हिंदी दिवस 2023 : इतिहास उद्देश्य महत्त्व | Hindi Divas 2023 Fact

 हिंदी दिवस 2023 : इतिहास उद्देश्य महत्त्व

हिंदी दिवस 2022 : इतिहास उद्देश्य महत्त्व  | Hindi Divas 2022 Fact


हिंदी दिवस 2023 : इतिहास उद्देश्य महत्त्व


  • प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को देश भर में हिंदी दिवसमनाया जाता है। भारत में 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने भारत संघ की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी भाषा को स्वीकृति दी थी, जिसे भारत के संविधान द्वारा अनुमोदित किया गया था। 


  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया। यद्यपि आज़ादी के बाद हिंदी एवं अंग्रेज़ी दोनों को भारत की भाषा के रूप में चुना गया और संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेज़ी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया किंतु वर्ष 1949 में 14 सितंबर के दिन संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया। 


  • राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्द्धा के आग्रह पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था। हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली पाँच भाषाओं में से एक है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवसमनाया जाता है।
Also Read...




No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.