भारत में जैविक विविधता संरक्षण | Conservation of Biodiversity in India

 

भारत में जैविक विविधता संरक्षण

भारत में जैविक विविधता संरक्षण

भारत सरकार ने जीव-जातियों के स्वस्थाने In-situ एवं अस्थानीय Ex-situसंरक्षण के लिए बहुत से कानून बनाये हैं। जिनकी सहायता से असुरक्षित एवं दुर्लभ जीव-जातियों के संरक्षण किया जाता है। इन कानूनों के अंतर्गत जीव मंडल संरक्षण क्षेत्र (बायोस्फीयर रिजर्व), नेशनल पार्क, श्रण स्थान, विश्व धरोहर स्थल, चिडि़याघर इत्यादि बनाये गये हैं।

जीव मंडल संरक्षण क्षेत्र (बायोस्फीयर रिजर्व) Biosphere Conservation 

  • जीवमंडल संरक्षण क्षेत्र शब्द यूनेस्को द्वारा 1971 में प्रयुक्त किया गया था। इसे 1974 में यूनेस्को के कार्य दल मानव व जीवमंडलद्वारा पुनर्संशोधित किया तथा कार्यक्रम औपचारिक रूप से 1976 में प्रारंभ किया गया। जीवमंडल में जैविक व सांस्कृतिक विविधताएं देखी जाती हैं तथा ये विलक्षण भौतिक व सांस्कृतिक विशेषताओं से युक्त होते हैं। 
  • जीवमंडल आरक्षणयूनेस्कों द्वारा प्रदत्त एक अंतर्राष्ट्रीय पदनाम है जो प्राकृतिक व सांस्कृतिक परिदृश्य को व्यक्त करता है तथा व्यापक क्षेत्र तक पृथ्वी या समुद्रतटीय परिस्थतिकीय या दोनों का समन्वय होता हैं

जीवमंडल संरक्षण क्षेत्र के प्रमुख उद्देश्य Key objectives of the Biosphere Conservation 

  • पारिस्थतिकी के अंतर्गत पौधों व जंतुओं की विविधता व अखंडता को संरक्षित करना तथा सांस्कृतिक विविधता को अक्ष्क्षुण रखना।
  • पारिस्थितिकी संरक्षण तथा अन्य पर्यावरणीय पहलुओं पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करना।
  • जैवविविधता व पर्यावरण के संदर्भ में शिक्षा, प्रशिक्षण तथा जनचेतना निर्माण हेतु सुविधाएं उपलब्ध करना।
  • पारिस्थतिकी तंत्र में जैविक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक आयोमों को समाहित करना।

जीवमंडल क्षेत्र के चयन के मापदंड Biosphere Region Selection Criteria

  • विशिष्ट वनस्पतियों व जंतुओं युक्त , प्रमुख क्ष्ज्ञेत्र जो अल्पतम अशांत हो या अतिरिक्त भूमि या जल।
  • वे क्षेत्र जो दुर्लभ व संकटापन्न प्रजातियों से युक्त हों।
  • वे क्षेत्र जहां विशिष्ट वनस्पतियां व जीव जंतु पाये जाते है।
  • वे क्षेत्र जहां जनजातीय, सांस्कृतिक व परंपराएं विद्यमान हों।

 

केन्द्र सरकार द्वारा स्थापित इंडियन मैन एंड बायोस्फियर कमिटी जीवमंडल क्षेत्र के नवीन स्थलों की पहचान करती है।

जीवमंडल संघों को मैन एंड बायोस्फियर की अंतर्राष्ट्रीय समन्वय परिषद द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के द्वारा नामित किया जाता है।

भारत के जीवमंडल सरंक्षण क्षेत्र Biosphere Conservation Areas of India

  1. नंदा देवी, उत्तराखंड
  2. कोल्ड डेजर्ट, हिमाचल प्रदेश
  3. कंचनजंगा, सिक्किम
  4. देहांग-देबांग, अरुणाचल प्रदेश
  5. मानस, असम
  6. डिब्रू-साइखोवा, असम
  7. नोकरेक, मेघालय
  8. पन्ना, मध्य प्रदेश
  9. पचमढ़ी, मध्य प्रदेश
  10. अचनकमार-अमरकंटक, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़
  11. कच्छ, गुजरात
  12. सिमिलीपाल, ओडिशा
  13. सुंदरबन, पश्चिम बंगाल
  14. शेषाचलम, आंध्र प्रदेश
  15. अगस्त्यमाला, कर्नाटक-तमिलनाडु-केरल
  16. नीलगिरी, तमिलनाडु-केरल
  17. मन्नार की खाड़ी, तमिलनाडु
  18.  ग्रेट निकोबार, अंडमान और निकोबार द्वीप

यूनेस्को की सूची में शामिल भारत के बायोस्फीयर रिजर्व
India's Biosphere Reserve included in UNESCO list

  1. सिमलीपाल (ओडिशा)
  2. नोकरेक (मेघालय)
  3. पंचमढ़ी (मध्य प्रदेश)
  4. नीलगिरि (तमिलनाडु)
  5. मन्नार की खाड़ी (तमिलनाडु)
  6. सुंदरबन (पश्चिम बंगाल)
  7. नंदा देवी (उत्तराखंड)
  8. अचनाकमार-अमरकंटक (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़)
  9. ग्रेट निकोबार (अंडमान निकोबार द्वीप समूह)
  10.  अगस्त्य मलाई (केरल और तमिलनाडु)

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.