इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ तिथि वार।प्राचीन भारत के इतिहास का घटनाक्रम । Ancient history chronology (Time Line )in Hindi

 इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ तिथि वार 
प्राचीन भारत के इतिहास का घटनाक्रम 

इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ तिथि वार।प्राचीन भारत के इतिहास का घटनाक्रम । Ancient history chronology (Time Line )in Hindi


इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ तिथि वार


ईसा पूर्व  इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ


6000      ➠  बलूचिस्तान में नवपाषाण बस्तियां 

4000-3000 ➠  सिंधु घाटी में बस्तियां 

3000-2500 ➠  सिंधुसभ्यता की शुरुआत / प्रारंभिक काल 

3000-1500 ➠  सिंधुसभ्यता का व्यापक काल 

2700      ➠  मेसोपोटामिया में किश से प्राप्त सिंधु मुहर की तारीख 

2500-1750 ➠  सिंधु सभ्यता का परिपक्व चरण;  सिंधु घाटी (मोहनजोदड़ो  और     हड़प्पा), राजस्थान (कालीबंगन) तथा गुजरात (लोथल) में विशाल नगरों की सभ्यता

1750-1500 ➠  परवर्ती चरण/सिंधु सभ्यता का पतन वैदिक आर्यों का आप्रवास 

1500-1000 ➠  ऋग्वैदिक काल; पंजाब तथा पश्चिमी गंगा-यमुना दोआब में आर्य    बस्तियां 

1000      ➠  भारत में लोहे का प्रयोग 

1000-600 ➠  उत्तरवैदिक काल; मध्य एवं पूर्वी गंगा के मैदान में आर्य बस्तियां;    जनपद अथवा क्षेत्रीय राजतंत्रों का उदय; आर्य बस्तियों में चित्रित धूसर मृदभांड (PGW)

817 ➠   तेइसवें तीर्थंकर पार्श्वनाथ के जन्म का परंपरागत वर्ष 

600 ➠   भारत में द्वितीय नगरीकरण की पूर्वी गंगा घाटी में शुरुआतसोलह महाजनपदों की उत्पत्ति 

563-483 ➠  अब तक स्वीकृत बुद्ध का काल 

542-413 ➠  मगध के हर्यंक

540-468 ➠  अब तक स्वीकृत महावीर का काल 

518 ➠   फारस के साम्राज्य के गांधार और सिंध क्षत्रपी; डेरियस प्रथम का बेहिस्तून अभिलेख 

413-364 ➠  मगध के शिशुनाग 

364- 321 ➠ मगध के नंद 

327-325 ➠  भारत पर सिंकदर का आक्रमण 

326 ➠    हिडैप्सस (झेलम) की लड़ाई तथा सिंकदर द्वारा पोरस (पुरुषोत्तम) की    पराजय 

321-184 ➠ मौर्य साम्राज्य 

305-303 ➠ सेल्यूकस निकेटर के साथ चंद्रगुप्त का युद्ध 

272-268 ➠  अशोक तथा उसके भाइयों के बीच उत्तराधिकार का युद्ध 

268-232 ➠  अशोक का काल 

260 ➠  अशोक की कलिंग पर विजय 

257 ➠  उपगुप्त द्वारा अशोक को बौद्ध धर्म की दीक्षा 

250 ➠  पाटलिपुत्र में तृतीय बौद्ध संगाति; दक्षिण एशिया तथा हेलेनिस्टिक विश्व में बौद्ध मिशन 

248 ➠  बैक्ट्रिया में यूनानियों की स्वतंत्रता 

232-184 ➠  परवर्ती मौर्य 

184-75 ➠  शुंग (पुष्यमित्र - संस्थापक, देवभूमि- अंतिम शासक) 

182 ➠  दिमेत्रियस द्वारा इंडो-ग्रीक साम्राज्य की स्थापना 

166-150 ➠ इंडो-ग्रीक शासकों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण मिनांडर का काल 

140 ➠  शकों का बैक्ट्रिया पर अधिकार 

94 ➠  उत्तर पश्चिम भारत में शक शासक मेउज 

75-28 ➠  कण्व वंश (वसुदेव-संस्थापक, सुशर्मण- अंतिम शासक) 

58 ➠  उज्जैन के विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत की शुरुआत; उत्तर पश्चिम भारत में द्वितीय शक शासक एजेज प्रथम

58 ➠  दक्कन में सातवाहनों का उदय; कलिंग का राजा खारवेल (हाथीगुंफा        अभिलेख)  

➠  बैक्ट्रियन दरबार से बौद्ध मिशनरी चीनी सम्राट के पास भेजी गयी

 

ईसवी- इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

 

20-46 ➠  तक्षशिला का महान इंडो-पर्शियन शासक गोंडोफर्नीस; भारत में संत थॉमस 

45 ➠  यूची लोगों द्वारा उत्तर पश्चिम भारत में कुजुल कैडफिशेज के नेतृत्व में      आक्रमण जिसने यूची जनजातियों को एकजुट करके कुषाण साम्राज्य की स्थापना की 

46 ➠  ग्रीक नाविक हिप्पॉलस द्वारा मानसून हवाओं की खोज 

64 ➠ चीनी सम्राट मिंग्ती ने बौद्ध ग्रंथों के लिए भारत में प्रतिनिधि भेजा 

77 ➠  प्लिनी की 'नेचुरल हिस्ट्री' 

78 ➠  कनिष्क द्वारा शक संवत की शुरुआत 

78-100 ➠  कनिष्क का काल; कुषाण साम्राज्य का चरमोत्कर्ष 

80-128 ➠  गौतमीपुत्र शातकर्णी तथा वशिष्ठीपुत्र पुलमाबि के अधीन सातवाहनों का            पुनरुत्थान 

130-150 ➠  पश्चिम भारत का महान शक क्षत्रप रूद्रदामा प्रथम 

226 ➠  पर्शिया में सासानियन वंश की स्थापना 

250 ➠  सातवाहन साम्राज्य का विघटन 

320 ➠  चंद्रगुप्त प्रथम द्वारा गुप्त संवत की शुरुआत 

320-325 ➠ चंद्रगुप्त प्रथम का शासन काल 

335-375 ➠  समुद्रगुप्त का कालजो सैन्य विजयों के कारण भारतीय नेपोलियन कहा जाता है 

360 ➠ समुद्रगुप्त के दरबार में श्रीलंका के राजदूत का आगमन 

375-413 ➠ चंद्रगुप्त द्वितीय का शासनकाल; गुप्त राज्य का पश्चिम में विस्तार तथा संस्कृत साहित्य का चरमोत्कर्ष 

405-411 ➠  फाह्यान भारत में 

413-45 ➠ कुमारगुप्त प्रथम का शासनकाल; नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना 

455-467 ➠ स्कंदगुप्त का शासनकाल; हूणों का प्रथम आक्रमण 

467-540 ➠ गुप्त वंश का पतन 

500-527 ➠ तोरमाण एवं मिहिरकुल के अधीन उत्तर भारत में हूणों का शासन 

527 ➠  यशोधर्मन द्वारा मिहिरकुल की पराजय 

543-755 ➠  बादामी के चालुक्य (पूर्वी चालुक्य) 

547 ➠ कॉस्मॉस की इंडिकोप्लेउस्तेस' 

560-903 ➠ कांचीपुरम के महान पल्लव 

606-647 ➠  हर्षवर्धन का काल 

622 ➠ हिजरी (मुस्लिम) संवत की शुरुआत 

625 ➠  फारस के शासक खुसरो द्वितीय के दरबार में पुलकेशिन द्वितीय का राजदूत 

630 ➠ नर्मदा के किनारे हर्ष की पुलकेशिन द्वितीय से मुठभेड़ 

630-643 ➠  ह्वेन सांग भारत में 

630-1070 ➠  वेंगी के पूर्वी चालुक्य 

634 ➠  पुलकेशिन द्वितीय का ऐहोल अभिलेख 

642 ➠  कांची के नरसिंहवर्मन प्रथम द्वारा बादामी पर अधिकार 

643 ➠ प्रयाग में हर्ष की पंचवर्षीय सभा 

648 ➠  भास्करवर्मन (कामरूप का शासक) ने हर्ष के उत्तराधिकारी को कन्नौज की    गद्दी पर बिठाने में ह्वेन सांग (चीनी राजदूत ) की मदद की 

675-685 ➠  नालंदा विश्वविद्यालय में इत्सिंग का आगमन 

700-728 ➠  कांची के नरसिंहवर्मन द्वितीय का शासनकाल; समृद्धि एवं सांस्कृतिक    गतिविधियों का चरमोत्कर्ष 

712 ➠  सिंध पर अरब अधिकार 

743-789 ➠  संतरक्षित एवं पद्मसम्भव (बौद्ध भिक्षु) तिब्बत में ।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.