Sport GK (Current Affairs) August 2022 in Hindi| खेलकुद करेंट अफेयर्स अगस्त 2022

  Sport GK (Current Affairs) August 2022 in Hindi,  खेलकुद करेंट अफेयर्स अगस्त  2022 

Sport GK (Current Affairs) August 2022 in Hindi| खेलकुद करेंट अफेयर्स अगस्त 2022



Sport GK (Current Affairs) August 2022 in Hindi


लॉन बॉल टीम स्पर्द्धा

बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेल में भारत ने चार पदक अपने नाम किये। महिला लॉन बॉल्स में इतिहास रचते हुए नयनमोनी सैकियापिक्‍कीलवली चौबे और रूपारानी तिर्की की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर स्‍वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार स्‍वर्ण पदक जीता है। इसके बाद टेबल टेनिस में भारत को जीत हासिल हुईजब साथियान ज्ञानशेखरनशरथ कमलहरमीत देसाई और सनिल शेट्टी की टीम ने सिंगापुर को मात देकर एक और स्‍वर्ण पदक दिलाया।  इंग्लैंड के बर्मिंघम में  28 जुलाई से 8 अगस्त तक राष्ट्रमंडल खेलों के वर्ष 2022 के संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। पहले राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन वर्ष 1930 में हैमिल्टनकनाडा में किया गया थाजहाँ 11 देशों ने छह खेलों और 59 कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये 400 एथलीटों को भेजा था। वर्ष 1930 से हर चार वर्ष के अंतराल पर (द्वितीय विश्व युद्ध के कारण वर्ष 1942 और वर्ष 1946 को छोड़कर) इन खेलों का आयोजन किया जाता है। 


22वें राष्ट्रमंडल खेल संपन्न 

राष्‍ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन 08 अगस्त को भारत ने चार स्वर्णएक रजत और एक कांस्य पदक जीता। 22वें राष्‍ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त, 2022 तक बर्मिंघम (इंग्लैंड) में किया गया और 08 अगस्त, 2022 को भव्‍य समारोह के साथ समापन हुआ। 11 दिन तक चले इस आयोजन में 72 देशों के पाँच हज़ार से अधिक खिलाडि़यों ने भाग लिया। समापन समारोह की शुरुआत सोहिल ओशन कलर सीन की संगीतमय प्रस्‍तुति के साथ हुई। राष्‍ट्रीय ध्‍वज के साथ भारतीय दल का नेतृत्‍व मुक्‍केबाज़ निकहत ज़रीन और टेबिल टेनिस खिलाडी अचंता शरत कमल ने किया। बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने महिला एकल का खिताब अपने नाम कियाजबकि लक्ष्‍यसेन ने पुरुष एकल में विजय प्राप्‍त की। पुरुष युगल मुकाबले में चिराग शेट्टी तथा सात्विकसाईराज रनकीरेड्डी ने तीसरा स्‍वर्ण पदक दिलाया। टेबल टेनिस में अचंता शरत कमल ने स्‍वर्ण पदक हासिल कियाजबकि जी. साथियान ने पुरुष एकल का कांस्‍य पदक जीता। पुरुष हॉकी में भारतीय टीम को रजत पदक मिला। समापन के बाद राष्‍ट्रमंडल खेल संघ का ध्‍वज ऑस्‍ट्रेलिया के विक्‍टोरिया प्रांत को सौंप दिया गया। विक्‍टोरिया प्रांत वर्ष 2026 में अगले राष्‍ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी करेगा। भारत 22 स्‍वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्‍य पदक समेत कुल 61 पदक जीतकर चौथे स्‍थान पर रहा। भारत की पदक तालिका में कुश्‍ती का सर्वाधिक योगदान रहा। भारतीय पहलवानों ने 6 स्‍वर्ण पदक सहित 12 पदक जीतेभारोत्‍तोलन में 10 पदक मिले। ऑस्‍ट्रेलिया 67 स्‍वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्‍य पदक सहित कुल 178 पदक जीतकर पदक तालिका में सबसे ऊपर रहाजबकि मेज़बान इंग्‍लैंड 175 पदक के साथ दूसरे स्‍थान पर रहा।


75वाँ राष्‍ट्रीय स्‍थल: पादांग

सिंगापुर में 9 अगस्त, 2022 को नेताजी सुभाषचन्‍द्र बोस से जुड़े स्‍थल पादांग को 75वाँ राष्‍ट्रीय स्‍थल घोषित किया गया। पादांग से नेताजी सुभाषचन्‍द्र बोस ने जुलाई 1943 में ‘दिल्ली चलोका नारा दिया था। सिंगापुर 9 अगस्त, 2022 को अपना 57वाँ राष्‍ट्रीय दिवस मना रहा है। सिंगापुर के राष्‍ट्रीय धरोहर बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि सुदृढ़ राष्‍ट्रीयऐतिहासिक और सामाजिक महत्त्व के कारण पादांग को स्‍थल संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत उच्‍च स्‍तर का संरक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिये अधिसूचना जारी कर दी गई है। पादांग का सिंगापुर में रह रहे भारतीय समुदाय के लिये विशेष महत्त्व है। यहाँ पर भारतीय सिपाहियों ने अपना पहला शिविर स्‍थापित किया था। इस स्‍थल से नेताजी ने आज़ाद हिन्‍द फौज के हज़ारों सिपाहियों को कई बार संबोधित किया। युद्ध के बाद नेताजी ने पादांग के दक्षिण में आज़ाद हिन्‍द फौज स्‍मारक स्‍थल स्‍थापित किया था। रास बिहारी बोस के निमंत्रण पर सुभाष चंद्र बोस 13 जून, 1943 को पूर्वी एशिया आए। उन्हें इंडियन इंडिपेंडेंस लीग का अध्यक्ष पद तथा इंडियन नेशनल आर्मी (INA) जिसे लोकप्रिय रूप से 'आज़ाद हिंद फौजकहा जाता हैकी कमान सौंपी गई। INA का गठन पहली बार मोहन सिंह और जापानी मेजर इवाइची फुजिवारा द्वारा किया गया थाइसमें मलय (वर्तमान मलेशिया) अभियान एवं सिंगापुर में जापान द्वारा बंदी बनाए गए ब्रिटिश-भारतीय सेना के सैनिक शामिल थे।


खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग’ (अंडर-16)

नई दिल्ली और लखनऊ में इस वर्ष के आरंभ में तीन चरणों में आयोजित किये गए खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21) की सफलता के बादअंडर-16 लड़कियों के लिये उसी प्रकार की एक और लीग 16 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुरू होगी। पहली खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-16) का पहला चरण 16 से 23 अगस्त तक आयोजित किया जाएगाजिसमें देश भर की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। इसके पहले चरण में कुल 56 मैच खेले जाएंगे और 300 से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। ‘भारतीय खेल प्राधिकरण’ ने प्रतियोगिता के 3 चरणों के लिये कुल 53.72 लाख रुपए आवंटित किये हैं। इस राशि में 15.5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी शामिल है। खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-16) का पहला चरण और दूसरा चरण राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा। पहले 2 चरणों के पूरा होने के बाद टीमों की अंतिम रैंकिंग निर्धारित की जाएगी। तीसरे चरण में अलग-अलग वर्गों में मैच आयोजित किये जाएँगेजहाँ प्रत्येक टीम कम-से-कम 3 मैच खेलेगी। वर्तमान में केवल सीनियर वर्ग के लिये ही प्रतियोगिता/टूर्नामेंट के रूप में अवसर उपलब्ध हैंलेकिन विशेष रूप से जूनियर और सब जूनियर स्तर पर महिला हॉकी में उनके पास इतनी संख्या में टूर्नामेंट और प्रतियोगिता में भाग लेने के अवसर नहीं हैंजहाँ वे अपने हुनर को निखार सकेंआकलन कर सकें और अपनी प्रशिक्षण और क्षमताओं में वृद्धि कर सकें। अतः खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-16) महिलाओं के लिये खेलों में बढ़ावा देने की दिशा में एक और प्रयास हैजो खेल प्रतियोगिताओं की एक विस्तृत शृंखला में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक प्रयास करता है।

 

डूरंड कप

डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का 131वाँ सत्र 16 अगस्त, 2022 से शुरू होगा। टूर्नामेंट में 20 टीमें शामिल होंगीसभी को पाँच-पाँच टीमों के चार समूहों में बाँटा गया है। डूरंड कप का आयोजन पहली बार पश्चिम बंगालअसम और मणिपुर के कई शहरों में किया जाएगा। दुनिया का तीसरा सबसे पुराना और एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप पहली बार वर्ष 1888 में डगशाई (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित किया गया था और इसका नाम मोर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया थाजो उस समय भारत के प्रभारी विदेश सचिव थे। टूर्नामेंट शुरू में ब्रिटिश सैनिकों के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस को बनाए रखने का सचेत तरीका थालेकिन बाद में इसे नागरिकों हेतु खोल दिया गया और वर्तमान में यह दुनिया के प्रमुख खेल आयोजनों में से एक है। मोहन बागान और ईस्ट बंगाल डूरंड कप के इतिहास में सबसे सफल टीमें हैं जिन्होंने इसे सोलह बार जीता है।

 

दही हांडी को खेल का दर्जा

हाल ही में दही हांडी को महाराष्ट्र में खेल का दर्जा दिया गया है। इसे एक तरह का एडवेंचर स्पोर्ट्स माना जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में बताया कि दही हांडी में शामिल होने वाले गोविंदाओं को सरकारी योजनाओं का लाभसरकारी नौकरियों में 5 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। गोविंदा को अब बीमा सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। यदि दही हांडी खेलते समय कोई दुर्घटना हो जाती है और ऐसी स्थिति में किसी गोविंदा की मृत्यु हो जाती है तो संबंधित गोविंदा के परिजनों को सहायता के रूप में 10 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। गोविंदा की दोनों आँखें या दोनों पैर या दोनों हाथ या शरीर के कोई दो महत्त्वपूर्ण अंगों पर गंभीर चोट लगने पर राज्य सरकार की ओर से उसे साढ़े सात लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ऐसे में यदि किसी गोविंदा का हाथपैर या शरीर का कोई अंग ख़राब हो जाता है तो ऐसी स्थिति में उसे 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। दही हांडी पर्व को मनाने के लिये मिट्टी के घड़े में दही या माखन भरकर उसे रस्सी के सहारे लटका दिया जाता है। इस उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को गोविंदा कहा जाता है। गोविंदाओं की टोली मानव पिरामिड बनाकर रस्सी के सहारे लटके दही और माखन से भरी हुई मटकी को तोड़ने का प्रयास करते हैं। दही हांडी का उत्सव भगवान कृष्ण की आराधना का एक हिस्सा है। इसके माध्यम से भगवान कृष्ण द्वारा बाल अवस्था में की गई लीलाओं और शरारतों का चित्रण किया जाता है। वर्ष 1907 में मुंबई में शुरू हुई दही हांडी की परंपरा नवी मुंबई के पास घनसोली गाँव में पिछले 104 वर्षों से चली आ रही है। दही हांडी उत्सव को देखने के लिये देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहाँ आते हैं।

अंतिम पंघल

हरियाणा की 17 वर्षीय अंतिम पंघल बुलगारिया के सोफिया में अंडर-20 विश्‍व कुश्‍ती चैंपियनशिप में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। उन्‍होंने 53 किलोग्राम वर्ग में कज़ाखस्तान की एटलिन शागायेवा को 8-0 से हराया। भारत के लिये यह स्‍वर्ण पदक ऐतिहासिक है क्‍योंकि भारत को अंडर-20 विश्‍व चैंपियनशिप की महिला कुश्‍ती में अभी तक कोई स्‍वर्ण पदक नहीं मिला था। अंतिम पंघल हरियाणा में हिसार ज़िले के भगाना गाँव की निवासी हैं। सोनम मलिक ने 62 किलोग्राम और प्रियंका ने 65 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप संयुक्त विश्व कुश्ती द्वारा आयोजित शौकिया (Amateur) कुश्ती विश्व चैंपियनशिप हैं। पुरुषों का ग्रीको-रोमन कुश्ती टूर्नामेंट वर्ष 1904 में शुरू हुआ और पुरुषों का फ्रीस्टाइल कुश्ती टूर्नामेंट वर्ष 1951 में शुरू हुआ। महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती टूर्नामेंट पहली बार वर्ष 1987 में आयोजित किया गया था।

राष्ट्रीय खेल दिवस’ 29 अगस्त

भारत में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ का आयोजन किया जाता है। यह दिन भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद भारतीय और विश्व हॉकी में सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 1928, वर्ष 1932 और वर्ष 1936 के ‘ग्रीष्म ओलंपिक’ में जीत के साथ भारत को ओलंपिक स्वर्ण पदक की पहली हैट्रिक पूरी करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद मेजर ध्यानचंद वर्ष 1922 में एक सैनिक के रूप में भारतीय सेना में शामिल हो गए। मेजर ध्यानचंद हॉकी खेल के प्रति काफी समर्पित थे और उन्होंने अपने हॉकी कॅरियर की शुरुआत ब्रिटिश भारतीय सेना की रेजिमेंटल टीम से की। वर्ष 1926 से वर्ष 1948 तक के अपने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी कॅरियर में मेजर ध्यानचंद ने कुल 185 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्त्व कियाजिसमें उन्होंने 400 से अधिक गोल किये। यही कारण है कि मेजर ध्यानचंद की विरासत का सम्मान करने और हमारे जीवन में खेलों के महत्त्व को स्वीकार करने के लिये प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ का आयोजन किया जाता है। भारत में पहला ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ 29 अगस्त, 2012 को आयोजित किया गया था।


एशिया कप 2022

एशिया कप 2022 का आयोजन टी20 फॉर्मेट पर किया जा रहा है। एशिया कप का 4 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद फिर से आयोजन किया जा रहा है। एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जा रहा हैलेकिन इसका मेज़बान श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड होगा। पहले श्रीलंका में ही इसका आयोजन होना थालेकिन श्रीलंका के राजनीतिक और आर्थिक हालात खराब होने कारण इसे UAE में हस्तांतरित कर दिया गया। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल में 9 बार आमना सामना हुआ है। इसमें से छह बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की  हैवहीं 2 बार पाकिस्तान की टीम जीतने में कामयाब हुई है। एशिया कप पहली बार वर्ष 1984 में आयोजित हुआ था और ये टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला गया था। यह वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में खेला जाता है। भारतीय टीम पहली बार इस मेगा टूर्नामेंट की चैंपियन बनी थी। अब तक कुल 14 बार इसका आयोजन हो चुका है। जिसमें भारत ने वर्ष 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में एशिया कप का खिताब (7 बार ट्रॉफी) अपने नाम किया है। वहीं श्रीलंका ने 5 बार ये ट्रॉफी जीती है। वहीं पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप का खिताब जीता है। भारत इकलौती टीम है जिसने एशिया कप को दो अलग फॉर्मेट (वनडे और टी20) में जीत दर्ज की  है। भारतीय टीम टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है।


Also Read...

खेलकुद करेंट अफेयर्स जुलाई  2022 

 खेलकुद करेंट अफेयर्स मई 2022 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.