दुनिया का सबसे नया गणराज्य :बारबाडोस (Barbados) का इतिहास। Barbados History and Present

दुनिया का सबसे नया गणराज्य :बारबाडोस (Barbados) का इतिहास

दुनिया का सबसे नया गणराज्य :बारबाडोस (Barbados) का इतिहास।  Barbados History and Present

बारबाडोस (Barbados) का इतिहास:

  • बारबाडोस पहली बार 1625 में एक ब्रिटिश उपनिवेश बना। यह 400 से अधिक वर्षों तक ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा रहाव्यापारवाणिज्य और शोषण जैसी गतिविधियों को ब्रिटिश वाणिज्यवाद और उपनिवेशवाद ने सदियों से बढ़ावा दिया।
  • कैरेबियन इतिहास कुछ सबसे संस्थागत और अदृश्य भयावहता (दासतागिरमिटिया मज़दूरलोकतंत्र की कमी) का गढ़ था। 


400 वर्षों बाद दुनिया का सबसे नया गणराज्य बना बारबाडोस (Barbados) 

  • बारबाडोस (Barbados) ने आधिकारिक तौर पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) को अपने राष्ट्र के प्रमुख पद से हटा दिया है और देश के ब्रिटिश उपनिवेश बनने के लगभग 400 वर्षों बाद दुनिया का सबसे नया गणराज्य बन गया है। 
  • कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र अपनी स्वतंत्रता के 55 वर्षों बाद ब्रिटेन से अलग होकर औपनिवेशिक शासन के प्रभाव से मुक्त हो पाया।
  • हालाँकि बारबाडोस 54 राष्ट्रमंडल देशों में से एक बना रहेगा।


बारबाडोस (Barbados) के बारे में जानकारी 

  • यह दक्षिण-पूर्वी कैरेबियन सागर में एक छोटा सा द्वीप देश है।
  • इसके पड़ोसी देशों में उत्तर में सेंट लूसिया, पश्चिम में सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस तथा दक्षिण में त्रिनिदाद एवं टोबैगो शामिल हैं।
  • बारबाडोस (Barbados) गणराज्य की राजधानी ब्रिज़टाउन (Bridgetown) है । 
  • बारबाडोस को स्वतंत्रता: 30 नवंबर, 1966 को प्राप्त हुई ।


बारबाडोस (Barbados) के वर्तमान में नेता 

  • डेम सैंड्रा प्रुनेला मेसन (Dame Sandra Prunella Mason) बारबाडोस की वर्तमान राष्ट्रपति हैं।
  • मिया अमोर मोटली (Mia Amor Mottley) बारबाडोस की वर्तमान प्रधानमंत्री हैं।

दुनिया का सबसे नया गणराज्य :बारबाडोस (Barbados) का इतिहास।  Barbados History and Present

  • कैरेबियन समुदाय (Caribbean Community- CARICOM) का हिस्सा: बारबाडोस कैरिबियन समुदाय (CARICOM) का हिस्सा है, जिसका गठन 1973 में किया गया था।


राष्ट्रमंडल क्या है 

  • यह उन देशों का एक अंतर्राष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन है जो ज़्यादातर ब्रिटिश साम्राज्य और उस पर निर्भर क्षेत्र थे।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1949 में लंदन घोषणापत्र द्वारा की गई थी।
  • महारानी एलिजाबेथ द्वितीय राष्ट्रमंडल की प्रमुख हैं।
  • वर्तमान में 54 देश इसके सदस्य हैं। यह सदस्यता स्वतंत्र और समान स्वैच्छिक सहयोग पर आधारित है।
  • वर्ष 2009 में राष्ट्रमंडल में शामिल होने वाला अंतिम देश रवांडा था।
  • राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक को राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की द्विवार्षिक शिखर बैठक कहा जाता है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.