संरक्षण एवं समुदाय आगार |Conservation & Community Reserve

 

संरक्षण एवं समुदाय आगार
संरक्षण एवं समुदाय आगार
Conservation & Community Reserve

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में संशोधन करके उसमें संरक्षण रिजर्व एवं समुदाय रिजर्व जोड़ा गया । इसके द्वारा समुदायों के अधिकारों में कमी किये बिना पूर्ण वैधानिकता के साथ वन्य जीवों का संरक्षण सुनिश्चत किया जाता है।

संरक्षण आरक्षित क्षेत्र और सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र उन संरक्षित क्षेत्रों के सूचक हैं जो भारत में स्थापित राष्ट्रीय उद्यानों, वन्य जीव अभ्यारण्यों, आरक्षित वनों के एिल एक बफर क्षेत्र या संयोजक क्षेत्र एवं प्रवास गलियारों के रूप में कार्य करते हैं।

समुदाय आगार Community Reserve

  • किसी व्यक्ति व संस्था द्वारा अधिकृत वह क्षेत्र, जो राष्ट्रीय उद्यान अभ्यारण्य व संरक्षण रिजर्व के अंतर्गत नहीं आता है, संबंधित राज्य सरकार उसे जीव-जंतुओं और समुदाय के संरक्षण हेतु समुदाय रिजर्व घोषित कर सकती है, जिसका उद्देश्य परम्पराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण भी हो सकता है।

संरक्षण आगार Conservation Reserve

  • संरक्षण आगार, राज्य सरकार द्वारा अधिकृत वह भू-क्षेत्र है, जो राष्ट्रीय उद्यान या अभ्यारण्य से संलग्न होता है तथा जो राज्य सरकार स्थानिक समुदायों से विचार विमर्श करने के बाद, दृश्य भूमियों, समुद्री क्षेत्रों, जीव-जंतुओं, वनस्पतियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के रिजर्व घोषित कर दिया जाता है।
  • इस क्षेत्र का प्रबंधन संरक्षण रिजर्व प्रबंधन समिति द्वारा किया जाता है। यहाॅ स्थानिक समुदायों को बिना प्रभावित किये सीमित गतिविधियां अनुमान्य होती हैं, तिरून्नवेली (तमिलनाडु) में भारत का पहला सरंक्षण रिजर्व स्थापित किया गया है।

समुद्री संरक्षित क्षेत्र Marine Protected Area

  • समुद्री सीमा के जलभराव क्षेत्र के साथ संलग्न वनस्पतियों एवं जीव जंतुओं के ऐसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व का क्षेत्र जो पर्यावरण को बनाये राने के लिए सरंक्षित किये जाते हैं, समुद्री संरक्षित क्षेत्र कहलाते हैं।

मालवन समुद्री जीव अभ्यारण्य 

  • महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के सिंधुदुर्ग जिले में अवस्थित महाराष्ट्र का एकमात्र समुद्री वन्य जीव अभ्यारण्य मुख्य रूप से समुद्री एनीमोंस, मोलस्का, मैंग्रोव एवं मछलियों की अनेक विशिष्ट प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है।

मन्नार की खाड़ी राष्ट्रीय उद्यान

  • यह हिन्द महासागर में अवस्थित 21 छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है जो तमिलनाडु के निकट दुर्लभ मॅूगा प्रजातियों का आवास क्षेत्र है तािा जो अनेक जीवों के आवास एवं भोजन में सहायक होता है। मन्नार की खाड़ी में ड्यूगोंग (समुद्री गाय) एवं डाल्फिन मछलियाँ विशेष आकर्षण हैं। यह क्षेत्र मानव अधिवास, रासायनिक प्रदूषण, तेल अधिप्लावन तथा अतिमत्स्यन से अत्याधिक प्रभावित रहा है।

राॅस सागर Ross sea

  • अंटार्कटिका में विश्व का सबसे बड़ा समुद्री संरक्षण क्षेत्र है। इसकी घोषण 28 अक्टूबर 2016 को की गई थी तथा इसे पृथ्वी पर विद्यमान अंतिम अपरिवर्तित समुद्री परितंत्र बताया गया है।
  • हवाई तट (यू.एस.ए.) के निकट स्थापित पापाहनाऊमोकुआकी समुद्री राष्ट्रीय स्मारक विश्व का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री संरक्षित क्षेत्र है।

यह भी पढ़ें... पवित्र उपवन

जैव विविधताःसंपूर्ण अध्ययन सामग्री

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.