MP TIME LINE IN HINDI Madhay Pradesh Time Line

MP TIME LINE IN HIND


MP TIME LINE IN HINDI
 Madhay Pradesh Time Line 

  • 1906 में जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी की स्थापना की गई।
  • 1911 में मध्यप्रदेश में  वायुयान की पहली प्रायोगिक उड़ान हुई थी, नियमित उड़ाने 1927 से प्रारंभ की गई।
  • 1927 में ग्वालियर रियासत में पगारा बांध बनाया गया था।
  • 1933 में पलकमती सिंचाई तालाब भोपाल की स्थापना की गई।
  • 1936 में बालाघाट में मुरम नाला का निर्माण किया गया।
  • 1950 में भारत के पहले राज्य विद्युत मंडल क स्थापना म.प्र. में की गई।
  • 1955 में कान्हा किसली प्रदेश का पहला राष्ट्रीय उद्यान बना।
  • 1 नवंबर 1956 को चार प्रांतों सेंट्रल प्राविंस एवं बरार, मध्यभारत, विंध्यप्रदेश एवं भोपाल स्टेट को मिलाकर मध्ययप्रदेश राज्य का गठन हुआ।
  • सेंट्रल प्राविंस एवं बरार 1936 में बना था जो 1950 तक अस्तित्व में रहा।
  • मध्यभारत का गठन 22 अप्रैल 1948 को 25 रियासतों को मिलाकर किया गया।
  • 1947 में 38 रियासतों को मिलाकर विंध्यप्रदेश का गठन किया गया।
  • 1 जून 1949 को भोपाल का विलय भारतीय संघ में हुआ इस समय इसकी राजधानी इस्लामनगर के पास थी।
  • 1952 में मध्यप्रदेश की प्रथम वन नीति घोषित की गई।
  • 1953 में राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन जस्टिस फजल अली की अध्यक्षता में किया गया।
  • 1956 के पूर्व तक मध्यप्रदेश को मध्यभारत के नाम से जाना जाता था।
  • 27 अक्टूबर 1956 को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की स्थापना की गई ।
  • 1958 में मध्यप्रदेश  में लोकसेवा आयोग की परीक्षा का प्रथम बार आयोजन किया गया।
  • 1960 में औद्योगिक एक्ट 1960 के तहत 25 लेबर कोर्ट प्रदेश में स्थापित किये गये।
  • 1911-21 का दशक मध्यप्रदेश मे न्यूनतम जनंसख्या वृद्धि (2.4 प्रतिश) वाला दशक रहा।
  • 1961-1971 का दशक मध्य्रपदेश में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर (29.28 प्रतिशत) वाला दशक रहा।
  • 1964 में मध्यप्रदेश राज्य सतर्कता आयोग का गठन किया गया. 
  • 1964 में तेंदूपत्ता का राष्ट्रीयकरण किया गया ।
  • 1964 में जबलपुर में महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास संस्था की स्थापना की गई।
  • 1964 में सिंचाई अनुसंधान संचालनालय की स्थापना की गई।
  • 1966 में आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय अकादमी की स्थापना की गई।
  • 25 अगस्त 2000 को तत्कालीन राष्ट्रपति के. आर. नारायण के द्वारा राज्य पुनर्गठन विधयेक स्वीकृत कर हस्ताक्षर किये गए।
  • 1972 में मध्यप्रदेश की प्रथम औद्योगिक नीति बनी।
  • 1972 में भोपाल जिला बनाया गया जो सीहोर की एक तहसील था।
  • 24 अक्टूबर 1972 को मध्यप्रदेश राज्य योजना मंडल का गठन किया गया।
  • 1973 में मध्यप्रदेश में बांस का राष्ट्रीयकरण किया गया।
  • 1974 में मध्यप्रदेश में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम लागू किया गया।
  • 1974 में प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत ‘ पार्क इंटरप्रिटेशन योजना लागू की गई।
  • 24 जुलाई 1975 को मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड भोपाल की स्थापना की गई।
  • 1975 में मध्यप्रदेश साल बीज का राष्ट्रीयकरण किया गया।
  • प्रदेश में पहली बार राष्ट्रपति शासन 30 अप्रैल 1977 से 25 जून 1977 की अवधि में लगा।
  • 1980 में नर्मदा नियंत्रण बोर्ड की स्थापना की गई।
  • प्रदेश में दूसरी बार राष्ट्रपति शासन 18 फरवरी 1980 से 08 जून 1980 की अविध में लगा।
  • 1981 में सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना की गई जो 1999-2000 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
  • 1981 में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (ईपको) की स्थापना की गई।
  • 1982 में भोपाल में भारतीय वन प्रबंधन संस्थान की स्थापना की गई।
  • मध्यप्रदेश राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरों का गठन 1983 में किया गया ।
  • 1985 में लेखा भवन ग्वालियर में मध्यप्रदेश के महालेखाकार का कार्यालय स्थापित किया गया।
  • 1995 में मध्यप्रदेश में प्रथम बार मानव विकास सूचकांक प्रस्तुत किया गया था।
  • 2004 में ग्वालियर कर्यालय को प्रधान लेखाकार तथा भोपाल कार्यालय को महालेखाकार का नाम दिया गया।
  • प्रदेश में तीसरी बार राष्ट्रपति शासन 16 दिसंबर 1992 से 06 दिसंबर 1993 की अवधि में लगा।
  • 1993-94 में केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के द्वारा वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल को चिड़ियाघर के रूप में मान्यता दी गई।
  • 13 सितंबर 1995 को मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयेाग का गठन किया गया।
  • 1995 में मध्यप्रदेश में परिवार परामर्श केन्द्र की स्थापना की गई।
  • 1995 में मध्यप्रदेश जल विज्ञान परियोजना का कार्यान्वयन प्रारंभ किया गया।
  • 23 अक्टूबर 1996 को राज्य अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की गई।
  • 1997 में बाल मित्र योजना का प्रदेश में प्रारंभ हुआ।
  • 1998 को बी.आर. दवे एवं सिंहदेव  समिति की सिफारिश के आधार पर 8 नए जिले, बड़वानी, श्योपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी , उमरिया, हरदा और नीमच का गठन किया गया।
  • 10 जून 1998 को मध्यप्रदेश में 61 जिले थे। छत्तीसगढ़ में 16 जिले चले जाने के बाद में प्रदेश में जिलों की संख्या 45 रह गई।
  • 1999 में ग्राम सरुक्षा समिति की स्थापना की गई जिसका उद्देश्य स्थानीय जनता के सहयोग से शांति की स्थापना करना।
  • 23 मार्च 1999 को राज्य महिला आयोग का गठन किया गया।
  • डी.आई.जी (पुलिस उपमहानिरीक्षक) का पद 1999 में समाप्त कर दिया गया था लेकिन 2004 में इस पद को पुनः बहाल किया गया।
  • 1 नवंबर 2000 को प्रदेश के 16 जिलों को अलग कर नए राज्य छत्तीसगढ़ का गठन किया गया।
  • 15 अगस्त 2003 को 3 नए जिले बनाये गए गुना अशोकनगर से, खंडवा से बुरहानपुर और शहडोल से अनूपुर।
  • 2004 में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तेंदूपत्ता की नई नीति का निर्धारण किया गया।
  • 2006 में मध्यप्रदेश की प्रथम अक्षय ऊर्जा नीति बनी।
  • मई 2008 में 2 नए जिले झाबुआ से अलीराजपुर और सीधी से सिंगरौली का निर्माण किया गया।
  • 2 अक्टूबर 2009 में मध्यप्रदेश का पहला ग्राम न्यायालय बैरसियों भोपाल में स्थापित किया गया।
  • 19 अप्रैल 2010 को राज्य वन विकास अभिकरण की स्थापना की गई।
  • 2010-2011 में होशंगाबाद में प्रदेश की पूर्ण रूप से पहली खुली जेल की स्थापना की गई।
  • 21 नवंबर 2012 को नर्मद-क्षिप्रा लिंक का कार्य प्रारंभ हुआ जो वर्ष 2014 में पूर्ण हुआ।
  • 16 अगस्त 2013 को आगर नया जिला जो शाजापुर से पृथक कर बनाया गया।
  • मध्यप्रदेश के प्रथम पुलिस महानिदेशक श्री बी.पी. दुबे को 2016 में निधन हो गया।
  • 2016 में प्रदेश में कृषि वानिकी उपमिशन प्रारंभ किया गया।
  • 1 अक्टूबर 2018 को टीकमगढ़ से पृथक कर नया जिला निवाड़ी बनाया गया।
  • 14 जून 2008 को मध्यप्रदेश के 10वें संभाग शहडोल का गठन किया गया। जिसमें शहडोल, उमरिया और अनुपूर जिलों को शामिल किया गया।
  • 2008 में होशंगाबाद संभाग का नाम बदलकर नर्मदापुरम संभाग किया गया।
  • मध्यप्रदेश विधानसभा का प्रथम निवार्चन 1957 में हुआ। (भंग कर दिया गया)
  • मध्यप्रदेश की द्वितीय विधानसभा 1 अप्रैल 1957 को गठित की गई।
  • इंदिरा गांधी विधानसभा भवन जिसका पुराना नाम मिंटो हाल है का उद्घाटन 3 अगस्त 1996 में किया गया।
  • 2002 में पातालकोट एवं सतना के नरो पहाड़ को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया।
  • 12वीं विधानसभा 2003 में राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री सुश्री उमाभारती बनीं।
  • मध्यप्रदेश राज्य की स्थापना की 25वी वर्षगांठ पर 1 नवंबर 1981 को राज्य पशु,पक्षी, वृक्ष आदि घोषित किये गए।
  • 2005 में मध्यप्रदेश में गांव की बेटी योजना लागू की गई।
  • जून 2006 में दीनदयाल चलित अस्पताल योजना शुरू की गई।
  • 2007 में मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की गई।
  • 2007 में मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया गया।
  • राज्य मछली महाशीर प्रजाति वर्ष 2011 में घोषित की गई।
  • 2013 में गांवों को खुले से शौच मुक्त करने हेतु मर्यादा अभियान शुरू किया गया।
  • राज्य खेल मलखम्ब 9 अप्रैल 2013 को घोषित।
  • 2013 में अटल ज्योति अभियान प्रारंभ किया गया।
  • 2014 में मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना प्रारंभ की गई।
  • 2016 में मध्यप्रदेश में प्रथम बार गिद्ध की गणना की गई।
  • 2017 में अंतर्राष्ट्रीय वन मेला का आयोजन भोपाल में किया गया।
  • 13 जून 2018 को टिमरनी हरदा जिले से मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (संबल) का प्रारंभ हुआ।
  • 2018 में इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदौर को सर्वोत्तम एयरपोर्ट का अवार्ड मिला।


यह भी पढ़ें

मध्यप्रदेश महत्वपूर्ण दिनांक एवं वर्ष

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान

मध्यप्रदेश वनलाईन


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.