MPPSC Mains 3 Marker Question With Answer | MPSC 2018

 MPPSC Mains 3 Marker Question With Answer

3 marker mppsc question


इस प्रश्न में ए से ओ तक कुल 15 अति लघु-उत्तरीय प्रश्न हें जिनके उत्तर 1 या दो पंक्तियों में देना है। आंतरिक विकल्प नहीं है। प्रत्येक प्रश्न 3 अंको का है

लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा 2018 प्रथम प्रश्न पत्र एवं उत्तर

सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 2018 खण्ड ब

अति लघुउत्तरीय प्रश्न

1- विंध्याचल पर्वत श्रृंखला किन पर्वत का समूह है ?

उत्तर- विंध्याचल पर्वत श्रृंखला विध्यांचल, भांडेर श्रेणी, कैमूर श्रेणी पर्वतों का समूह है।


2- समप्राय भूमि क्या है ?

उत्तर- नदी अपरदन चक्र की अंतिम अवस्था विभिन्न नदियों के बाढ़ के मैदान परस्पर मिलकर लगभग समतल मैदान बनाते हैं, जिसे समप्राय भूमि कहते हैं।


3- पेंडा कृषि से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर- स्थानांतरित कृषि का एक स्थानीय नाम जो आंध्रप्रदेश तथा तेलंगाना में प्रचलित है। यह कृषि यद्यपि पर्यावरण के लिए हानिकारक है।


4- म.प्र. के तीन ताप विद्युत केन्द्रों के नाम बताए ?

  • बुंदेलखंड सुपर ताप विद्युत परियोजना- बरेठी छतरपुर
  • गाडरवाड़ा सुपर ताप विद्युत परियोजना- नरसिंहपुर
  • सतपुड़ा सारणी ताप परियोजना- बैतूल

5- तापी (ताप्ती) नदी का उद्गम स्थल का नाम बताइए ?

उत्तर- ताप्ती नदी का उद्गम बैतूल जिले के मुलताई से हुआ है जो पूर्व से पश्चिम नर्मदा के समांतर बहती हुई खंभात की खाड़ी में गिरती हैं।


6- मंगला किस आर्थिक प्रक्रिया के लिए प्रसिद्ध है ?

उत्तर- मंगला राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित पेट्रोलियम क्षेत्र है।


7- भारत में प्रमुख बाॅक्साइड उत्पादक राज्यों के नाम बताएं ?

उत्तर-भारत के प्रमुख बाॅकसाइड उत्पादक राज्य ओडिशा, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात एवं मध्यप्रदेश हैं।


8- अल्लाह बाँध क्या है ?

उत्तर- गुजरात में भूकंप द्वारा निर्मित बड़ा अवरोधक को अल्लाह बाँध कहते हैं, जिसने सुनामी प्रभावित लोगों के प्राणों की रक्षा की।?


9- लूक्या है ?

उत्तर- उत्तरी भारत में गर्मियों में उत्तर-पूर्व तथा पश्चिम से पूरब दिशा में चलने वाली प्रचंड उष्ण तथा शुष्क हवाओं को लू कहते हैं, जो मई-जून में चलती है, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहता है। लू लगना गर्मियों के मौसम की बीमारी है।


10- मध्यप्रदेश में हीरा उत्पादक क्षेत्र के बारे में लिखिए ?

उत्तर-

  • मझगवां व हिनोता (पन्ना)
  • अंगोर (छतरपुर)
  • सतना

11- एटाॅल क्या है ?

उत्तर- एटाॅल एक कोरल द्वीप है। यह कोरल द्वीप के एक बेल्ट से मिलकर आंशिक रूप से जलमग्न, एक केंद्रीय लैगून या अवसाद के असमान एक लैगून द्वीप है।


12- मध्यप्रदेश के कागज उद्योग के प्रमुख केन्द्रों के नाम बताइए ?

उत्तर-

  • नेपानगर- बुरहानपुर
  • होशंगाबाद
  • अमलाई-शहडोल
  • देवास

13- अपभू तथा उपभू ज्वार को पारिभाषित कीजिए ?

अपभू- जब चंद्रमा की पृथ्वी से निकटम दूरी होती है, इस समय उच्च ज्वार आता है।

उपभू- जब चंद्रमा की पृथ्वी से अधिकतम दूरी होती है, इस समय निम्न ज्वार आता है।


14- 2001 से 2011 के दशक में म.प्र में शिशु जनसंख्या वृद्धि दर क्या थी ?

उत्तर- म.प्र. में शिशु जनसंख्या (0-6 वर्ष) 2001 में 10782214 थी जो कि 2011 में बढ़कर 10809395 हो गई।


15- उत्तराखंड (केेदारनाथ) में आकस्मिक बाढ़ कब और क्यों उत्पन्न हुई ?

उत्तराखंड (केदारनाथ) में आकस्मिक बाढ़ जून 2013 में आई और बादल फटना, लगातार तीन दिन तक वर्षा का होना जिससे नदियों में बाढ़ के कारण भूस्खलन हुआ था।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.