चंद्रयान-3 मिशन से संबन्धित तथ्य | Chandryaan 3 Fact in Hindi

चंद्रयान-3 मिशन से संबन्धित तथ्य 

चंद्रयान-3 मिशन से संबन्धित तथ्य | Chandryaan 3 Fact in Hindi

 

चंद्रयान-3 मिशन से संबन्धित तथ्य 

  • इसरो चेयरमैन : एस सोमनाथ
  • प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर : पी वीरमुथुवेल
  • मिशन डायरेक्‍टर : एस मोहना कुमार
  • एसोसिएट प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर : कल्‍पना कालाहस्ती 
  • यूआर राव स्‍पेस सेंटर, डायरेकटर : एम संकरन (चंद्रयान-3 के डिजाइन और डेवलपमेंट का काम) 


चंद्रयान 3 का बजट, पिछले मिशन से कम क्‍यों? 

  • चंद्रयान-3 की लागत 615 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 
  • जबकि चंद्रयान-2 पर 978 करोड़ रुपए का खर्च आया था 
  • दरअसल, जब चंद्रयान 2 भेजा गया था तो उसके तीन हिस्से थे ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर 
  • ऑर्बिटर कामयाब रहा और वो अभी भी चांद की ऑर्बिट में घूम रहा है। 
  • तो इस बार जब हम चंद्रयान 3 भेज रहे हैं, तो ऑर्बिटर का प्रयोग नहीं कर रहे क्योंकि ऑर्बिटर वहां पहले से मौजूद है। ऐसे में हमारे ऑर्बिटर की पूरी लागत इस बार बच गई।

 

अंतरिक्ष से सबंधित महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न 

1. अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने वाला पहला देश : सोवियत संघ (अब विखंडित होकर रूस) 

2. अंतरिक्ष में पहुंचने वाला पहला उपग्रह : स्‍पूतनिक (4 अक्‍टूबर 1957) 

3. अंतरिक्ष मे जाने वाली पहली डॉग : लाईका (सोवियत संघ ने 3 नवंबर 1957 को भेजा था) 

4. अंतरिक्ष में जाने वाला पहला इंसान : यूरी गागरिन (12 अप्रैल 1961) 

5. अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला : वेलेन्टिना तरेश्कोवा (सोवियत संघ ने 16 जून 1963 को भेजा था) 

6. अंतरिक्ष में जाने वाला पहला भारतीय : राकेश शर्मा (अप्रैल 1984 में सोवियत संघ के मिशन के जरिए पहुंचे) 

7. प्रथम भारतीय अमेरिकी महिला अंतरिक्ष यात्री : कल्पना चावला 

8. चन्द्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला अंतरिक्ष यान : लूना-10 (मार्च 1966) 

9. चन्द्रमा पर आदमी भेजने वाला पहला देश : USA 

10. चांद पर कदम रखने वाला पहला इंसान : नील आर्मस्ट्रॉन्ग (USA के स्‍पेसक्राफ्ट अपोलो-11 के जरिए वर्ष 1969 में पहुंचे) 

11. मंगल ग्रह पर चालक रहित अंतरिक्षयान भेजने वाला पहला देश : USA 

12. मंगल ग्रह पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान वाइकिंग-1 (Viking-1)

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.