गैर-सरकारी संगठन की अर्थ एवं परिभाषा | Meaning and Definition of NGO

गैर-सरकारी संगठन की अर्थ एवं परिभाषा Meaning and Definition of NGO

गैर-सरकारी संगठन की अर्थ एवं परिभाषा | Meaning and Definition of NGO


 

  • समाज कल्याण का मूल प्रारम्भ स्वयंसेवी क्रियाओं में देखा जा सकता हैजिसने इसे पिछले अनेक शताब्दियों से वर्तमान तक जीवित रखा है। इन स्वयंसेवी क्रियाओं को क्रियान्वयनहेतु एक व्यक्तियों के संगठन की आवश्यकता होती हैजिसे स्वयंसेवी संगठन कहा जाता है।Voluntarism लैटिन भाषा के शब्द Volunta, से निकला हैजिसका अर्थ है इच्छा अथवा स्वतंत्रता से लिया गया है। 
  • हेरॉल्ड लास्की ने "समुदाय की स्वतंत्रता (Freedom of Association) को रुचिगत उद्देश्यों के वर्धन हेतु व्यक्तियों के इकट्ठा होने के मान्यता प्राप्त कानूनी अधिकार के रूप में परिभाषित किया है । 
  • भारतीय संविधान की धारा 19(1 ) (ब) के अन्तर्गत भारतीय नागरिकों को समुदाय बनाने का अधिकार प्राप्त है। 
  • समुदाय की स्वतंत्रतामानव स्वतंत्रताओं में प्रमुख है। यह मनुष्यों के लिए किसी सामान्य उद्देश्य के लिए सामुदायिक होने की व्यापक स्वतंत्रता है। वे किसी कार्य को करानेअन्याय अथवा अत्याचार का विरोध करने अथवा किसी महत्वपूर्ण अथवा छोटे-छोटे सामान्य अथवा लोक उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए इकट्ठा होने की इच्छा रख सकते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र शब्द की शब्दावली में इन स्वयंसेवी संगठनों को अशासकीय या गैर-सरकारी संगठन कहते हैं।

 

गैर-सरकारी संगठन की परिभाषा

लॉर्ड बेवरिज के अनुसार गैर-सरकारी संगठन की परिभाषा

सही तौर पर गैर-सरकारी संगठन एक ऐसा संगठन है जिसका आरम्भ एवं प्रशासन इसके सदस्यों द्वारा किसी बाह्य नियंत्रण के बिना किया जाता हैचाहे इसके कार्यकर्ता वैतनिक अथवा अवैतनिक हों।

 

डेविड एल. सिल्स के अनुसार गैर-सरकारी संगठन की परिभाषा 

गैर-सरकारी संगठनइसके सदस्यों के कुछेक सामान्य हितों की प्राप्ति हेतु राज्य नियंत्रण के बिना स्वैच्छिक सदस्यता के आधार पर संगठित व्यक्तियों का समूह है।


स्मिथ एवं फ्रीडमैन के अनुसार गैर-सरकारी संगठन की परिभाषा 

गैर-सरकारी संगठनऔपचारिक रूप में संगठितसापेक्षतया स्थाई द्वितीयक समूह है जो कम संगठितअनौपचारिकअस्थाई प्राथमिक समूह से भिन्न होते हैं।

 

प्रोफेसर एम0आर0 ईनामदार के अनुसार गैर-सरकारी संगठन परिभाषा 

गैर-सरकारी संगठन को समुदाय के लिए स्थाई तौर पर लाभप्रद होने के लिए अपने सदस्यों में सामुदायिक विकास हेतु शक्तिशाली इच्छा एवं भावना का विकास करना होता है। परिश्रमी एवं समर्पित नेतृत्व एवं भारित कार्यों में कुशल व्यक्ति प्राप्त करने हेतु आर्थिक तौर पर पद क्षय होना होता है।


गैर-सरकारी संगठन की नवीन परिभाषाएं 

 

प्रोफेसर विल्लेट्स के अनुसार गैर-सरकारी संगठन की परिभाषा 

गैर-सरकारी संगठन एवं स्वतंत्र स्वयंसेवी संस्था होती है जिसके सदस्य सरकारी पद प्राप्त करनेपैसे बनाने अथवा अवैध क्रियाकलापों को चलाने से दर रहकर कतिपय सामान्य उद्देश्यों को ध्यान में रखकर प्रयास करते हैं।

 

विश्व बैंक के अनुसार गैर-सरकारी संगठन की परिभाषा 

गैर-सरकारी संगठन एक निजी संगठन होता हैजो लोगों का दुख-दर्द दूर करनेनिर्धनों के हितों का संवर्धन करनेपर्यावरण की रक्षा करनेबुनियादी सामाजिक सेवायें प्रदान करने अथवा सामुदायिक विकास के लिए गतिविधियाँ चलाते हैं।


 गैर-सरकारी संगठन का  अर्थ


गैर-सरकारी संगठन की चार प्रमुख विशेषताएं होती हैंजिनके आधार पर उनको परिभाषित किया जाता है। 


  • ये स्वैच्छिक एवं सबल होते हैंलाभ के लिए कार्य नहीं करते हैं और इनका निर्माण स्वार्थ सिद्धि के उद्देश्य से नहीं किया जाता है। 
  • गैर- सरकारी संगठन शब्द के कई अर्थ हो सकते हैंजिसके कारण अक्सर लोगों को गलत फहमियाँ भी हो जाती हैं। 
  • वर्तमान परिवेश में गैर-सरकारी संगठनों को दो आधारों पर परिभाषित किया जा सकता है- एक संकुचित तथा दूसरा विस्तृत। 

गैर-सरकारी संगठन की विस्तृत परिभाषा - 

  • समाज में हर वह संस्थाजो सरकार का भाग नहीं हैजो सभ्य समाज में काम करते हैंवे गैर-सरकारी संगठन हैं। सामाजिक समूहमजदूर संघव्यापार संघधार्मिक समूह एवं संस्थायेंखेलक्लबकला तथा सांस्कृतिक समितियाँवाणिज्य मण्डलशिल्प संघ इत्यादि। विस्तृत परिभाषा चूंकि आर्थिक स्तर पर आधारित हैइसलिए इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार की अन्य संस्थायें भी शामिल होती हैं। 


गैर-सरकारी संगठन की संकुचित परिभाषा 

  • गैर-सरकारी संगठन एक विशिष्ट प्रकार के संगठन होते हैंजो विकास के क्षेत्र में लोगों के साथ कार्य करते हैंजो लोगों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति एवं सम्भावनाओं को बेहतर बनाने में अपना योगदान देते हैं।

 

  • कुछ संगठन कल्याणकारी कार्यों में विकास के कार्यों को अलग करते विकास की भावना को संकुचित कर देते हैं वो सामान्य रूप से जन कल्याण में कार्यों के साथ सामाजिकआर्थिक हुए और पर्यावरण जैसे मुद्दों को भी साथ रखना चाहते हैं। कभी-कभी यह स्थिति भ्रामक हो जाती है क्योंकि विकास की कोई निश्चित परिभाषा नहीं है जिसके आधार पर इनकी परिभाषा को विभाजित किया जा सके।

 

गैर-सरकारी संगठन की सार्वभौमिक परिभाषा 

 

गैर-सरकारी संगठन एक वैधानिक सरकार से स्वतंत्र एक ऐसा संगठन है जो सार्वजनिक हितों के उद्देश्यों को आगे बढ़ाता हैजिसका लक्ष्य लाभ कमाना नहीं होता हैजिनका वित्तपोशण प्रायः पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से सरकार से प्राप्त धनराशि से होता है और जो सरकारी प्रतिनिधियों से दूरी बनाते हुए अपना गैर-सरकारी स्वरूप बनाये रखते हैं।



Also Read....

लोकतंत्र किसे कहते हैं 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.