गैर-सरकारी संगठन के प्रकार | Types of NGOs in Hindi

गैर-सरकारी संगठन के प्रकार Types of NGOs

गैर-सरकारी संगठन के प्रकार | Types of NGOs in Hindi


 

गैर-सरकारी संगठन अभिविन्यास(Orientation) तथा संचालन जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर विभिन्न प्रकारों में वर्गीकृत किया जा सकता है -

 

अभिविन्यास (Oriented) गैर-सरकारी संगठन के प्रकार 

इसके अन्तर्गत निम्नलिखित संगठन हैं-

1. चैरिटेबल ओरियेन्टेड गैर-सरकारी संगठन

  • चैरिटी गैर-सरकारी संगठन की प्रारम्भिक प्रक्रिया है दूसरे को कुछ देना। इन संगठनों की प्राथमिकता उद्देश्य होता है। ये जरूरतमंदों का आवश्यकता के अनुसार भोजनपहनने के लिए कपड़ादवायें और सहायकता राशि आदि प्रदान करते हैं। अधिकांश संगठन यह विश्वास करते हैं कि गरीबों की सहायकता करना ईश्वर को सहायता देने के समान होता है। इनकी इस तरह की गतिविधियों की प्रकृति अस्थाई होती है।

 

2. राहत और पुनर्वास ओरियेन्टेड गैर-सरकारी संगठन

  • इसके अन्तर्गत वे गैर- सरकारी संगठन आते हैंजो आपदाग्रस्त लोगों के लिए राहत और पुनर्वास का कार्यक्रम संचालित करते हैं। प्राकृतिक आपदा में अकालआगमहामारीबाढ़ तथा मानव निर्मित आपदा में युद्धदंगानर-संहारआदि से पीड़ित लोगों को राहत सामग्री प्रदान करते हैं तथा उनके पुनर्वास की भी व्यवस्था करते हैं। पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित राहत जैसे भोजनबच्चों के लिए दूधदवाई और टैन्ट आदि भी उपलब्ध कराते हैं।

 

3. सेवा ओरियेन्टेड गैर-सरकारी संगठन

  • इस प्रकार के गैर-सरकारी संगठन सामाजिक कल्याण के ओतप्रोत होते हैं। ये गरीब और सीमान्त समुदाय के लिए मोबाइल क्लीनिकअस्पतालस्कूलप्रशिक्षण कार्यक्रमअनौपचारिक शिक्षासाक्षरता आदि कार्यक्रम संचालित करत हैं। इनके कार्यक्रमों में त्यागवचनबद्धतासमर्पणमितव्ययितागुणवत्ता की झलक दिखाई देती है। इनकी सेवायें सदैव जरूरतमंद समुदाय के अनुकूल होती हैं। ये अपनी सेवाओं की समुदाय की आवश्यकतानुसार प्रदान करते हैं। ये अपनी सेवा बाढ़अकालतूफानभूकम्प आदि से पीड़ित शरणार्थी शिविरों में भी प्रदान करते हैं।

 

4. आर्थिक विकास ओरियेन्टेड गैर-सरकारी संगठन

  • इस प्रकार के गैर-सरकारी संगठन सीमान्त और गरीब लोग की आय में बढ़ोत्तरी करने में सहायता प्रदान करते हैं। इनका कहना होता है कि आर्थिक समृद्धि पर ही सामाजिक समृद्धि निर्भर होती है। ये गरीबी को समाप्त करने के लिए लोगों को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराते हैं। सरकार एवं विभिन्न फण्डिंग एजेन्सियों की सहायता आय बढ़ाने वाली परियोजना तैयार करते हैं। इनकी परियोजना में किसानों हेतु उत्पादन एवं उत्पाद को बढ़ाने के लिए उन्नत कृषि तकनीकि उपकरण आदि उपलब्ध कराते हैं । महिलाओं और अन्य जरूरतमन्दों को आय प्राप्त करने के विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराते हैं।

 

5. सशक्तिकरण ओरियेन्टेड गैर-सरकारी संगठन

  • इस प्रकार के गैर-सरकारी संगठन लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले सामाजिकराजनैतिकआर्थिक कारकों के ज्ञान को विकसित कारकों के ज्ञान को विकसित करते हैं तथा शक्ति एवं प्राधिकार की क्षमता जो लोगों में छुपी होती है, उसके लिए जागरूक करते हैं । ये संगठन विभिन्न प्रकार के विकास कार्यक्रम जैसे पेयजल, आर्थिक गतिविधि, साक्षरता, प्रौढ़ एवं औपचारिक शिक्षा, सामाजिक समस्या- गरीबी, अन्याय, बेकारी आदि से निपटने के लिए लोगों के अन्दर जागरूकता पैदा करते हैं।

 

ऑपरेशन स्तर पर आधारित गैर-सरकारी संगठन

इसके अन्तर्गत निम्नलिखित संगठन आते हैं-

 

1. समुदाय पर आधारित संगठन

  • इस संगठन के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के गैर सरकारी संगठन पाये जाते हैं, जैसे खेल क्लब, महिला संगठन, पड़ोस संगठन, धार्मिक संगठन आदि, उपरोक्त सभी संगठन राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों द्वारा उचित और समर्थित होते हैं। ये अपने समुदाय के जरूरतमन्द लोगों में चेतना का विकास करते हैं। समुदाय के पीड़ित सदस्यों की सहायता करते हैं।

 

2. शहरी संगठन

  • इसके अन्तर्गत शहरी क्षेत्रों में कार्यरत गैर-सरकारी संगठन आते हैं। रोटरी क्लब, लायंस लियो क्लब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं इण्डस्ट्रीज़, उद्योग व्यापार मण्डल आदि संगठनों को इस श्रेणी में सम्मिलित किया जाता है। ये विशेष प्रयोजन गरीबों की सहायता, जैसे उद्देश्य हेतु बनाये जाते हैं। इसके सदस्य प्रायः पढ़े लिखे धनवान लोग होते हैं। ये गरीबों की मदद के अतिरिक्त अन्य गतिविधियाँ भी संचालित करते हैं।

 

3. राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन

  • ऐसे संगठनों का नेटवर्क राष्ट्रीय स्तर पर होता है। इन संगठनों में रेडक्रॉस, वाई0डब्ल्यू0सी0ए0, बी0एम0सी0oए०, स्काउट-गाईड, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि प्रमुख हैं। ये राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यक्रमों का संचालन करते हैं। 


4. अन्तर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन

  • इन संगठनों के अन्तर्गत धर्म निरपेक्ष एजेन्सियाँ जैसे Ducere फाउण्डेशन सेव द चिल्ड्रेन ऑर्गेनाइजेशन OXFAM, CARE, फोर्ड फाउण्डेशन एवं (Rockofeller Foundation) धार्मिक रॉकफेलर फाउण्डेशन आदि सम्मिलित हैं। ये स्थानीय गैर-सरकारी संगठन, संस्थाओं और परियोजनाओं की फण्डिंग भी करते हैं।

 

गैर-सरकारी संगठनों के लोकप्रिय नाम 

 

1. स्वैच्छिक संगठन (Voluntary Organization) V.O. 

2. गैर लाभ संगठन (Non Profit Organization ) N.P. O. 

3. नागरिक समाज संगठन (Civil Society Organization) C.S.O. 

4. तीसरा क्षेत्र संगठन (Third Sector Organization) T.S.O. 

5. जमीनी संगठन (Grass-Root Organization) G.O. 

6. सामाजिक आंदोलन संगठन (Social Movement Organization) S.M.O 

7. निजी स्वैच्छिक संगठन (Private Voluntary Organization) P.V.O. 

8. स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) S.H.G. 

9. राष्ट्रीय स्वैच्छिक संगठन (National Voluntary Organization) N.V. 0. 

10. छतरी संस्थान (Umbrella Organization) U.O. 

11. समुदाय आधारित संगठन (Community Based Organization) C.B.O. 

12. सहायक संगठन (Support Organization ) S.O.

 

गैर-सरकारी संगठनों के वर्गीकरण के संदर्भ में विश्व बैंक

गैर-सरकारी संगठनों के वर्गीकरण के संदर्भ में विश्व बैंक ने भी अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। विश्व बैंक टाइपोलॉजी (Typology) के अनुसार गैर-सरकारी संगठन को दो वर्गों में वर्गीकृत किया जा सकता है

( 1 ) ऑपरेशनल गैर-सरकारी संगठन तथा 

(2) एडवोकेसी गैर सरकारी संगठन।

 

ऑपरेशनल गैर-सरकारी संगठन

  • इस संगठन का मुख्य उद्देश्य विकास से सम्बन्धित परियोजनाओं के डिज़ाइन करने और लागू करने के लिए होता है। यह अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और यहाँ तक कि सामुदायिक स्तर के संगठन हो सकते हैं।

 

एडवोकेसी गैर-सरकारी संगठन

  • एडवोकेसी गैर-सरकारी संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज को चलाने वाले विशिष्ठ कारकों को बढ़ावा देना हैं। ये लॉबिंग, प्रेस वर्क और सक्रियतावादी गतिविधियों को संचालित करने के लिए ज्ञान जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।

Also Read....

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.