आपदा का अर्थ क्या है | आपदा के प्रकार एवं प्रभाव | Disaster Meaning and Types in Hindi

आपदा का अर्थ क्या है, आपदा के प्रकार एवं प्रभाव 

आपदा का अर्थ क्या है | आपदा के प्रकार एवं प्रभाव | Disaster Meaning and Types in Hindi

आपदा का अर्थ क्या है (Meaning of disaster) 

 

  • "आपदा" शब्द का मूल फ्रेंच शब्द "डिसआस्टर (Desastre)" से संबंधित है। ये फ्रेंच शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है "डिस (Des) यानि बुरा (Bad) और "अस्तर (Astre)" यानी "स्टार (Star)" है। प्राचीन समय में आपदाओं का कारण प्रतिकूल ग्रहों को माना जाता था। आज के समय में, "आपदा" का सामान्यतः प्रयोग प्राकृतिक और मानव निर्मित उन विषम घटनाओं के संबंध में किया जाता है, जो किसी क्षेत्र में अत्यधिक कष्ट पैदा करती है तथा जिनका क्षेत्रीय संसाधनों के द्वारा निस्तारण करना कठिन हो जाता है।

 

आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अनुसार "आपदा का अर्थ

  • "आपदा का अर्थ किसी क्षेत्र में मानव निर्मित या प्राकृतिक कारणों से उत्पन्न हुयी तबाही, दुर्घटना, या लापरवाही से है, ये कारण मानव जीवन की हानि से संबंधित नुकसान, पर्यावरण और प्राकृतिक नुकसान को जन्म देते हैं। जिन क्षेत्र में मानव निर्मित या प्राकृतिक दुर्घटनाएं ऐसी प्रवृत्ति की या विशाल होती हैं वहां के संसाधनों द्वारा उन्हें रोकने की क्षमता सीमित होती है। 


अन्तर्राष्ट्रीय रेड क्रास समाज तथा रेड क्रिसन्ट में "आपदा" की और वृहत परिभाषा दी है। अन्तर्राष्ट्रीय रेड क्रास समाज के अनुसार

  • "आपदा अचानक घटित हुयी एक ऐसी घटना है, जो गंभीर तौर पर समाज और समुदाय की कार्यप्रणाली को नुकसान पहुंचाती हैं और सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय क्षति का कारण बनती है, ये घटनाएं सामाजिक और समुदाय की संसाधनों को प्रयोग करने की क्षमता के परे होती हैं। आपदा तब घटित होती है जब विपदा संवेदनशील लोगों को प्रभावित करती है" (यू.एन.आई.एस. डी. आर. UNISDR, 2009)


आपदा के प्रभाव  

आपदाएं सामाजिक कार्य प्रणाली पर एक गंभीर अवरोध है, जिससे मानवीय जैविक और पर्यावरणीय क्षति होती है, जो आगे चलकर लोगों की संसाधनों की योग्यता को भी प्रभावित करती हैं। नीचे दिये गए कुछ प्रभाव आपदाओं से संबंधित हैं।

 

  • जीवन के समान चक्र में गिरावट  
  • जान एवं माल की क्षति 
  • आर्थिक एवं सामाजिक संरचना पर प्रतिगामी प्रभाव 
  • सामाजिक आवश्यकताओं, आवास, भोजन, चिकित्सीय सहायता में विघटन 
  • मनोवैज्ञानिक आघात का प्रारम्भ 
  • आजीविका की हानि 
  • संचार, यातायात एवं आधारभूत संरचना में विघटन 
  • कानून एवं व्यवस्था की समस्याएं 
  • महामारी का भय 
  • प्रवजन (दीर्घकालीन एवं अल्पकालीन)

 

अपितु उपरोक्त वर्णित प्रभाव सदैव नकारात्मक नहीं होते हैं, क्योंकि नकारात्मक प्रभाव, सकारात्मक प्रभावों के विकास और वृद्धि के लिये रास्ता खोलते हैं जैसा नीचे दी गयी तालिका में दर्शाया गया है:

 

आपदाएं: नकारात्मक एवं सकारात्मक पहलू

 

पहलू नकारात्मक ( Full form of Disaster) 

  • Damage (क्षति) 
  • Interruption ( व्ययवधान) 
  • Severe (तीव्र ) 
  • Antagonistic (प्रतिरोधी) 
  • Scourge (विपत्ति) 
  • Trauma (आघात ) 
  • E Emergency (आपातकालीन) 
  • Risk ( जोखिम) 

आपदा के  सकारात्मक प्रभाव

  • Development (विकास) 
  • Innovation (नवोन्मेष) 
  • Sharing ( सहभाजन ) 
  • Awareness ( जागरूकता) 
  • Self-Sufficiency (आत्म निर्भरता ) 
  • Transformation (रूपांतरण) 
  • Education (शिक्षा) 
  • Resilience (स्थिति-स्थापक)

 

आपदाओं के प्रकार Types of Disaster in Hindi

 

उच्च स्तरीय कमेटी रिपोर्ट (2001). के अनुसार आपदाओं को दो मुख्य वर्गों में और उपवर्गों में वर्गीकृत किया जा सकता है। आपदाओं के वर्गीकरण का अल्पकालीन निम्नलिखित है:

 

1) जल और जलवायु संबंधित आपदाएं:

 

  • बाढ़ (Floods) 
  • चक्रवात (Cyclones) 
  • बवंडर और तूफान (Tornadoes and Hurricane) 
  • ओला-वृष्टि (Hailstorm) 
  • बादल फटना (Cloud Burst ) 
  • ऊष्म लहर एवं शीत लहर (Heat wave and Cold Wave) 
  • सूखा (Droughts ) 
  • हिमस्खलन (Snow Avalanche) 
  • समुद्री कटाव (Sea Erosion) 
  • गर्जन एवं आकाशीय बिजली (Thunder and Lightening) 
  • सुनामी ( Tsunami)

 

2 ) भौगोलिक संबंधी आपदाएं: 

  • भूस्खलन एवं कीचड़ घसना (Landslides and Mudflows ) 
  • भूकम्प (Earthquakes) 
  • बांध फटना या टूटना (Dam Failures/Dam Bursts )

 

(3) रासायनिक औद्योगिक एवं परमाणनिक आपदाएं:

 

  • रासायनिक व औद्योगिक आपदाएं (Chemical and Industrial Disasters ) 
  • परमाणनिक आपदाए (Nuclear Disasters)

 

4) दुर्घटना संबंधित आपदाएं : 

  • दावानल (Forest Fires ) 
  • शहरी आग (Urban Fires ) 
  • खदान में आग (Mine Fires) 
  • तेल रिसाव (Oil Spills) 
  • बड़ी इमारतों का ढहना (Major Building Collapse) 
  • क्रमवार बम विस्फोट (Serial Bomb Blasts ) 
  • पर्व संबंधित आपदाएं (Festival Related Disasters) 
  • विद्युत संबंधित आपदाएं एवं आग (Electrical and Disasters Fires )
  • नाव पलटना या नौका डूबना (Boat Capsizing) 
  • ग्रामीण क्षेत्रों में आग (Village Fires)

 

5) जैविक आपदाएं : 

  • जैविक खतरे (Biological Hazards) 
  • महामारी ( Epidemics) 
  • कीटों का हमला (Pest Attacks) 
  • विषाक्त भोजन (Food Poisoning) 
  • मवेशी महामारी (Cattle Epidemics)

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.