MP me Vigyan evam Samaj Seva me diye jane wale Puraskar |मध्यप्रदेश में विज्ञान के क्षेत्र में दिये जाने वाले पुरस्कार

mp me samaj seve ke kshetra me diye jane wale puraskar

मध्यप्रदेश में विज्ञान के क्षेत्र में दिये जाने वाले पुरस्कार

डाॅ कैलाश काटजू पुरस्कार

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 1982 में स्थापित यह राज्य स्तरीय विज्ञान पुरस्कार है। इस पुरस्कार के अंतर्गत 50 हजार रूपये की नकद धनराशि प्रदान की जाती है।

डाॅ. लज्जा शंकर झा पुरस्कार

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 1982 में स्थापित यह अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी के लिए दिया जाने वाला यह राज्य स्तरीय पुरस्कार है। इस पुरस्कार केे अंतर्गत 50 हजार रूपये की नगद धनराशि प्रदान की जाती है।

डाॅ. हरिसिंह गौर पुरस्कार

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक विज्ञान के लिए दिया जाने वाला राज्य स्तरीय पुरस्कार है जिसकी स्थापना वर्ष 1982 में की गई थी। इस पुरस्कार के अंतर्गत 50 हजार की नगद धनराशि प्रदान की जाती है.

मध्यप्रदेश में समाज सेवा के क्षेत्र में दिये जाने वाले पुरस्कार

महात्मा गाँधी पुरस्कार

गाँधी दर्शन के आधार पर सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कार्यरत संगठनों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 1995-96 में की गई थी। इसके अंतर्गत 10 लाख रूपये की नगद राशि प्रदान की जाती है, जो मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा पुरस्कार है।

प्रथम महात्मा गांधी पुरस्कार वर्ष 1995-96 में कस्तूरबा ट्रस्ट इंदोर को प्रदान किया गया था।

वर्ष 2018-19 में यह पुरस्कार लोकायत संस्था पुणे को प्रदान किया गया है।

विष्णु कुमार समाज सेवा पुरस्कार

मध्य प्रदेश सरकार ने समाज सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान, संवेदनशीलता, अनुकरणीय पहल के लिए प्रसिद्ध समाज सेवी एवं सेवा भारती के संस्थापक स्व. श्री विष्णु कुमार की स्मृति को संजोये रखने के लिए, विष्णु कुमार समाज सेवा सम्मान स्थापित किया है। वर्ष 2010 में सम्मान प्रक्रियाधीन है-

1- विष्णु कुमार अनुसूचित जाति समाज सेवा सम्मान

मध्यप्रदेश के अनुसूचित  जाति समुदाय के लोगों की निःस्वार्थ सेवा के लिए व्यक्ति/स्वयंसेवी संस्था को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा यह राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाएगा। इस राज्य स्तरीय सम्मान के अंतर्गत 1 लाख रूपए नगद धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

2-विष्णु कुमार जनजातीय समाज सेवा सम्मान

मध्य प्रदेश के जनजातीय समुदाय के लोगों की निःस्वार्थ सेवा के लिए व्यक्ति/स्वयंसेवी संगठन को अनूसुचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा यह राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाएगा। इस राज्य स्तरीय सम्मान के अंतर्गत 1 लाख की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

लक्ष्मीबाई वीरांगना पुरस्कार

  • यह पुरस्कार महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर प्रदान किया जाता है।
  • वर्ष 2016-17 में एम.सी. मैरीकाॅम एवं सुनीता नारायण को प्रदान किया गया था।
  • वर्ष 2018 में वंदना शिवा (पर्यावरणविद्) को प्रदान किया गया।

सम्राट विक्रमादित्य संगीत अलंकरण पुरस्कार

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संगीत के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस पुरस्कार के अंतर्गत 1 लाख की नगद धनराशि प्रदान की जाती है।

वर्ष 2013- अल्का याज्ञनिक

वर्ष 2014-15- अभिजीत भट्टाचार्य

जननायक टांटया भील पुरस्कार

इस पुरस्कार में 1 लाख रूपये की नगद राशि सर्वश्रेष्ठ आदिवासी खिलाड़ी को प्रदान की जाती हैं

वर्ष 2008 में यह पुरस्कार श्री राजाराम मौर्य (देवास) को प्रदान किया गया।

रानी दुर्गावती राष्ट्रीय सम्मान

यह पुरस्कार महिला रचनात्मकता एवं उनके प्रशासकीय नेतृत्व को प्रोत्साहन देने हेतु प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के अंतर्गत 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं।

सर्वप्रथम वर्ष 2008 में श्रीमती रोज केरकेट्टा (झारखण्ड) एवं वर्ष 2009 में श्रीमती भूरीबाई झाबुआ और श्रीमती दुर्गाबाई डिंडोरी को संयुक्त रूप से रानी दुर्गावती राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया था।

शंकरशाह एवं रघुनाथ शाह पुरस्कार

आदिवासी कला सृजन के लिए इस पुरस्कार के अंतर्गत 2 लाख रूपये दिये जाते हैं

वर्ष 2008- किनकाम नोंग किन रिग (मेघालय)

2009- श्री जिव्या सोमा माबे (महाराष्ट्र) एवं डाॅ. महेन्द्र कुमार मिश्रा (ओडिशा)

ठक्कर बापा पुरस्कार

इस पुरस्कार के अंतर्गत आदिवासी समाज में सेवाओं के लिए 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं।

वर्ष 2008- स्वामी विवेकानंद र्मेिडकल मिशन (केरल)

2009- पनबंधु परिषद (कोलकत्ता)

महावीर अहिंसा पुरस्कार

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भगवान महावीर के अहिंसा और शाकाहार के सिद्धांत पर समाज में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसी व्यक्ति या संस्था को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

यह पुरस्कार प्रदेश, देश और अंतर्राष्ट्रीय स्तरपर काम करने वाले व्यक्ति या संस्था को प्रदान किया जाता है।

संत रविदास स्मृति पुरस्कार

मध्य प्रदेश में सामाजिक चेतना जागृत करने तथा दलित वर्गों के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं स्वैच्छिक संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2005 में इस प्रादेशिक पुरस्कार की स्थापना की गई थी।

इस पुरस्कार के अंतर्गत नकद धनराशि, प्रशस्ति पट्टिका, शाल तथा श्रीफल देकर सम्मानित किया जाता है।

डाॅ. राधाकृष्णन सम्मान

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिवर्ष भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर पर अर्थात् शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु शिक्षकों को प्रदान किया जाता है।

डाॅ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय सम्मान

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 5 सितबंर 2005 को स्थापित यह राष्ट्रीय सम्मान प्राचीन सम्पदा एवं पुरातात्विक संस्कृति के संरक्षण के क्षेत्र में दिया जाता है।

Also Read.....

Sports Award of MP in hindi

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.