MP (Madhya Pradesh) General knowledge Fact। मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान वनलाइनर फेक्ट

 MP (Madhya Pradesh) General knowledge Fact (

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान वनलाइनर फेक्ट)

MP (Madhya Pradesh) General knowledge Fact। मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान वनलाइनर फेक्ट



MP (Madhya Pradesh) General knowledge Fact


  • मध्य प्रदेश भारत के लगभग मध्य में स्थित है, इसीलिए इसे भारत का हृदय प्रदेश भी कहा जाता है। 
  • मध्य प्रदेश में स्थित भीमबेटका एंव आदमगढ़ जैसे पुरातात्विक स्थल भारतीय उपमहाद्वीप में मानव जीवन के सर्वाधिक प्राचीन साक्ष्य प्रस्तुत करते हैं। 
  • वैदिक साहित्य में मध्य प्रदेश का उल्लेख दक्षिणापथ और रेवोत्तर के रूप में किया गया है। 
  • वर्तमान मध्य प्रदेश छठी शताब्दी ई.पू. में अवन्ति महाजनपद का भाग था जिसकी राजधानी उज्जयिनी (वर्तमान, उज्जैन) थी। 
  • मध्य प्रदेश एक स्थल बद्ध (Land-Locked) राज्य है, जिसकी सीमा न तो किसी समुद्र और न ही किसी पड़ोसी देश को स्पर्श करती है। 
  • सतपुड़ा एवं विंध्याचल पर्वत श्रृंखलाओं से आच्छादित यह प्रदेश अनेक नदियों का उद्गम स्थल है, इसलिए इसे नदियों का मायका भी कहा जाता है। 
  • मध्य प्रदेश का उत्तर से दक्षिण की ओर विस्तार 605 किमी. है।
  • मध्य प्रदेश का पूर्व से पश्चिम की ओर विस्तार 870 किमी. है। 
  • मध्य प्रदेश की सीमा उत्तर में चम्बल नदी, दक्षिण में ताप्ती नदी, पूर्व में में मैकाल पर्वत श्रेणी तथा पश्चिम में राजपीपला पहाड़ी द्वारा निर्धारित होती है। 
  • अविभाजित भारत का केन्द्र बिन्दु - करौंदी (कटनी) है 
  • वर्तमान भारत का केन्द्र बिन्दु विदिशा है 
  • मध्य प्रदेश का केन्द्र बिन्दु सागर है  
  • मध्य प्रदेश अक्षांशीय दृष्टि से उत्तरी गोलार्द्ध तथा देशांतरीय दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध में विस्तृत है। 
  • कर्क रेखा (23°30' उत्तरी अक्षांश) मध्य प्रदेश को दो बराबर भागों में विभाजित करती है। 
  • कर्क रेखा मध्य प्रदेश के 14 जिलों से गुजरती है। इन जिलों का पश्चिम से पूर्व की ओर क्रम निम्नवत् है- रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, उमरिया तथा शहडोल। 
  • मध्य प्रदेश की स्थापना  1 नवम्बर, 1956 को हुई ।  
  • मध्य प्रदेश का पुराना नाम- सेन्ट्रल प्रोविंस एण्ड बरार है ।  
  • मध्य प्रदेश के अन्य नाम - हृदय प्रदेश, नदियों का मायका, कोहिनूर प्रदेश, जनजाति प्रदेश, सोया प्रदेश, लघु भारत हैं ।  
  •  मध्य प्रदेश को हृदय प्रदेश की संज्ञा देने वाले व्यक्ति पंडित जवाहर लाल नेहरु थे ।  
  •  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है ।  
  •  मध्य प्रदेश का राज्य दिवस 1 नवंबर है । 
  • मध्य प्रदेश  राज्य का अन्तिम पुनर्गठन 1 नवंबर, 2000 को हुआ था। 
  • मध्य प्रदेश  की ज्यामितीय आकृति आयताकार है । 
  • मध्य प्रदेश  का क्षेत्रफल  3,08,252 वर्ग किमी. है । 
  •  मध्य प्रदेश  का क्षेत्रफल सम्पूर्ण भारत के क्षेत्रफल का 9.38% है । 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में मध्य प्रदेश का द्वितीय स्थान है ।  
  • मध्य प्रदेश का उत्तर से दक्षिण विस्तार 605 किमी. लम्बाई है ।  
  • मध्य प्रदेश का पूर्व से पश्चिम विस्तार 870 किमी. चौड़ाई।  
  • मध्य प्रदेश का राजकीय प्रतीक राजकीय चिह्न 24 स्तूपों की बाह्य आकृति के मध्य - गेहूँ और धान की बालियाँ तथा बरगद वृक्ष के ऊपर अशोक स्तम्भ है 
  • मध्य प्रदेश की राजकीय भाषा हिंदी है । 
  • मध्य प्रदेश का राजकीय गान सुख का दाता सबका साथी, शुभ का यह - संदेश है, माँ की गोद, पिता का आश्रय मेरा मध्य प्रदेश है। (रचनाकार: श्री महेश श्रीवास्तव, वर्ष 2010) 
  • मध्य प्रदेश का  राजकीय पुष्प सफेद लिली (लिलियम कैन्डीडम) है । 
  • मध्य प्रदेश का  राजकीय पशु  बेडरी प्रजाति (रूसर्वस डुवाउसेली) है।  
  • मध्य प्रदेश का  राजकीय पक्षी  दूधराज या शाही बुलबुल है (पैराडाइज फ्लाईकैचर)। 
  • मध्य प्रदेश का   राजकीय वृक्ष बरगद (फाइकस वेनगैलेंसिस) है ।  
  • 1 नवम्बर, 1981 को मध्य प्रदेश के 25वें स्थापना दिवस पर राजकीय पशु एवं पक्षी घोषित किये गये थे। 
  • मध्य प्रदेश की राजकीय मछली -महाशीर (टौर प्युटिटौरा, 2011 में घोषित) है  
  • मध्य प्रदेश का  राजकीय नाट्य माच (मालवा क्षेत्र) है ।  
  • मध्य प्रदेश का   राजकीय नृत्य  राई (बुन्देलखण्ड क्षेत्र) है ।  
  • मध्य प्रदेश  की राजकीय फसल सोयाबीन (ग्लाईसिन मैक्स) है ।  
  • मध्य प्रदेश का राजकीय खेल मलखम्ब (2013 में घोषित) है  
  • मध्य प्रदेश  की राजकीय नदी  नर्मदा है ।  
  • मध्य प्रदेश  की राजकीय फल आम (मेंगीफेरा इंडिका) है । 
  • मध्य प्रदेश में राज्यसभा सीटें 11 हैं 
  •  मध्य प्रदेश में लोकसभा 29 सीटें हैं ।  
  • मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित लोकसभा क्षेत्र - 4 (भिण्ड, टीकमगढ़, देवास, उज्जैन) हैं ।  
  •  मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लोकसभा क्षेत्र - (रतलाम, धार, शहडोल, मण्डला, बैतूल)
  • मध्य प्रदेश में विधानसभा सीटें 231 (230 निर्वाचित + 1 मनोनीत ) हैं ।  
  • मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्र - 35 हैं ।  
  • मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्र - 47 हैं । 

MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.