लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2022 |Lata Deenanath Mangeshkar Award 2022

 लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2022 

(Lata Deenanath Mangeshkar Award 2022)

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2022  |Lata Deenanath Mangeshkar Award 2022


  • वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (Lata Deenanath Mangeshkar Award) प्रदान किया गया।
  • मुंबई में आयोजित 80वें वार्षिक मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में देश और समाज की निस्वार्थ सेवा करने हेतु उन्हें यह पुरस्कार मिला।


लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की जानकारी 

  • लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार महान गायिका लता मंगेशकर की स्मृति और सम्मान में स्थापित किया गया था, जिनका फरवरी 2022 में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट के अनुसार, यह पुरस्कार हर साल केवल एक व्यक्ति को दिया जाएगा, जिसने राष्ट्र, उसके लोगों और समाज के लिये अभूतपूर्व, शानदार और अनुकरणीय योगदान दिया है।


लता मंगेशकर की जानकारी 

  • लता मंगेशकर, जिन्हें 'भारत की कोकिला' (Nightingale of India) के नाम से भी जाना जाता है, भारत की सबसे बहुमुखी गायिकाओं में से एक थीं।
  • उन्होंने एक हज़ार से अधिक हिंदी और 36 क्षेत्रीय फिल्मों में 5,000 से अधिक गानों को अपनी आवाज़ दी। 
  • वर्ष 1974 में रॉयल अल्बर्ट हॉल (यूके) में परफर्म करने वाली वह पहली भारतीय बनीं। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 15 बांग्ला फिल्म पत्रकार संघ पुरस्कार, 4 फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व पुरस्कार, 2 फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और कई अन्य पुरुस्कारों से सम्मनित किया जा चुका है।
  • वर्ष 1989 में लता मंगेशकर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2007 में फ्रांँस की सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार (ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया।
  • वर्ष 1974 में लता मंगेशकर ने गिनीज़ रिकॉर्ड में भारतीय संगीत के इतिहास में सबसे अधिक दर्ज की गई कलाकार होने का गौरव प्राप्त किया। 
  • सितंबर 2019 में भारत सरकार द्वारा उनके 90वें जन्मदिन पर उन्हें डॉटर ऑफ द नेशन अवार्ड (Daughter of the Nation Award) से सम्मानित किया गया।


प्रधानमंत्री को मिले पुरस्कार कि जानकारी

भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार (2021): 

  • उन्हें भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, 'ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो' से सम्मानित किया गया है, जिसे "नगदग पेल जी खोरलो" के नाम से भी जाना जाता है।

वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार (2021):  

  • उन्हें वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के प्रति नेतृत्व की प्रतिबद्धता के लिये कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स सीईआरए द्वारा सम्मानित किया गया।

अमेरिकी सरकार द्वारा लीज़न ऑफ मेरिट (2020): 

  • यह उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में असाधारण मेधावी आचरण के लिये दिया जाने वाला संयुक्त राज्य सशस्त्र बल पुरस्कार है।

पहला फिलिप कोटलर राष्ट्रपति पुरस्कार (2019): 

  • यह किसी राष्ट्र के प्रमुख नेता को दिया जाता है।

ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड:

  •  स्वच्छ भारत अभियान (2019) के लिये बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ऑर्डर ऑफ ज़ायद अवार्ड (2019): 

  • संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।

ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू अवार्ड (2019): 

  • रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।

ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन (2019): 

  • मालदीव का सर्वोच्च सम्मान जो विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है।

पुनर्जागरण के राजा हमद आदेश- प्रथम श्रेणी (2019): 

  • बहरीन का सर्वोच्च सम्मान।

फिलिस्तीन राज्य का ग्रैंड कॉलर पुरस्कार (2018): 

  • विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान।

सियोल पीस प्राइज़ (2018): 

  • सियोल पीस प्राइज़ कल्चरल फाउंडेशन का द्विवार्षिक पुरस्कार (दक्षिण कोरिया) उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने मानव विकास में सुधार, राष्ट्र और विश्व में शांति तथा लोकतंत्र को मज़बूती प्रदान करने हेतु कार्य किये हैं।

चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड (2018): 

  • संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान।

अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद ऑर्डर (2016):

  • यह सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान है जो गैर-मुस्लिम गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है।

गाज़ी अमीर अमानुल्लाह खान स्टेट ऑर्डर (2016): 

  • अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।

 

MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.