MP me patrakarita ke Kshetra me Diye Jaane wale puraskar | मध्यप्रदेश में पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जाने वाले पुरस्कार

mp ke patrakaro ko diye jane wale puraskar

मध्यप्रदेश में पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जाने वाले पुरस्कार

स्वर्गीय माणिकचन्द्र वाजपेयी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार
  • श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए दिए जाने वाले इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2006 में स्व. माणिकचंद्र वाजपेयी की स्मृति में की गई है। इस पुरस्कार के अंतर्गत 2 लाख की नगद धनराशि प्रदान की जाती है।
स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृति राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार
  • मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए उत्साहजनक वातावरण बनाए जाने और इस क्षेत्र में कार्य कर रहे अग्रणी पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी। इस पुरस्कार के अंतर्गत 2 लाख रूपए नगद धनराशि प्रदान की जाती है।
स्व. विद्यानिवास मिश्र स्मृति विकास पत्रकारिता सम्मान
  • प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2007 में घोषित इस समन के अंतर्गत 2 लाख की नगद धनराशि प्रदान की जाती है।
माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता पुरस्कार
  • यह पुरस्कार किसी कार्यरत संपादक को उसके श्रेष्ठ संपादन हेतु प्रदान किया जाता है। जिसके अंतर्गत 5 हजार रूपए की नगद धनराधि तथा एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
राजेन्द्र माथुर फेलोशिप
  • शासन ने प्रसिद्ध संपादक राजेन्द्र माथुर की स्मृति में 1 लाख रूपये की फैलोशिप स्थापित की है।
  • यह लोक हित से जुडें गंभीर और महत्वपूर्ण विषयों पर शोध को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान की जाती है।
तरूण कुमार भादुड़ी पुरस्कार
  • प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक स्व. तरूण कुमार भादुड़ी  की स्मृति में मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रतिवर्ष 35 वर्ष की आयु तक के दो युवा पत्रकारों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी पुरस्कार
  • राज्य के युवा पत्रकार और श्रेष्ठ आलेखन हेतु 5 हजार रूपये का यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
रामेश्वर गुरू पुरस्कार
  • राज्य की किसी पत्रिका के स्तरीय प्रकारशन या संपादन हेतु 5 हजार रूपये का यह पुरस्कार प्रदान किया जाता हैं। 
 

मध्यप्रदेश में प्रदान की जाने वाली प्रमुख फेलोशिप

  • राजेन्द्र माथुर स्मृति शिक्षावृति- पत्रकारिता के क्षेत्र में
  • मुक्तिबोध शिक्षावृति- साहित्य के क्षेत्र में
  • अमृता शेरगिल शिक्षावृत्ति- चित्र और मूर्तिकला के क्षेत्र में
  • उस्ताद अलाउद्दीन खाॅन शिक्षावृत्ति- संगीत के क्षेत्र में
  • चक्रधर शिक्षावृत्ति- शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में
  • इंदिरा गांधी फेलोशिप- पर्यावरणीय शोध हेतु
Also Read .... 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.