विश्व मानक दिवस 2023 : इतिहास उदेश्य महत्व |World standards day 2023 in Hindi

 विश्व मानक दिवस 2022 : इतिहास उदेश्य महत्व 

विश्व मानक दिवस 2022 : इतिहास उदेश्य महत्व |World standards day 2022 in Hindi



विश्व मानक दिवस 2023 : इतिहास उदेश्य महत्व 


  • प्रतिवर्ष 14 अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व मानक दिवसका आयोजन किया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण के महत्त्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। यह दिवस वर्ष 1956 में लंदन में 25 देशों के प्रतिनिधियों की पहली बैठक को चिह्नित करता है, जिन्होंने मानकीकरण की सुविधा हेतु एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन के निर्माण का निर्णय लिया था। 
  • विश्व मानक दिवस का आयोजन पहली बार वर्ष 1970 में किया गया था। यह दिवस उन हज़ारों विशेषज्ञों के प्रयासों का सम्मान करता है, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर मानकों के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की। 
  • भारत में मानकीकरण गतिविधियों के सामंजस्यपूर्ण विकास के उद्देश्य से वर्ष 1947 में भारतीय मानक संस्थान की स्थापना की गई थी। भारतीय मानक संस्थान को भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 1986 के माध्यम से भारतीय मानक ब्यूरो में रूपांतरित कर दिया गया। यह उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

 

भारतीय मानक ब्यूरो के बारे में 

(Bureau of Indian Standards- BIS)

  • भारत में मानकीकरण गतिविधियों के सामंजस्यपूर्ण विकास के उद्देश्य से वर्ष 1947 में भारतीय मानक संस्थान की स्थापना की गई थी।
  • भारतीय मानक संस्थान को भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 1986 के माध्यम से भारतीय मानक ब्यूरो में रूपांतरित कर दिया गया।
  • यह उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।


भारतीय मानक ब्यूरो के कार्य:

  • भारतीय मानक ब्यूरो का मुख्य कार्य माल के मानकीकरण, अंकन (Marking)और गुणवत्ता प्रमाणीकरण की गतिविधियों को क्रियान्वित करना है।
  • भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 के माध्यम से भारतीय मानक ब्यूरो को सेवाओं के मानकीकरण और प्रमाणन से संबंधित गतिविधियों का उत्तरदायित्व भी सौंपा गया है।


भारतीय मानक ब्यूरो के क्षेत्र:

  • रसायन
  • चिकित्सा उपकरण और अस्पताल
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • धातुकर्म (Metallurgical) इंजीनियरिंग
  • विद्युत तकनीकी
  • पेट्रोलियम, कोयला और संबंधित उत्पाद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
  • उत्पादन और सामान्य इंजीनियरिंग (Production and General Engineering)
  • खाद्य और कृषि
  • कपड़ा (Textile)
  • प्रबंधन और सिस्टम (Management and Systems)
  • ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • जल संसाधन

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.