अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस 2023: इतिहास उद्देश्य महत्व |International Civil Aviation Day in Hindi

 अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस 2023: इतिहास उद्देश्य महत्व 

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस 2022: इतिहास उद्देश्य महत्व |International Civil Aviation Day in Hindi


अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस 07 दिसंबर

  • वैश्विक स्तर पर हवाई यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) की भूमिका और महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 07 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस का आयोजन किया जाता है।
  • इस दिवस का आयोजन विभिन्न देशों के सामाजिक और आर्थिक विकास में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के महत्त्व को रेखांकित करने हेतु किया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस का आयोजन सर्वप्रथम वर्ष 1994 में किया गया था। 
  • 7 दिसंबर, 1944 को शिकागो में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संबंधी अभिसमय/कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किये गए थे।
  • यद्यपि इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1994 में हुई थीकिंतु संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 7 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस के रूप में आधिकारिक मान्यता वर्ष 1996 में दी गई थी। 
  • अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी है, जिसकी स्थापना वर्ष 1944 में हुई थी और इसका प्राथमिक उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन के विकास को बढ़ावा देना है। वर्तमान में भारत समेत इसके कुल 193 देश सदस्य हैं।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.