जैव विविधता का महत्व |Importance of Biodiversity

जैव विविधता का महत्व


जैव विविधता का महत्व Importance of Biodiversity

जैव विविधता के महत्व का आंकलन पादप, जंतु एवं सूक्ष्म जीवों के जैवीय समुदायों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मिलने वाले लाभों के संदर्भ मेें किया जाता है। जैव विविधता से प्राप्त विभिन्न लाभों को निम्नलिखित संदर्भों के अंतर्गत वर्गीकृत किया जा सकता है-

जैव विविधता का सांस्कृतिक महत्व Cultural Importance of Biodiversity

जैव विविधता प्राकृतिक सौन्दर्य का सृजन कर हमें सौन्दर्यात्मक आनंद प्रदान करती है। विश्व में अनेक मानव समुदाय एवं उनका सांस्कृतिक वातावरण जैव विविधता समपन्न वातावरण प्रदान किये गये संसाधनों को प्राप्त कर विकसित हुये हैं।

सांस्कृतिक जैव विविधता की सेवाएं-

  • पारिस्थतिक पर्यटन
  • मनोरंजन
  • अध्यात्मिक अनुभव

  • कला एवं अभिप्रेरणा
जैव विविधता के आर्थिक महत्व Economic Importance of Biodiversity

  • जैव विविधता आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण संसाधन है जिसका एक भाग कृषि जैव विविधता है जिसमें मानव सहित विभिन्न जीवों की खाद्य आवश्यकताएँ पूर्ण होती हैं। पाॅच हजार ऐसी पादप प्रजातियों हैं, जो मानव की भोजन आवश्कयता पूर्ति हेतु उत्तरदायी हैं। वर्तमान में 20 प्रजातियां ही विश्व के अधिकांश हिस्से को भोजन प्रदान करती हैं।
  • विभिन्न फसली पादपों के जीन का उपयोग उत्पादन वृद्धि अथवा प्रतिरोधक क्षमता सुधार हेतु किया जाता रहा है।
  • पौधें एवं जीवों से प्राप्त होने वाले विभिन्न पदार्थों के उपयोग से विभिन्न औषधियाँ विकसित  की जाती हैं, भारतीय आयुर्वेद इसक प्रत्यक्ष प्रमाण है। इसके अतिरिक्त आधुनिक दवाइयाँ जैसे अफीम, मार्फीन दर्द निवारक दवा के रूप में, कुनैन मलेरिया की दवा के रूप में जैव-विविधता की ही देन है। पौधों की लगभग 7000 प्रजातियाँ औषधियों हेतु प्रयुक्त होती हैं।
  • खाद्य फसलें, पशुधन, वन, मतस्य एवं औषधीय संसाधन आदि कुछ ऐसे प्रमुख आर्थिक महत्व के उत्पाद हैं जो मानव के लिए जैव विविधता की देन हैं। जैव संसाधनों की ये परिकल्पनाएं जैव विविधिता के विनाश हेतु भी उत्तरदायी हैं साथ ही यह संसाधानों के विभाजन और बंटवारें को लेकर उत्पन्न नए विवादों की भी जननी हैं।

जैव विविधता का पारिस्थितिक महत्व Ecological significance of biodiversity

  • सभी जीव पारिस्थितिकी तंत्र में कोई न कोई क्रिया करते हैं तथा दूसरे जीवों की वृद्धि में भ सहायक होते हैं। वे ऊर्जा, भू-रसायनिक चक्रों तथा परितंत्र का संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होते हैं। जिस परितंत्र में जितनी अधिक प्रजातियां होगी वह उतना ही अधिक स्थायी होगा।

जैव विविधता का वैज्ञानिक महत्व Scientific importance of biodiversity

  • जैव-विविधता के अध्ययन से पृथ्वी पर जीवन के प्रारंभ तथा विभिन्न जीव प्रजातियों के विकास को समझने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही जैव विविधता परितंत्र को स्थिर बनाए रखने मेें विविध जीव प्रजातियों की भूमिका के निर्धरण में भी सहायक है।

जैव विविधता के लिए संकट


जैव विविधताः संपूर्ण अध्ययन सामग्री 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.