भारत और अमेरिकी संविधान में, उपराष्ट्रपति के पद के सम्बन्ध में भिन्नता? |मीडिया को लोक स्वतंत्रता का संरक्षक | Mains Answer in Hindi

भारत और अमेरिकी संविधान मेंउपराष्ट्रपति के पद के सम्बन्ध में भिन्नता?

 

भारत और अमेरिकी संविधान में, उपराष्ट्रपति के पद के सम्बन्ध में भिन्नता? |मीडिया को लोक स्वतंत्रता का संरक्षक | Mains Answer in Hindi

भारत और अमेरिकी संविधान मेंउपराष्ट्रपति के पद के सम्बन्ध में भिन्नता?


उत्तर- 

उपराष्ट्रपति का पद देश का दूसरा सर्वोच्च पद है। भारत में उपराष्ट्रपति का पद अमेरिकी राष्ट्रपति के समान ही किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह भारतीय उपराष्ट्रपति भी उच्च सदन का सभापति होता है. 

इस समानता के साथ कुछ भिन्नता भी है जैसे भारत में राष्ट्रपति का पद रिक्त होने की स्थिति में उपराष्ट्रपतिराष्ट्रपति के पद पर आने तक राष्ट्रपति के पद पर रहता है जबकि अमेरिकी उपराष्ट्रपतिराष्ट्रपति के पद की रिक्तिता की स्थिति में के शेष कार्यकाल तक राष्ट्रपति के पद पर बना रहता है। 

इसी तरह भारत में उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष जबकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 4 वर्ष होता है। 


(D) क्या भारतीय मीडिया को लोक स्वतंत्रता का संरक्षक कहा जा सकता है। 

उत्तर- 

एक स्वस्थ लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए यह आवश्यक है कि वहाँ का मीडिया सशक्त निष्पक्ष एवं दबावमुक्त हो । लोकतंत्र में चूँकि जनहित को वरीयता दी जाती हैअतएव लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की जवाबदेही एवं जिम्मेदारी कहीं अधिक बढ़ जाती है। 

मीडिया को लोक स्वतंत्रता का रक्षक इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह मीडिया ही है जो शासन व जनता के मध्य कड़ी के रूप में कार्य करता है। यदि मीडिया तटस्थ व निष्पक्ष भूमिका का निर्वहन करे तो यह जनहित व जनसमस्याओं को शासन के समक्ष बेहतर ढंग से रख सकता है। 

साथ ही शासन द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना भी मीडिया का महत्वपूर्ण कार्य है। इस तरह मीडिया अपनी भूमिका के ईमानदारी पूर्वक निर्वहन से जनहित का संरक्षण कर सकता है । 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.