अल्पविकसित देशों की सामान्य विशेषताएं।General characteristics of underdeveloped countries

अल्पविकसित देशों की सामान्य विशेषताएं
General characteristics of underdeveloped countries

अल्पविकसित देशों की सामान्य विशेषताएं।General characteristics of underdeveloped countries


 

अल्पविकसित देशों की सामान्य विशेषताएं


1. प्रति व्यक्ति निम्न आय :

  • अल्प विकसित देशों में प्रति व्यक्ति आय का स्तर बहुत नीचा होता है।

 

2. निर्वाह का निम्न स्तर

  • अल्प विकसित देशों में अधिकतर लोग निर्धनताकुपोषणबीमारीअशिक्षा आदि की स्थिति में रहते हैं। निर्धन जनता को जीवन की मूल आवश्यकताएंजैसे- न्यूनतम भोजनवस्त्र तथा मकान भी आसानी से उपलब्ध नहीं होते।

 

3. जनसंख्या में तीव्र दर से वृद्धि 

  • अल्प विकसित देशों में जनसंख्या में वृद्धि आर्थिक संवृद्धि को निष्प्रभाव कर देती है। अधिक जनसंख्या से अभिप्रायअधिक उपभोग व्यय तथा उत्पादक गतिविधियों में निम्न निवेशआर्थिक विकास को धीमा कर देता है।

 

4. आय का बहुत अधिक असमान वितरण

  • अल्प विकसित देशों में निर्धन तथा धनी व्यक्तियों में आय की असमानता बहुत अधिक होती है।

 

5. आम जनता की व्यापक निर्धनता 

  • अल्प विकसित देशों में प्रति व्यक्ति आय का नीचा स्तर तथा इसके वितरण में ऊंचे स्तर की असमानताआम जनता की व्यापक निर्धनता का कारण बनती है।

 

6. उत्पादकता का नीचा स्तर 

  • उत्पादकता का स्तर अर्थात् प्रति व्यक्ति उत्पाद अल्प विकसित देशों में बहुत नीचा होने की प्रवृत्ति होती हैजो कि मुख्य रूप से - (i) अकुशल श्रम शक्तिजो स्वयं निर्धनता का परिणाम हैखराब स्वास्थ्य और शिक्षा का अभाव, (ii) निम्न कार्य सभ्यता तथा (iii) मशीनों और उपस्करों के रूप में पूंजी का कम प्रयोग के कारण। 

 

7. पूंजी निर्माण की नीची दर: 

  • अल्प विकसित देशों में बचत की दर काफी नीची होती है और पूंजी निर्माण की दर भी नीची होती है।

 

8. तकनीकी पिछड़ापन 

  • अल्प विकसित देशों के अधिकतर क्षेत्रों में बचत की दर नीची होने के कारण आम तौर पर पुरानी (अप्रचलित) उत्पादन तकनीक का प्रयोग किया जाता है।

 

9. बेरोजगारी का ऊंचा स्तर 

  • अल्प विकसित देशों बेरोजगारी का स्तर बहुत ऊंचा होता हैक्योंकि पूंजी के अभाव के कारण तथा विभिन्न आर्थिक क्षेत्र में निम्न स्तर का विकास होने के कारण ये देश बढ़ती हुई श्रम शक्ति की पूर्ति को रोजगार देने में समर्थ नहीं होते।

 

10. विकास के सामाजिक निर्देशकों का नीचा स्तर

  • अल्प विकसित देशों में सामाजिक निर्देशकों का स्तरजैसे-नीची साक्षरता दर शिशु मृत्यु की ऊंची दरजीवन की कम प्रत्याशा आदि विकसित देशों की तुलना में बहुत नीचा होता है।

विषय सूची -





No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.