उत्तर- लक्ष्मी पूजा के अवसर पर

प्रश्न- बुंदेली लोकचित्र मोरते किस अवसर पर उकेरे जाते हैं ?

उत्तर- विवाह के अवसर पर

प्रश्न- बघेली लोकचित्र कोहबर चित्र किस अवसर पर बनाया जाता है ?

उत्तर- विवाह के अवसर


प्रश्न- तिलंगा चित्र ?

उत्तर- बघेली लोकचित्र है जिसमें कोयले और तिल्ली से दीवार पर चित्र बनाया जाता है।


प्रश्न- मध्य प्रदेश की किन जनजातियो में गोदना प्रथा मुख्य रूप से प्रचिलत है ?

उत्तर- गोंड, भील, बैगा, कोरकू

प्रश्न- प्रसिद्ध चित्रकार हैदर रजा का जन्म कहां हुआ था ?

उत्तर-  बाबरिया (नरसिंहपुर)

प्रश्न- हैदर रजा को मध्य प्रदेश सरकार ने कालीदास सम्मान किस वर्ष दिया था ?

उत्तर-  1996

प्रश्न- अटल शून्य की अनंतता, अनसुनी आवाज, सफेद फूल किसके प्रमुख चित्र हैं ?

उत्तर-  सैयर हैदर रजा

प्रश्न- प्रसिद्ध चित्रकार विष्णु चिंचालकर का जन्म मध्यप्रदेश में कहां हुआ था ?

उत्तर-  देवास के पास आलोट गांव

प्रश्न-  फ्राइडे ग्रुप का निर्माण किसने किया था?

उत्तर- विष्णु चिंचालकर

प्रश्न-  देवयानी कृष्ण का संबंध किससे है ?

उत्तर- मुखोटा दृश्यों का अंकन

मध्य प्रदेश की लोक चित्र कला के लिए यहाँ क्लिक करें 

प्रश्न- प्रसिद्ध चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्र को जन्म मध्य प्रदेश में कहां हुआ था ?

उत्तर- इंदौर

प्रश्न-  प्रार्थना सभा में गांधीजी किस चित्रकार का प्रसिद्ध चित्र है ?

उत्तर-  नारायण श्रीधर बेन्द्र

प्रश्न- मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध चित्रकार देवकृष्ण जयशंकर जोशी का संबंध का जन्म कहां हुआ था ?

उत्तर-  महेश्वर

प्रश्न-  चुडियां खरीदती हुई दुल्हन, लाल पगड़ी किसी चित्रकार के चित्र हैं ?

उत्तर-  देवकृष्ण जयशंकर जोशी

प्रश्न- डां मंजूषा गांगुली का संबंध किस क्षेत्र से है ?

उत्तर- चित्रकारिता

प्रश्न- चित्रकार राजाराम का जन्म कहां हुआ ?

उत्तर- इंदौर में 1943

प्रश्न- प्रसिद्ध चित्रकार लक्ष्मी शंकर राजपूत का संबंध मध्य प्रदेश में कहां से है ?

उत्तर- इंदौर

प्रश्न- वर्षा का आगमन किस चित्रकार का प्रसिद्ध चित्र है ?

उत्तर- लक्ष्मी शंकर राजपूत

प्रश्न- बघेली लोकचित्र छाठी चित्र कब बनाया जाता है ?

उत्तर- शिशु जन्म के छठवें दिन


मध्य प्रदेश के लोक नृत्य के लिए यहाँ क्लिक करें 

प्रश्न- नेउरान  ?

उत्तर- नेउराननेवला द्वारा शिशु के रक्षार्थ दिए गये बलिदान की कहानी कहता है।


प्रश्न- साजाफुली किस क्षेत्र की लोकचित्र परंपरा है ?

उत्तर- निमाड़


प्रश्न- मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध आदिवासी चित्रकारों के नाम बताईए ?

उत्तर- जनगणसिंह श्याम, सुमेरसिंह गोंडी, नर्मदा गोंड


यह भी पढ़ें ...... 


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.