अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2022 : इतिहास उद्देश्य महत्व
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2022 : इतिहास उद्देश्य महत्व
विश्व भर में प्रत्येक
वर्ष 21 सितंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस’ का आयोजन किया जाता है। इस दिवस को
मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच
शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये प्रयास करना एवं अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों तथा
विवादों पर विराम लगाना है।
वर्ष 2022 के लिये इस दिवस की थीम ‘End Racism. Build Peace'’ रखी गई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस
को अहिंसा और संघर्ष विराम के अवलोकन के माध्यम से शांति के आदर्शों को मज़बूत करने
हेतु एक दिवस के रूप में घोषित किया है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1981 में
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने की घोषणा की थी, जिसके पश्चात्
पहली बार वर्ष 1982 में इस दिवस का आयोजन किया गया था। वर्ष 1982 से लेकर वर्ष
2001 तक सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता
था, किंतु वर्ष 2002 से इसके लिये 21 सितंबर की
तारीख निर्धारित कर दी गई है।
Post a Comment