मध्य प्रदेश में संचार के साधन | Communication Medium in MP | MP me Sanchar ke sadhan


 MP me Sanchar ke sadhan
Communication Medium  in MP |

मध्य प्रदेश में संचार के साधन

  • सूचनाओं, भावनाओं एवं विचारों के विनिमय के माध्यम को ही संचार कहते हैं। इसके अंतर्गत परिवहन, दूरसंचार सेवाओं, इंटरनेट सेवाओं आदि को सम्मिलित किया जाता है। संचार सेवाओं आदि को सम्मिलत किया जाता है।
  • संचार सेवाओं का विकास किसी भी समाज की प्रगति को दर्शाता है, इसलिए सभी समाज संचार सेवा की उन्नति हेतु प्रयासरत है।
  • मध्य प्रदेश में संचार सेवा का प्रारंभ 1 अप्रैल 1962 को डाक-तार परिमंडल के रूप में किया गया, जिसका मुख्यालय भोपाल में स्थित है। मध्य प्रदेश में डाकघरों की संख्या 8317 तथा पत्र पेटी की संख्या 40742 है।
  • 28 फरवरी 2017 को मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में देश का प्रथम डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र स्थापित किया गया। इसके अतिरिक्त राज्य के 4 अन्य जिलों इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और सतना में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोला जाना प्रस्तावित है।
स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (SWAN) परियोजना
  • यह परियोजना प्रदेश स्तर पर ध्वनि, डाटा, और वीडियो द्वारा संचार का मूल आधार उपलब्ध कराएगी। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश में 400 प्वाइंट ऑफ प्रिजेंस पीओपी केन्द्रों की स्थापना की जा चुकी है तथा लगभग 7500 कार्यालयों को हॉरिजंटल कनेक्टिविटी दी जा चुकी है।
  • इस परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जिलों एवं संभागों को हाई स्पीड डेटा कनक्टिविटी नेटवर्क के माध्यम से जोड़ा गया है। स्वान को नेशनला इंफर्मेशन सेंटर नेटवर्क (एनआईसीनेट)  तथा 5000 से अधिक शासकीय कार्यालयों से जोड़ा जा चुका है। जिसके माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त वर्चुअल क्लास रूप परियोजना में 413 स्थानों पर कनेक्टिविटी दी गई हैं

आकाशवाणी Television
  • मध्य प्रदेश में प्रथम आकाशवाणी केन्द्र इंदौर में 22 मई 1955 को स्थापित किया गया था। इसके पश्चात् वर्ष 1956 में भोपाल तथा वर्ष 1964 में ग्वालियर आकाशवाणी केन्द्र की स्थापना की गई। वर्तमान में मध्य प्रदेश में 26 आकाशवाणी केन्द्र संचालित हैं।
  • मध्य प्रदेश में मीडियम शार्टवेव पर आधारित एक मात्र प्रसारण केन्द्र भोपाल आकाशवाणी केन्द्र है, जबकि अन्य आकाशवाणी केन्द्र मीडियम वेव पर आधारित हैं।

 मध्य प्रदेश के प्रमुख अकाशवाणी केन्द्र एवं स्थापना वर्ष

आकाशवाणी केंद्र 

स्थापना वर्ष

इंदौर आकाशवाणी केन्द्र   22 मई 1955
भोपाल आकाशवाणी केन्द्र  31 अक्टूबर 1956
ग्वालियर आकाशवाणी केन्द्र  15 अगस्त 1964
जबलपुर आकाशवाणी केन्द्र  6 नवंबर 1964
छतरपुर आकाशवाणी केन्द्र  7 अगस्त 1964
रीवा आकाशवाणी केन्द्र  2 अक्टूबर 1977
सागर आकाशवाणी केन्द्र  वर्ष 1995

दूरदर्शन Television
  • अविभाजित मध्य प्रदेश के रायपुर जिले मेें वर्ष 1972-73 में दूरदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई, जबकि प्रदेश में प्रथम सौर ऊर्जा से संचालित दूरदर्शन केन्द्र कस्तूरबा ग्राम इंदौर में स्थापित किया गया।
  • दूरदर्शन कार्यक्रम निर्माण केन्द्र भोपाल एवं इंदौर में स्थित है।
  • मध्य प्रदेश के प्रमुख टेलीविजन स्टूडियो भोपाल एवं इंदौर में स्थापित हैं। प्रदेश का प्रथम टेलीविजन स्टूडियो भोपाल में स्थापित किया गया था।

दूरसंचार टेली कम्यूनिकेशन
  • मध्य प्रदेश में दूरसंचार सेवा का प्रारंभ 1 सितंबर 1924 को किया गया, जबकि दूरसंचार विभाग द्वारा वर्ष 1999 में वर्चुअल कार्ड कालिंग वीसीसी सेवा का आरंभ इंदौर में किया गया।

मध्य प्रदेश समाचार पत्र

  • मध्य प्रदेश में सर्वाधिक समचार पत्र भोपाल से प्रकाशित होते हैं। प्रदेश का प्रथम पत्र ग्वालियर अखबार का उर्दू भाषा में साप्ताहिक प्रकाशन वर्ष 1840 में प्रारंभ हुआ था।
  • वर्ष 1848 में प्रदेश का प्रथम हिंदी समाचार पत्र मालवा अखबार का प्रकाशन इंदौर से प्रारंभ किया गया था। जो हिंदी उर्दू एवं मराठी भाषा में प्रकाशित होता था, इसके संपादक पंडित प्रम नारायण थे।
  • वर्ष 1853 में ग्वालियर गजट का प्रकाशन प्रारंभ हआ था जिसके संपादक मुंशी लक्ष्मण दास थे। वर्ष 1905 में इसका नाम परिवर्तित करके ग्वालियर स्टेट गजट कर दिया गया।
  • मध्य प्रदेश के इंदौर से प्रकाशित होने वाल समाचार पत्र पूर्ण चन्द्रोदय (मराठी वर्ष 1860) रेलवे समाचार पत्र (वर्ष 1882) तथा सत्य बोधनी वर्ष (1885) थे।
  • वर्ष 1873 में जबलपुर समाचार तथा वर्ष 1883 में शुभचिंतक पत्रिका का प्रकाशन जबलपुर से प्रारंभ किया गया था। वर्ष 1887 में रीवा से भारवार्ता पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ हुआ।
  • वर्ष 1911 में लश्कर से ग्वालियर गवर्नमेंट द्वारा व्यापार समाचार नामक मासिक समाचार पत्र प्रकाशित हुआ जिसके संपादक श्री पार्वती प्रसाद कुलश्रेष्ठ थे।
  • प्रदेश में प्रथम हिंद मासिक समाचार पत्रिका नवजीवन का वर्ष 1939 तथा राज्य की एकमात्र खेल पत्रिका खेल हलचल का प्रकाशन वर्ष 1915 में इंदौर जिले से प्रारंभ हुआ।
  • वर्ष 1918 में मुरार (ग्वालियर) से गल्पमाला तथा गल्प पत्रिका नाम मासिक पत्र प्रकाशित हुए, जिनके संपादक श्यामलाल वैश्य थे।
  • वर्ष 1920 में माखन लाल चतुर्वेदी के संपादन में कर्मवारी समाचार पत्र जबलपुर से तथा वर्ष 1935 में खंडवा से प्रकाशित किया गया।
  • वर्ष 1920 में जबलपुर से श्री शारदा और छात्र सहोदर तथा वर्ष 1930 में पंडित द्वारिका प्रसार मिश्र के संपादन में दैनिक लोकमत समाचार पत्र का प्रकाशन भी जबलपुर में प्रारंभ हुआ।
  • वर्ष 1922 में उज्जैन से आध्यात्मिक विद्या का प्रचारक गल्प वृक्ष नामक मासिक पत्र प्रकाशित हआ। इसके संपादक दुर्गा शंकर नागर थे।
  • वर्ष 1922 में भिण्ड से श्रीकृष्ण ग्रंथमाला मासिक पत्र प्रकाशित हुआ था। जिसके संपादक श्री राम सराय ब्रम्हभट्ट थे।
  • वर्ष 1923 में भारतीय आदर्श नामक साप्ताहिक पत्र इंदौर से प्रकाशित हुआ जिसके संपादक द्वारका प्रसाद सेवक थे।
  • वर्ष 1926 में इंदौर की श्री मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति ने वीणा नाम मासिक पत्रिका का प्रकाशन किया। इसके संपादक डॉ. श्री सरजू प्रसाद थे।
  • वर्ष 1932 में वैद्य ख्यालीराम द्विवेदी के संपादन में आरोग्य विज्ञान नामक स्वास्थ्य संबंधी मासिक पत्रिका प्रकाशित हुई।
  • 15 अगस्त 1947 को प्रहरी पत्रिका का प्रकाशन पंडित रामेश्वर प्रसाद के संपादन में जबलपुर से प्रारंभ हुआ तथा वर्ष 1973 से पहल पत्रिका भी जबलपुर से प्रकाशित की जाने लगी।
  • मध्य प्रदेश में नई दुनिया समाचार पत्र का प्रकाशन 5 जून, 1947 को कृष्ण चंद्र मुदकल एवं कृष्णकांत व्यास के द्वारा किया गया। प्रदेश के सर्वाधिक लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक भास्कर का प्रकाशन वर्ष 1958 में भोपाल एवं इंदौर में रमेशचंद्र अग्रवाल ने किया।
  • वर्ष 1950 में प्रदेश का प्रथम सांध्यकालीन समाचार सांध्य दैनिक प्रदीप का प्रकाशन मोहन सिन्हा के संपादकत्व में प्रांरभ हुआ।
  • 15 अगस्त 1947 से प्रहरी पत्रिका का प्रकाशन पंडित रामेश्वर प्रसाद के संपादकत्व में जबलपुर से प्रारंभ हुआ तथा वर्ष 1973 से पहल पत्रिका भी जबलपुर से प्रकाशित की जाने लगी।
  • वर्ष 1956 में जबलपुर से हरिशंकर परसाई के संपादन में वसुधार पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ हुआ। वर्ष 2005 में इस पत्रिका का नाम परिवर्तित कर प्रगतिशील वसुधा कर भोपाल से प्रकाशित किया जाने लगा।
  • मराठी भाषा में राज्य का प्रथम अखबार पूर्ण चन्द्रोदय (वर्ष 1860) इंदौर में वासुदेव वाल्लह मुंडे के द्वारा निकाला गया।
  • वर्ष 1985 में गठित माध्यम नामक संस्था द्वारा रोजगार एवं निर्माण साप्ताहिक समाचार पत्र तथा पंचायिका पत्रिका का प्रकाशन भोपाल से किया जा रहा हैं
  • मध्य प्रदेश में पत्रकार भवन भोपाल एवं जबलपुर में स्थित है। प्रतिवर्ष 30 मई को पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।

Also Read..

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.