Sport GK (Current Affairs) September 2022 in Hindi | खेलकुद करेंट अफेयर्स सितंबर 2022

 Sport Current Affairs GK September 2022 in Hindi

Sport GK (Current Affairs) September 2022 in Hindi | खेलकुद करेंट अफेयर्स  सितंबर  2022




Sport GK (Current Affairs) September 2022 in Hindi


विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप 2022

  • भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने मिस्र में आगामी  निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप के लिये 48 सदस्यों की भारतीय राइफल और पिस्टल टीम की घोषणा कर दी है। लंदन ओलम्‍पिक्‍स में रजत पदक विजेता विजय कुमार चार वर्ष बाद अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। रैपिड फायर पिस्‍टल में उनके अलावा अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू भी भारतीय दल में शामिल हैं। एयर राइफल-3 पोजिशन में विश्‍व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और ओलम्पियन अंजुम मुदगिल भाग लेंगे। विश्‍व चैंपियनशिप 12 से 25 अक्‍तूबर, 2022 तक काहिरा में होगी। इसमें पुरूष और महिला वर्गों में चार ओलम्पिक कोटा स्‍थान मिलेंगे। 
  • विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप का संचालन इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) द्वारा किया जाता है। वर्ष 1896 के सफल ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के बाद विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप वर्ष 1897 में शुरू हुई। हालाँकि ISSF की स्थापना वर्ष 1907 तक नहीं हुई थी, फिर भी इन शुरुआती प्रतियोगिताओं को संगठन द्वारा चैंपियनशिप की एक सतत् पंक्ति की शुरुआत के रूप में देखा जाता है। 
  • ISSF की सभी शूटिंग स्पर्द्धाओं सहित ये चैंपियनशिप वर्ष 1954 से प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित की जाती हैं। केवल शॉटगन स्पर्द्धाओं के लिये विषम संख्या वाले वर्षों में अतिरिक्त विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता होती है। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) को भारत में शूटिंग खेल के विकास और आत्मरक्षा के लिये नागरिकों को प्रशिक्षण देने हेतु स्थापित किया गया था। राष्ट्रीय राइफल संघ के अंतर्गत 53 राज्य संघ आते हैं। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय, राज्य, ज़िला और क्लब स्तर पर नियमित तौर पर टूर्नामेंट आयोजित होते हैं।

ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022

  • टोक्यो ओलिम्पिक में स्‍वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी/ज्‍वैलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा स्विट्रज़लैंड में ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख डायमंड लीग में 88.44 मीटर भाला फेंककर डायमंड लीग ट्रॉफी जीत ली। उल्लेखनीय है कि डायमंड लीग को ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के बाद ट्रैक एंड फील्ड की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता माना जाता है। 
  • वर्ष 2010 में शुरू हुए इस लीग के 13वें संस्करण का आयोजन स्विट्रज़लैंड के ज्यूरिख में किया गया। नीरज ने इससे पहले वर्ष 2017 और 2018 में भी फाइनल के लिये क्वालिफाई किया था, जहाँ वह क्रमशः सातवें एवं चौथे स्थान पर रहे थे, नीरज चोपड़ा ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय खेलों को नई ऊँचाई पर पहुँचाया है। वर्ष 2022 की शुरुआत में स्टॉकहोम डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा 89.94 मीटर दूर व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ भाला फेंककर दूसरे स्थान पर रहे थे। गौरतलब है कि हाल ही में नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल मैच में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था। वह अंजू बॉबी जॉर्ज (2003) के बाद ऐसा करने वाले दूसरे एथलीट हैं।

 

 ग्रैंड स्‍लैम अमेरिकी ओपन टेनिस

  • वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्‍लैम अमेरिकी ओपन टेनिस में विश्‍व की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्‍वि‍याटेक ने महिला सिंगल्‍स का खिताब जीत लिया है। उन्‍होंने फाइनल में ट्यूनिशिया की औंस जब्‍योर को लगातार सेटों में 6-2, 7-6 से हराया। स्वियाटेक पोलैंड की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्‍होंने अमेरिकी ओपन का खिताब जीता है। उन्‍होंने अपने कॅरियर में अब तक  तीन ग्रैंड स्‍लैम सहित दस खिताब जीते हैं।
  • मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में ऑस्‍ट्रेलिया की स्‍टॉर्म सैंडर्स और जॉन पीयर्स की जोड़ी ने क्रिस्‍टेन फ्लिपकेंस एवं एडवर्ड रोजर-वैस्‍सेलिन की जोड़ी को 4-6, 6-4, 10-7 से हराकर उन्होंने खिताब जीता। पिछले 21 वर्षों में किसी ऑस्‍ट्रेलियाई जोड़ी ने पहली बार अमेरिकी ओपन में मिक्‍स्‍ड डबल्‍स का खिताब जीता है। 
  • यह यूएस ओपन टेनिस 2022 का 142वाँ संस्करण था और साल का चौथा एवं अंतिम टेनिस ग्रैंड स्लैम इवेंट था। यह न्यूयॉर्क शहर में बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर में आउटडोर हार्ड कोर्ट में आयोजित किया गया। 
  • यह टूर्नामेंट यूनाइटेड स्टेट्स टेनिस एसोसिएशन (USTA) द्वारा आयोजित किया गया, जिसका विनियमन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) द्वारा किया जाता  है। टूर्नामेंट में पुरुष और महिला एकल एवं युगल दोनों शामिल थे।

 

अमेरिकी ओपन टेनिस पुरुष एकल खिताब कार्लोस अलकराज़

  • स्‍पेन के कार्लोस अलकराज़ ने कैस्‍पर रुड को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस पुरुष एकल खिताब जीत लिया है। न्‍यूयॉर्क में 11 सितंबर, 2022 को हुए चार सेटों के मुकाबले में अलकराज़ ने रुड को मात दी और अपना पहला ग्रैंड स्‍लैम खिताब जीता। 19 वर्षीय अलकराज़, राफेल नडाल के बाद अब तक के सबसे कम उम्र के ग्रैंड स्‍लैम विजेता हैं। राफेल नडाल ने वर्ष 2005 में सबसे कम उम्र में फ्रेंच ओपन जीता था। अमेरिकी ओपन में जीत के साथ ही कार्लोस अलकराज़ पुरुष एकल जीतने वाले दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भी बन गए हैं। वे यूएस ओपन के इतिहास में 32 वर्ष बाद सबसे युवा चैंपियन बने हैं। कार्लोस ने यूएस ओपन के फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रुड को 6-4, 2-6, 7-6 (1), 6-3 से पराजित किया। यह यूएस ओपन टेनिस 2022 का 142वाँ संस्करण था और साल का चौथा एवं अंतिम टेनिस ग्रैंड स्लैम इवेंट था। यह न्यूयॉर्क शहर में बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर में आउटडोर हार्ड कोर्ट में आयोजित किया गया। यह टूर्नामेंट यूनाइटेड स्टेट्स टेनिस एसोसिएशन (USTA) द्वारा आयोजित किया गया, जिसका विनियमन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) द्वारा किया जाता है। टूर्नामेंट में पुरुष और महिला एकल एवं युगल दोनों शामिल थे।


विनेश फोगाट- विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो मैडल

  • विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो मैडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। विनेश ने 14 सितंबर, 2022 को सर्बिया के बेलग्राद में 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। 
  • राष्ट्रमंडल खेल 2022 की स्वर्ण पदक विजेता विनेश ने मौजूदा यूरोपियन चैंपियन स्वीडन की ईम्मा मामग्रेन को पराजित किया। तीन बार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता रही विनेश ने क्वालीफायर दौर में अपनी पराजय के बाद शानदार वापसी की। 12 सितंबर को पहले मैच में मंगोलिया की खुलान बतखुयाग से पराजित होने के बाद विनेश को रेपचेज दौर के माध्यम से कांस्य पदक मुकाबले में भाग लेने का मौका मिला। चैंपियनशिप में यह उनका दूसरा कांस्यपदक है। इससे पहले वर्ष 2019 में कज़ाखस्तान के नूर सुल्तान में उन्होंने पदक जीता था। दो बार की ओलंपियन विनेश फोगाट के पास राष्ट्रमंडल खेलों के दो स्वर्ण पदक, एशियाई खेलों का एक स्वर्ण पदक है। विनेश अपनी चचेरी बहन गीता फोगाट और बबीता कुमारी के नक्शेकदम पर चल रही हैं। वह भारत के प्रसिद्ध कुश्ती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके चाचा महावीर सिंह फोगाट ने बहुत ही कम उम्र में उनका इस खेल से परिचय करवा दिया था। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप संयुक्त विश्व कुश्ती संघ द्वारा आयोजित शौकिया (Amateur) कुश्ती विश्व चैंपियनशिप हैं। पुरुषों का ग्रीको-रोमन कुश्ती टूर्नामेंट वर्ष 1904 में और पुरुषों का फ्रीस्टाइल कुश्ती टूर्नामेंट वर्ष 1951 में शुरू हुआ। महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती टूर्नामेंट पहली बार वर्ष 1987 में आयोजित किया गया था।


पैरा ओलंपिक्स के स्वर्ण पदक विजेता देवेन्द्र झाझरिया

  • भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझरिया ने मोरक्को में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। पैरा ओलंपिक्स के स्वर्ण पदक विजेता देवेन्द्र ने 60.97 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर रजत पदक जीता। वे तीन बार के पैरा ओलंपिक पदक विजेता हैं। देवेन्द्र झाझड़िय भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी हैं। ये पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पैरालिंपियन है। वर्ष 2004 में एथेंस में आयोजित पैरालंपिक में उन्होंने पहला स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2016 में रियो डी जनेरियो में आयोजित ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल में उन्होंने अपने पहले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक ही आयोजन में दूसरा स्वर्ण पदक जीता। भारत ने दोनों खेलों में अभूतपूर्व नतीजे हासिल करते हुए अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने ओलंपिक में सात पदक जीते, जबकि पैरालंपिक में पाँच स्वर्ण सहित 19 पदक हासिल किये। भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक के साथ ओलंपिक के सबसे बड़े स्टार रहे। उन्होंने खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत को पहला पदक और 13 वर्ष में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार भी दिया जाता है, खेल रत्न पुरस्कार विजेता को 25 लाख रुपए की राशि, जबकि अर्जुन पुरस्कार विजेता को 15 लाख रुपए की राशि दी जाती है। कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

 

हॉकी इंडिया का अध्‍यक्ष - दिलीप तिर्की

  • भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान दिलीप तिर्की को निर्विरोध हॉकी इंडिया का अध्‍यक्ष चुना गया। वे वर्ष 1998 के एशियाई खेलों में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्‍य भी रहे।  हॉकी इंडिया के इतिहास में पहली बार कोई पूर्व ओ‍लम्पियन इसकी अध्‍यक्षता करेगा। 44 वर्षीय दिलीप तिर्की ने 15 वर्ष के अपने कॅरियर में 412 अंतर्राष्‍ट्रीय मैच खेले। वे टीम के मज़बूत डिफेंडर माने जाते थे। उन्‍होंने वर्ष 1996 में अटलाँटा, वर्ष 2000 में सिडनी तथा वर्ष 2004 में एथेंस ओलिम्पिक्स में देश का प्रतिनिधित्त्व किया। पिछले महीने अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी महासंघ और प्रशासकों की समिति ने 9 अक्‍तूबर तक हॉकी इंडिया के चुनाव पूरे कराने को कहा था। दिलीप तिर्की के अध्‍यक्ष चुने जाने से पहले दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय के निर्देश पर प्रशासकों की समिति हॉकी इंडिया का काम‍काज देख रही थी। राष्‍ट्रीय खेल अधिनियम के कथित उल्‍लंघन के आरोपों पर दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने यह आदेश दिया था।

Also Read...

खेलकुद करेंट अफेयर्स अगस्त   2022 

खेलकुद करेंट अफेयर्स जुलाई  2022 

 खेलकुद करेंट अफेयर्स मई 2022 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.