भारत में जैवविविधता | Biodiversity in India


 
भारत के जैव भौगोलिक क्षेत्र

भारत में जैवविविधता


  • भारत, जैवविविधता की दृष्टि से विशिष्ट है भारत को भौगोलिक, जलवायु, वानस्पतिक एवं प्राणीविविधता के आधार पर 10 बॉयोज्योग्राफिक क्षत्रों में बांटा गया है।
  • प्रत्येक बॉयोज्योग्राफिक जोन में पारिस्थितकीय तंत्रों की विविधता जैसे-वन, चारागाह, नदी, जलाष्य, नमभूमि, पहाड़ देखने को मिलती हैं, जिसके कारण अलग-अलग प्रजाति के पेड़ पौधों एवं प्राणियों की विविधता देखी जाती है।

 भारत के जैव भौगोलिक क्षेत्र Biogeographical region of India


  1.  भारतीय प्रायद्वीप
  2.  अर्ध्द मरूस्थलीय वनस्पति प्रदेश 
  3.  गंगा का मैदान
  4.  थार मरूस्थल वनस्पति प्रदेश 
  5.  हिमालय वनस्पति प्रदेश 
  6.  हिमालय-पार वनस्पति प्रदेश 
  7.  उत्तर-पूर्वी वनस्पतिप्रदेश 
  8.  पश्चिम  तटीय मैदान
  9.  भारतीय द्वीप समूह प्राकृतिक वनस्पति
  10.  तटीय कच्छ वनस्पति प्रदेश 

 भारत की जैवविधता के संबंध  में स्मरणीय तथ्य
  •  भारत का भौगोलिक क्षेत्र दुनिया के क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है जिस पर विश्व की कुल जैवविविधता का 7 से 8 प्रतिशत विद्यमान है।
  • भारत दुनिया के 17 विशाल विविधताओं वाले देशों (Megadiverse countries)  में से एक है।
  • भारत विश्व के प्रथम दस देशॉ में है जहाँ स्थानिक प्रजातियॉ Endemic Species विविधता सर्वाधिक है।
  •  भारत में अभी तक पेड़ पौधोन की 45,500 प्रजातियां तथा प्राणियों की 91,200 प्रजातियॉं का दस्तावेजीकरण किया गया है।
  • भारत में स्तनधारियों की 350 प्रजातियां (विश्व में आठवें स्थान पर), पक्षियों की 1200 प्रजातियॉं (विश्व में आठवें स्थान पर), एवं सरीसृपों की 453 प्रजातियॉं (विश्व में पॉचवे स्थान पर) पायी जाती हैं।
  • भारत में कीटों की 50,000 प्रजातियॉं, तितलियों और मोथ की 13,000 प्रजातियां पाई जाती हैं।
  • भारत में जैवविविधता के 4 हॉटस्पॉट हैं-पूर्वी हिमालय, इन्डो बर्मा, पश्चिम घाट एवं सन्डालैण्ड।
  • एक अनुमान के अनुसार देश में पाई जाने वाली 18 प्रतिशत पेड़ पौधों की प्रजातियॉं स्थानिक है, जो कि दुनिया में और कहीं नहीं मिलती हैं।
  • भारत विश्व के 07 वेविलोवियन सेन्टर्स में से एक है, जहॉं 167 कृषि/उघानिकी फसलों एवं उनकी 320 किस्मों की उत्पत्ति हुई हैं।
  • कृषि प्रजातियों और पालतु पशुओं की अत्यधिक विविधता देखने को मिलती है, जिसमें धान की 30 से 50 हजार किस्मे सम्मिलित हैं।
  • जीन बैंक में अनाजों की 34,000 और दालों की 22,000 किस्में सरंक्षित हैं।
  • भारत में पालतु पशुओं में  गाय की 27 नस्ले, भैंस की 08, बकरी की 22, भेड़ की 40 देशी नस्लें पायी जाती हैं।
Also Read...

परिस्थिकीय अवधारणा 
पर्यावरण जन जागरूकता दिवस 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.