July Days Details in Hindi , जुलाई के दिवस की विस्तृत जानकारी
July Days Details in Hindi
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 01 जुलाई
भारत में प्रत्येक वर्ष 01 जुलाई को राष्ट्रीय
चिकित्सक दिवस (National
Doctor's Day) मनाया जाता है, इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रति
चिकित्सकों के योगदान और उनकी प्रतिबद्धता के लिये उनका आभार व्यक्त करना है।
ध्यातव्य है कि भारतीय समाज में चिकित्सकों को भगवान के समान दर्जा दिया जाता है।
भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के आयोजन की शुरुआत सर्वप्रथम वर्ष 1991 में हुई थी, तभी से प्रत्येक वर्ष 01 जुलाई को राष्ट्रीय
चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का आयोजन पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री
और चिकित्सक डॉ. बिधानचंद्र रॉय के सम्मान में किया जाता है। डॉ. बिधानचंद्र रॉय का
जन्म 01 जुलाई, 1882 को हुआ था और संयोगवश
उनकी मृत्यु भी 1962 में 01 जुलाई को हुई थी। डॉ.
बिधानचंद्र रॉय एक प्रख्यात भारतीय चिकित्सक, शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने वर्ष 1948 से वर्ष 1962 में अपनी मृत्यु तक
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएँ दीं।
जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) दिवस 01 जुलाई
01 जुलाई को जीएसटी (वस्तु
एवं सेवा कर) दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष वस्तु और सेवा कर के
ऐतिहासिक कर सुधार के कार्यान्वयन की वर्षगाँंठ है। पहला जीएसटी दिवस 01 जुलाई, 2018 को नई अप्रत्यक्ष कर
व्यवस्था यानी गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स (GST) की पहली वर्षगाँठ को चिह्नित करने के रूप में मनाया गया था।
संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित एक समारोह में 30 जून और 1 जुलाई, 2017 की मध्यरात्रि में जीएसटी को लागू किया गया था। गौरतलब है
कि GST एक अप्रत्यक्ष कर
है जिसे भारत को एकीकृत साझा बाज़ार बनाने के उद्देश्य से लागू किया गया है। यह
निर्माता से लेकर उपभोक्ताओं तक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति पर लगने वाला एकल
कर है। GST के अंतर्गत जहाँ
एक ओर केंद्रीय स्तर पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क, अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, सेवा कर, काउंटरवेलिंग ड्यूटी जैसे अप्रत्यक्ष कर शामिल हैं,वहीं दूसरी ओर राज्यों में लगाए जाने वाले मूल्यवर्द्धन कर, मनोरंजन कर, चुंगी तथा प्रवेश कर, विलासिता कर आदि भी
सम्मिलित हैं।
विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई
प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को संयुक्त
राष्ट्र द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना
वर्ष 1989 में संयुक्त
राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
की गवर्निंग
काउंसिल द्वारा की गई थी । यह 11 जुलाई, 1987 के ‘फाइव बिलियन डे’ से प्रेरित था। इस तारीख को दुनिया की
अनुमानित आबादी पांँच अरब पहुंँच गई थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विभिन्न
जनसंख्या मुद्दों जैसे- परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, गरीबी और मानवाधिकारों के महत्त्व पर लोगों में जागरूकता
बढ़ाना है। विश्व जनसंख्या दिवस 2022 की थीम है- “8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिये एक लचीले भविष्य की
ओर-अवसरों का दोहन और सभी के लिये अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना”।
अंतर्राष्ट्रीय मलाला
दिवस 12 जुलाई
प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय
मलाला दिवस के रूप में मनाया जाता है। 12 जुलाई को पाकिस्तान की समाजसेवी नोबेल पुरस्कार विजेता
मलाला यूसुफजई का जन्मदिन हैै। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मलाला दिवस
घोषित किया है. दुनिया भर में मलाला दिवस को महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के
सम्मान मेंमनाया जाता है। मलाला को कभी
भी स्कूल जाने की अनुमति नहीं मिली थी, क्योंकि तालिबान ने पाकिस्तान में लड़कियों के स्कूल जाने
पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांँकि मलाला ने घर पर रहने से इनकार कर दिया और
लड़कियों के लिये शिक्षा के अधिकार की वकालत की। वर्ष 2013 में मलाला ने संयुक्त
राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र को संबोधित किया था। मलाला तथा उनके पिता ने मलाला
फंड की स्थापना की है, जो युवा लड़कियों
को स्कूल जाने में मदद करता है। मलाला यूसुफजई को पाकिस्तान सरकार ने वर्ष 2012 में राष्ट्रीय युवा
शांति पुरस्कार से सम्मानित किया। दिसंबर 2014 में मलाला को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मलाला ने सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त किया था। वर्ष 2017 में मलाला को संयुक्त
राष्ट्र शांति दूत के रूप में नामित किया गया था। मलाला अपने कार्य और साहस के
लिये 40 से अधिक
पुरस्कार और सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं।
फ्राँसीसी बास्तील दिवस 14 जुलाई
फ्राँस प्रत्येक वर्ष 14 जुलाई को राष्ट्रीय दिवस
के रूप में मनाता है जिसे बास्तील दिवस (Bastille Day) भी कहा जाता है। 14 जुलाई, 1789 को सैन्य किले और जेल के
रूप में मशहूर बास्तील के पतन का प्रतीक है जब गुस्साई भीड़ ने उस पर धावा बोल
दिया था, जो फ्राँसीसी क्रांति
की शुरुआत का संकेत था और फ्राँसीसी रिपब्लिकन आंदोलन के लिये एक महत्त्वपूर्ण
प्रतीक बन गया। फ्राँसीसी राष्ट्रीय दिवस को औपचारिक रूप से फ्राँस में ला फेट
नेशनेल (La Fete
Nationale) कहा जाता है। फ्राँस के साथ-साथ यह अन्य देशों और विशेष रूप
से फ्रेंच भाषी लोगों एवं समुदायों द्वारा भी मनाया जाता है। इस अवसर पर कई
सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं लेकिन सबसे प्रसिद्ध कार्यक्रम बास्तील
दिवस मिलिट्री परेड है। यह परेड 14 जुलाई की सुबह पेरिस में होती है। पहली परेड वर्ष 1880 में आयोजित की गई थी।
प्रसिद्ध साइकिल दौड़ टूर डी फ्राँस (Tour de France) भी बास्तील दिवस के दौरान होती है। बास्तील
पेरिस में एक मध्ययुगीन शस्त्रागार, किला और जेल था। कई आम लोगों के लिये यह अनुचित राजशाही का
प्रतिनिधित्व करता था और राजशाही सत्ता के दुरुपयोग का प्रतीक था।
विश्व युवा कौशल दिवस 15 जुलाई
विश्व युवा कौशल दिवस
प्रत्येक वर्ष 15 जुलाई को दुनिया
भर में मनाया जाता है। 18 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र
महासभा ने सर्वसम्मति से श्रीलंका के नेतृत्व में एक प्रस्ताव अपनाया और 15 जुलाई को विश्व युवा
कौशल दिवस के रूप में घोषित किया। वैश्विक स्तर पर युवा कौशल विकास के महत्त्व को
उजागर करने के लिये श्रीलंका ने G77 (77 देशों का समूह) और चीन की सहायता से इस संकल्प की शुरुआत
की थी। इसका उद्देश्य युवाओं के लिये बेहतर सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को
प्राप्त करना है जो बेरोज़गारी और अल्प रोज़गार की चुनौतियों का समाधान करने के साधन
के रूप में कार्य करेगा। विश्व युवा कौशल दिवस पारंपरिक रूप से पुर्तगाल एवं
श्रीलंका के स्थायी मिशनों द्वारा संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक
संगठन, अंतर्राष्ट्रीय
श्रम संगठन और महासचिव कार्यालय के साथ मिलकर आयोजित किया जाता है। विश्व युवा
कौशल दिवस इसलिये भी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया में बढ़ती युवा बेरोज़गारी को
विकसित और विकासशील देशों की अर्थव्यवस्थाओं एवं समाजों के सामने सबसे गंभीर
समस्याओं में से एक के रूप में देखा जाता है। वर्तमान में लगभग 73 मिलियन युवा बेरोज़गार
हैं, जिनमें से
प्रतिवर्ष 40 मिलियन श्रम
बाज़ार में शामिल होते हैं। बेरोज़गारी की इस समस्या से निपटने के लिये अगले दशक में
कम-से-कम 475 मिलियन नए
रोज़गार सृजित करने की आवश्यकता है।
अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन
मंडेला दिवस 18 जुलाई
नोबेल शांति पुरस्कार
विजेता और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के जन्मदिन (18 जुलाई) को संयुक्त
राष्ट्र द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।
प्रतिवर्ष 18 जुलाई को यह
दिवस मनाने का निर्णय वर्ष 2010 में लिया गया था। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में रंगभेदी
शासन के दौरान नेल्सन मंडेला ने अपने जीवन के 27 साल वहाँ की जेलों में बिताए थे। यह दिवस शांति स्थापना, रंगभेद उन्मूलन, मानवाधिकारों की रक्षा और
लैंगिक समानता की स्थापना के प्रति नेल्सन मंडेला के सतत् प्रयासों को मान्यता
प्रदान करता है। नेल्सन मंडेला को साहस, करुणा, स्वतंत्रता, शांति एवं सामाजिक न्याय के लिये प्रतिबद्धता का वैश्विक
प्रतीक माना जाता है। वह 10 मई, 1994 से 14 जून, 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के
राष्ट्रपति रहे तथा अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र
महासभा ने उन लोगों की उपलब्धियों को पहचानने के लिये नेल्सन मंडेला पुरस्कार की
शुरुआत की जिन्होंने मानवता की सेवा के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया।
विश्व मस्तिष्क दिवस 22 जुलाई
दुनिया भर में मस्तिष्क
स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 22 जुलाई को ‘विश्व
मस्तिष्क दिवस’ का आयोजन किया जाता है। गौरतलब है कि यह दिवस 22 जुलाई, 1957 को ‘वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ
न्यूरोलॉजी’ की स्थापना के उपलक्ष में मनाया जाता है। 22 सितंबर, 2013 को ‘वर्ल्ड काॅन्ग्रेस
ऑफ न्यूरोलॉजी’ की ‘पब्लिक अवेयरनेस एंड एडवोकेसी कमेटी’ ने प्रतिवर्ष 22 जुलाई को ‘विश्व
मस्तिष्क दिवस’ अथवा ‘वर्ल्ड ब्रेन डे’ के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था, जिसके पश्चात् 22 जुलाई, 2014 को पहली बार इस दिवस का
आयोजन किया गया था। विश्व मस्तिष्क दिवस-2022 की थीम "सभी के लिये मस्तिष्क स्वास्थ्य"(Brain Health for all) है। मल्टीपल
स्क्लेरोसिस एक ऐसा रोग है,
जिसमें शरीर की
प्रतिरक्षा प्रणाली ही माइलिन (वसायुक्त पदार्थ जो तंत्रिका तंतुओं के चारों और
स्थित होता है तथा आवरण के रूप में काम करता है), तंत्रिका तंतुओं तथा शरीर में माइलिन का
निर्माण करने वाली विशेष कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाती है। यह केंद्रीय तंत्रिका
तंत्र, विशेष रूप से
मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और
दृष्टि से संबंधित नसों को प्रभावित करती है। हालाँकि यह बीमारी पश्चिम के देशों
में अधिक प्रचलित रही है,
लेकिन हाल के
दिनों में भारत में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं। 20-40 वर्ष आयु वर्ग के वयस्क, विशेष रूप से महिलाएँ
मल्टीपल स्क्लेरोसिस की चपेट में आती हैं। भारत में जागरूकता बढ़ाने, बड़े पैमाने पर इस
महामारी के संबंध में अध्ययन करने, समर्पित मल्टीपल स्क्लेरोसिस क्लीनिक खोलने, इष्टतम पुनर्वास आदि जैसी
अन्य सेवाओं की अत्यधिक आवश्यकता है।
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस 23 जुलाई
प्रतिवर्ष 23 जुलाई को देश भर में
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1927 में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग
कंपनी (IBC) ने बॉम्बे स्टेशन
से रेडियो प्रसारण शुरू किया था। भारत में रेडियो प्रसारण सेवाएंँ वर्ष 1923 में ब्रिटिश शासन के
दौरान रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे की पहल के तहत शुरू हुईं थीं। वर्ष 1930 में ब्रिटिश सरकार ने
रेडियो प्रसारण को अपने हाथ में ले लिया और उसने भारतीय राज्य प्रसारण सेवा (ISBS) शुरू की। IBC, जो कि एक निजी संस्था थी, को ब्रिटिश सरकार द्वारा
देश में दो रेडियो स्टेशन संचालित करने की अनुमति दी गई थी। मई 1932 में IBC को स्थायी रूप से भारतीय
राज्य प्रसारण सेवा (ISBS)
के रूप में बदल
दिया गया। बाद में 8 जून, 1936 को भारतीय राज्य प्रसारण
सेवा (ISBS) को ऑल इंडिया
रेडियो (AIR) में परिवर्तित कर
दिया गया तथा वर्ष 1957 में इसे
आकाशवाणी नाम दिया गया। प्रसार भारती भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक प्रसारण एजेंसी
है और इसे संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित किया गया था। वर्तमान में ऑल इंडिया
रेडियो की सेवा में देश भर में स्थित 414 स्टेशन शामिल हैं और देश के लगभग 92% क्षेत्र और देश की लगभग 99.19% आबादी तक इसकी पहुंँच
है। आकाशवाणी पर 23 भाषाओं एवं 146 बोलियों में प्रसारण
किया जाता है, प्रसारित भाषाओं
के संदर्भ में सामाजिक-आर्थिक तथा सांस्कृतिक विविधता के मामले में यह दुनिया के
सबसे बड़े प्रसारण संगठनों में से एक है।
आयकर दिवस 24 जुलाई
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर
बोर्ड तथा देश भर में इसके सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में 24 जुलाई, 2022 को 163वांँ आयकर दिवस मनाया
गया। 24 जुलाई, 1860 को ब्रिटिश शासन द्वारा
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश शासन को हुए नुकसान की भरपाई के लिये
सर जेम्स विल्सन द्वारा भारत में पहली बार आयकर पेश किया गया था। वर्ष 1963 में ‘केंद्रीय राजस्व
बोर्ड अधिनियम, 1963’
(Central Board of Revenue Act, 1963) के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्रालय के
राजस्व विभाग के अधीन दो संस्थाओं- केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxation) तथा केंद्रीय
उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Excise and Customs) का गठन किया गया था, ये दोनों ही संस्थाएँ
‘सांविधिक निकाय’ (Statutory
Body) हैं। CBDT. प्रत्यक्ष करों
से संबंधित नीतियों एवं योजनाओं के संबंध में महत्त्वपूर्ण इनपुट प्रदान करने के
साथ-साथ आयकर विभाग की सहायता से प्रत्यक्ष करों से संबंधित कानूनों का प्रशासन
करता है। वहीं CBEC भारत में सीमा
शुल्क (custom duty), केंद्रीय उत्पाद
शुल्क (Central Excise
Duty), सेवा कर (Service Tax) तथा नारकोटिक्स (Narcotics) के प्रशासन के लिये उत्तरदायी नोडल एजेंसी है।
अंतर्राष्ट्रीय बाघ
दिवस29 जुलाई
प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय
बाघ दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया के बाघों की आबादी के समक्षआने वाले खतरों के बारे में जागरूकता का प्रसार
करने हेतु मनाया जाता है। वे संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र के अति आवश्यक प्राणी है।
वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के अनुसार, जैसा कि बाघ शीर्ष शिकारी है, इसलिये वह पृथ्वी के पारिस्थितिक तंत्रको संतुलित बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका
निभाता है। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट में वर्ष 2010 में पहला विश्व बाघ दिवस
मनाया गया था जिसमें टाइगर क्षेत्रवाले
कुल 13 देशों ने वर्ष 2022 तक जंगली बाघों की आबादी
को दोगुना करने का वैश्विक लक्ष्य तय किया था। बाघ संरक्षण वनों के संरक्षण का
प्रतीक है। बाघ एक अनूठा जानवर है जो किसी स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र और उसकी
विविधता में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक खाद्य शृंखला में उच्च उपभोक्ता
है और जंगली जानवरों (मुख्य रूप से बड़े स्तनपायी)की आबादी को नियंत्रण में रखता है। इस प्रकार
बाघ शिकार द्वारा शाकाहारी जंतुओं और उस वनस्पति के मध्य संतुलन बनाए रखने में मदद
करता है जिस पर वे भोजन के लिये निर्भर होते हैं।
Post a Comment