MP PSC Mains Solution 2018 Second Paper | लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा 2018 द्वितीय प्रश्न पत्र एवं उत्तर

 

 MP PSC Mains Solution 2018 Second Paper

लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा 2018 द्वितीय प्रश्न पत्र एवं उत्तर


इस प्रश्न में ए से ओ तक कुल 15 अति लघु-उत्तरीय प्रश्न हें जिनके उत्तर 1 या दो पंक्तियों में देना है। आंतरिक विकल्प नहीं है। प्रत्येक प्रश्न 3 अंको का है

लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा 2018 द्वितीय प्रश्न पत्र एवं उत्तर
सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र 2018 खण्ड अ

नोट- मुख्य परीक्षा प्रश्न के अंतर्गत 15 अति लघु-उत्तरीय प्रश्न पुछे जाते हैं जिनके उत्तर 1 या 2 पंक्तियों में देना होता है। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक इस प्रकार अति लघुत्तरीय प्रश्न खंड-अ कुल 45 अंक का होता है। इस प्रश्न में आंतरिक विकल्प नहीं होते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा द्वितीय  प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन के प्रश्न उत्तर को सुविधा की दृष्टि से अलग-अलग आर्टिकल में बांटा गया है इस आर्टिकल में सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्न प्रश्न पत्र खण्ड अ के अति लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर दिये गये हैं।

(15 अति लघुत्तरीय प्रश्न)

1- भारत के संविधान का प्रारूप किसके द्वारा तैयार किया गया था ?

उत्तर- भारत के संविधान का प्रारूप बी.एन. राव द्वारा तैयार किया गया था ।


2- सरदार बल्लभ भाई पटेल संविधान सभा की किस समिति के अध्ययक्ष थे ?

उत्तर- सरदार बल्लभ भाई पटेल संविधान सभा की प्रांतीय संविधान समिति एवं मौलिक अधिकारों एवं अल्पसंख्यकों संबंधी परामर्श समिति के अध्ययक्ष थे।


3- भारत का संविधान विश्व का वृहत्तम संवैधानिक दस्तावेज है स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर- भारत के मूल संविधान में 8 अनुसूची, 22 भाग एवं 395 अनुच्छेद हैं। अतः यह विश्व का वृहतम संवैधानिक दस्तावेज है।


4-भारत के संविधान के अनच्छेद 14 के प्रावधान को स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर- संविधान के अनुच्छेद 14 में कहा गया है कि राज्य , भारत राज्य क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को विधि के समक्ष समता से या विधियों के समान संरक्षण में वंचित नहीं करेगा।


5- भारतीय संविधान के 73वें संशोधन अधिनियम के कोई दो प्रमुख प्रावधानों को लिखिए ?

उत्तर- 73वें संशोधन अधिनियम के दो प्रमुख प्रावधान

क. यह अधिनियम पंचायती राज में ग्राम सभा का प्रावधान करता है।

ख. राज्य के राज्यपाल प्रत्येक 5 वर्ष के पश्चात पंचायतों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के लिए वित्त आयोग के गठन का प्रावधान करता है।


6- किस संवैधानिक प्रावधान के तहत  भारतीय संसद के गठन को किया गया है लिखिए ?

उत्तर- अनुच्छेद 79 के तहत भारत के लिए एक संसद का गठन किया गया है जिसमें राष्ट्रपति, लोकसभा एवं राज्यसभा हैं।


7- भारतीय संविधान में मूल अधिकार और राज्य के नीति निर्देशक तत्व एक-दूसरे के पूरक हैं समझाइए ?

उत्तर- मूल अधिकारों के तहत राजनीतिक अधिकार तथा नीति निर्देशक तत्वों में सामाजिक एवं आर्थिक अधिकारों को प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस प्रकार नीति निर्देशक तत्वों के लक्ष्यों को मूल अधिकार प्राप्त किए बगैर प्राप्त नहीं किया जा सकता ।


8- भारत में वित्त आयोग के गठन को स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर- अनुच्छेद 280 के अंतर्गत अर्द्ध-न्यायिक निकाय के रूप में राष्ट्रपति द्वारा वित्त आयोग के गठन का प्रावधान है। इसमें एक अध्यक्ष व चार अन्य सदस्य होते हैं जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।


9- भारत में नगरीय, स्थानीय स्वशासन निकायों के लिए संविधान में कौन-सा भाग और नई अनुसूची जोड़ी गई है।

उत्तर- भाग- अ (अ) एवं 12वीं अनुसूची भारत में नगरीय, स्थानीय, स्वशासन निकायों के लिए जोड़ी गई है।


10- स्वतंत्र भारत में भारतीय संसद की अनुमान समिति की स्थापना किस वर्ष एवं किस उद्देश्य से हुई थी ?

उत्तर- अनुमान समिति या प्राक्कलन समिति की स्थापना स्वतंत्र भारत में 1950 में बजट में सम्मिलित प्राकलनों की जाॅच करने एवं सार्वजनिक व्यय में कमी के लिए सुझाव देने के उद्देश्य से की गई थी।


11- भारत में संपत्ति के अधिकार को मूल अधिकारों में से हटाने का प्रमुख कारण क्या था ?

उत्तर- प्रमुख कारण निजी संपत्ति के सरकार द्वारा अधिग्रहण करने में आने वाली समस्याएं थीं। इसके कारण सरकार विकास कार्यों के लिए निजी संम्पत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकती थी।


12- भारतीय संविधान तथा संसदीय सरकार की परंपराओं के तहत राज्यपाल के कोई दो स्वविवेक अधिकारों को लिखिए ?

उत्तर-

  • राष्ट्रपति के विचारार्थ किसी विधेयक को आरक्षित करना।
  • राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करना।
  • विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत न मिलने की स्थिति में मुख्यमंत्री नियुक्त करना।

13- भारतीय संविधान की 11वी अनुसूची किस बारे में है। इसमें सम्मिलत किन्ही चार विषयों को लिखिए ?

उत्तर- 11वीं अनुसूची में उन विषयों का उल्लेख किया गया है जिनमें पंचायतों को शक्तियों और प्राधिकार प्रदान किए गए हैं-

  • कृषि
  • मतस्य उद्योग
  • भूमि-विकास
  • लघु वन उपज

14- भारतीय निर्वाचन व्यवस्था की कतिपय कमियों को निर्दिष्ट कीजिए ?

उत्तर-

  • बाहुबल एवं धनबल का प्रयोग
  • लोगों को दो स्थानों से चुनाव लड़ना
  • स्पष्ट विचारधारा का अभाव
  • राजनीति का अपराधीकरण
  • राजनीतिक दलों एवं क्षेत्रीय दलों की अधिकता

15- भारत के संविधान पर कनाड़ा एवं आयरलैंड के संविधानों का क्या प्रभाव है

उत्तर-

कनाडा- संघात्मक विशेषता, अवशिष्ट शक्ति केन्द्र के पास, राज्यपाल की नियुक्ति, केन्द्र व राज्य के मध्य शक्ति विभाजन।

आयरलैंड- नीति निर्देशक तत्व, राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के सदस्यों का मनोनयन, राष्ट्रपति का निर्वाचक मंडल

  

Also Read...


भारत की संसद सम्पूर्ण अध्ययन 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.