मध्य प्रदेश के प्रमुख खिलाड़ी। Madhya Pradesh Ke Pramukh Khiladi

मध्य प्रदेश के प्रमुख खिलाड़ी (Madhya Pradesh Ke Pramukh Khiladi)

मध्य प्रदेश के प्रमुख खिलाड़ी। Madhya Pradesh Ke Pramukh Khiladi



मध्य प्रदेश के प्रमुख खिलाड़ी

 

नरेन्द्र हिरवानी 

  • लेग स्पिन बॉलर के रूप में भारतीय टीम के साथ खेल चुके नरेन्द्र हिरवानी का जन्म 18 अक्टूबर, 1968 को हुआ था। वर्ष 1987-88 में एक टेस्ट में वेस्टइण्डीज के खिलाफ 16 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड इनके नाम है। वर्ष 1988-89 में इन्हें विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 3 सितंबर, 2014 से हिरवानी मध्य प्रदेश के रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट चयन समिति के चेयरमैन के रूप में नियुक्त हुए।

 

राजेश्वरी ढोलकिया 

  • महिला क्रिकेट की इस अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी ने वर्ष 1975 में ऑलराउण्डर के रूप में भारतीय टीम में प्रवेश किया। इन्होंने वर्ष 1976 में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड के दौरे पर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया। इन्होंने अपने क्रिकेट काल में कुल 4 टेस्ट क्रिकेट और 13 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेले थे।

 

मधु यादव 

  • जबलपुर की रहने वाली मधु यादव भारतीय महिला हॉकी की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अर्जुन अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ी हैं। इन्होंने वर्ष 1979 तथा वर्ष 1980-81 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। वे हॉकी टीम की अम्पायर के रूप में कॉमनवेल्थ गेम्स-2002, मानचेस्टर (इंग्लैंड) में और कॉमनवेल्थ गेम्स-2010 में ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

 

शंकर लक्ष्मण 

  • इनका जन्म इंदौर में 7 जुलाई, 1933 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 1956 1960 और 1964 में ओलम्पिक खेलों में हॉकी के गोलकीपर के रूप में भाग लिया। उन्होंने दो स्वर्ण और एक रजत पदक भी प्राप्त किया। वर्ष 1966 में एशियन खेलों में उन्होंने भारत की हॉकी टीम का नेतृत्व किया। सेना से अवकाश ग्रहण करने के पश्चात् वह महू (इंदौर) में हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते थे। वे पहले गोलकीपर थे, जो अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टीम में बतौर कप्तान खेले और 'अर्जुन पुरस्कार' तथा 'पद्मश्री' से सम्मानित किए गए। 2006 में उनकी मृत्यु पैर में गैंगरीन होने से हो गई।

 

संध्या अग्रवाल 

  • इंदौर की रहने वाली संध्या अग्रवाल भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इन्हें 'अर्जुन पुरस्कार' तथा 'विक्रम पुरस्कार' से सम्मानित किया जा चुका है। वे 21 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में खेल चुकी हैं।

 

स्निग्धा मेहता 

  • यह भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी थीं। इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक बार भारत का नेतृत्व किया।

 

मुश्ताक अली 

  • भारतीय टीम के दायें हाथ के सलामी बल्लेबाज मुश्ताक अली का जन्म 14 दिसम्बर, 1914 को इंदौर में हुआ था। वर्ष 1931 में इन्होंने अपना प्रथम टेस्ट तथा वर्ष 1952 में अपना अन्तिम टेस्ट मैच खेला। इन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं। वह एम.सी.सी. के आजीवन मानद सदस्य भी रहे हैं। इन्हें 'पद्मश्री' से भी सम्मानित किया जा चुका है। 18 जून, 2005 को इनका इंदौर में निधन हो गया।

 

सुशील दोषी 

  • इनका जन्म 9 जून, 1947 को हुआ था। इंदौर निवासी श्री दोषी एक पत्रकार, लेखक, खेल कमेंटेटर और हिन्दी के प्रथम क्रिकेट कमेंटेटर हैं। ये विदेशों में भी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान आदि देशों में जा चुके हैं। उन्होंने खेल पर आधारित दो पुस्तकें भी लिखी हैं- 'खेल पत्रकारिता' (2003) तथा 'क्रिकेट का महाभारत' (2016)। उन्हें वर्ष 2016 में भारत सरकार द्वारा 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम के कमेंटेटर बॉक्स का नाम 'सुशील दोषी कमेंटेटर बॉक्स' रखकर अपना सम्मान दिखाया है।

 

असलम शेर खान 

  • 15 जुलाई, 1953 को जन्मे असलम शेर खान भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ी के रूप में खेल चुके हैं। 1975 में क्वालालम्पुर विश्व कप हॉकी में असलम शेर खां ने भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी आत्मकथा 'टू हेल विद हॉकी' भी लिखी है।

MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.