अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस 18 जुलाई : इतिहास उद्देश्य महत्व | International Nelson Mandela Day 2024 Details in Hindi

 अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस 2024 : इतिहास उद्देश्य महत्व

अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस 2022 : इतिहास उद्देश्य महत्व | International Nelson Mandela Day 2022 Details in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस 2024 : इतिहास उद्देश्य महत्व

  • शांति के लिये नोबेल पुरस्कार विजेता और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के जन्मदिवस (18 जुलाई) को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। 
  • वर्ष 2010 में प्रतिवर्ष 18 जुलाई को यह दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। गौरतलब है कि कि दक्षिण अफ्रीका में रंगभेदी शासन के दौरान नेल्सन मंडेला ने अपने जीवन के 27 साल वहाँ की जेलों में बिताए थे। यह दिवस, शांति स्थापना, रंगभेद उन्मूलन, मानवाधिकारों की रक्षा और लैंगिक समानता की स्थापना के प्रति नेल्सन मंडेला द्वारा किये गए सतत् प्रयासों को मान्यता प्रदान करता है।
  • नेल्सन मंडेला को साहस, करुणा और स्वतंत्रता, शांति एवं सामाजिक न्याय के लिये प्रतिबद्धता का वैश्विक प्रतीक माना जाता है। वह 10 मई, 1994 से 14 जून, 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे तथा अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। 
  • वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उन लोगों की उपलब्धियों को पहचानने के लिये नेल्सन मंडेला पुरस्कार की शुरुआत की जिन्होंने मानवता की सेवा के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.