Madhya Pradesh me parvahan | मध्यप्रदेश में परिवहन,सड़क परिवहन, वायु परिवहन,म.प्र. में रेलमार्ग [ Transportation, National Highway, State Highway. Railway and airways of MP }

Transportation, National Highway, State Highway. Railway and airways of MP

मध्यप्रदेश में परिवहन

मध्य प्रदेश में सड़क यातायात कार्पोरेशन अधिनियम,1950 के अंतर्गत ‘मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम‘ की स्थापना 1962 में की गई।
प्रदेेश में परिवहन के साधनों को तीन भागों में बांटा गया है सड़क, वायु एवं रेल परिवहन।

सड़क परिवहन
  • प्रदेश में सड़कों की लंबाई प्रति 100  वर्ग किमी पर 52 किमी है।
  • भारत में सड़कों की लंबाई प्रति 100 वर्ग किमी पर 75 वर्ग किमी है।
  • प्रदेश की सड़कों को चार वर्गो में विभाजित किया गया है।
  • राष्ट्रीय मार्ग, राजमार्ग, मुख्य जिला मार्ग एवं ग्रामीण मार्ग।
  • मध्यप्रदेश के गांवों को सड़कों से जोड़ने के एि मुख्यमंत्री सड़क योजना 7 जनवरी 2009 से प्रारम्भ की गई है।
  • म.प्र. में सड़कों का घनत्व सर्वाधिक सतना  में एवं सबसे कम श्योपुर में है।
राष्ट्रीय मार्ग

  • म.प्र. से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या 20 है। जिनकी कुल लंबाई 4709 किमी है।
  • राज्य से गुजरने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय मार्ग एनएच 3 आगरा मुम्बई है जिसकी लंबाई 717 किमी हैै।
  • राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय मार्ग एनएच 6 (उदयपुर-कोटा-शिवपुरी-झांसी) राज्य में लंबाई 76 किमी है।
  • म.प्र. में राष्ट्रीय राजमार्गों का चौराहा ब्यावरा जिला राजगढ़ को कहते हैं।
  • एन.एच. 7 और एन.एच. 27 का संगम बिन्दु रीवा जिला है।
  • राज्य में देश का लगभग 8 प्रतिशत राष्ट्रीय राजमार्ग है।
राजमार्ग
  • प्रदेश की कुल सड़कों में से 11.1 प्रतिशत राज्य मार्ग सड़कों का है।
  • वर्तमान में राज्य में लगभग 48 राज्य राजमार्ग है।।
  • राजमार्गों मंे 500 किमी से अधिक लंबाई के 6 राजमार्ग है।
  1. रामानुजगंज से लुकवासा
  2. गोंदिया से चित्रकुट
  3. कटनी से मंदसौर
  4. सन्दपुर से कबीर चबुतरा
  5. जैतपुर से नागपुर
  6. चिलपी से बड़ोदरा
मुख्य जिला मार्ग
  • प्रदेश में जिला मार्गों की कुल लंबाई 19574 किमी है।
  • राज्य की कुल सड़कों में मुख्य जिला मार्ग सड़कों का प्रतिशत सर्वाधिक है।
  • राज्य की कुल सड़कों में इनका प्रतिशत 22.6 प्रतिशत है।
ग्रामीण मार्ग
  • मध्य प्रदेश में ग्रामीण मार्गांे की लंबाई 24089 किमी है।
  • मध्यप्रदेश में वर्ष 2005 को सड़क वर्ष के रूप में मनाया गया।
सड़कों से संबंधित प्रमुख योजनाएं

  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजन दिसम्बर 2000 से प्रारंभ की गई है।
  • मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजा 1 अप्रैल 2010 से प्रारंभ की गई है।
मध्यप्रदेश में वायु परिवहन
  • मध्यप्रदेश में कुल 26 हवाई पट्टियां हैं। 
  • भोपाल हवाई अड्डे का नाम राजा भोज हवाई अड्डा है।
  • इंदौर हवाई अड्डे का नाम अहिल्या बाई हवाई अड्डा है।
  • जबपुर हवाई अड्डा दुमना हवाई अड्डा है।
  • प्रदेश मेें पॉच हवाई अड्डे- खुजराहो, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में है।
म.प्र. में रेलमार्ग
  • प्रदेश में रेलमार्गों की लंबाई लगभग 4903 किमी है।
  • प्रदेश का सबसे बड़ा जंक्शन इटारसी है।
  • भारत के 17 रेलवे जोन में मध्यप्रदेश एक है।
  • पश्चिम मध्य रेेलवे जोन का मुख्यालय जबलपुर है।
  • म.प्र. में  सर्वप्रथम रेलमार्ग का निर्माण 1865 में किया गया था।
  • भोपाल का हबीबगंज स्टेशन आई.एस.ओ. प्रमाणित है।
  • मध्यप्रदेश में रेल सेवा आयोग का मुख्यालय भोपाल में है।
  • वर्तमान मेें प्रदेश में तीन रेेलवे जोन हैं-
  1. पश्चिम मध्य रेलवे- जबलपुर, सागर, सतना, खंडवा, विदिशा, होशंगाबाद, एवं भोपाल जिले आते हैं।
  2. पश्चिम रेलवे- इंदौर, देवास, सीहोर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच आदि।
  3. दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे- शहड़ोल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी आदि जिले।
मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग

  1. एन.एच. 3 आगरा मुम्बई राज्य में  लंबाई लंबाई 717 कि.मी.  प्रदेश का सर्वाधिक लंबा।
  2. एन.एच. 7- वारणसी-मझगंवा-रीवा 511 राज्य में लंबाई कि.मी.।
  3. एन.एच. 12- जबलपुर-भोपाल-खिलचीपुर राज्य में लंबाई 487 कि.मी.।
  4. एन.एच. 12 ए- जबलपुर-मंडला-चिल्पी- राज्य में  लंबाई 192 किमी।
  5. एन.एच. 12 ए.एक्स- जबलपुर झांसी राज्य में  लंबाई 337 किमी।
  6. एन.एच. 25 लखनउ-झांसी शिवपुरी राज्य में  लंबाई 80 किमी
  7. एन.एच. 26 झांसी-लखनादौन राज्य में  लंबाई 281 किमी
  8. एन.एच. 26 ए एक्स- सागर-बीना राज्य में लंबाई 75 कि.मी.।
  9. एन.एच. 27 इलाहबाद मझगवां राज्य में  लंबाई 52 कि.मी.।
  10. एन.एच. 59 गोधरा-धार-इंदौर राज्य में लंबाई 171 कि.मी.।
  11. एन.एच. 59 ए इंदौर-बैतूल राज्य में लंबाई 280 कि.मी.।
  12. एन.एच. 69 नागपुर औबेदुल्ला गंज राज्य में लंबाई 256 कि.मी.।
  13. एन.एच. 75 ग्वालियर झांसी खुजराहों रीवा- रांची राज्य में लंबाई 211 किमी.।
  14. एन.एच. 75ए- रीवा-रेणुकूट-डाल्टनगंज रांची राज्य में  लंबाई 195 कि.मी. है। 
  15. एन.एच. 76- उदयपुर-कोटा-शिवपुरी राज्य में लंबाई 43 कि.मी.।
  16. एन.एच. 78- कटनी-शहड़ो-अम्बिकापुर राज्य मंे लंबाई 244  कि.मी.।
  17. एन.एच. 79- अजमेर-नीमच-मंदसौर-रतलाम राज्य में लंबाई 240 कि.मी।
  18. एन.एच. 86- कानपुर-छतरपुर-सागर राज्य में लंबाई 188 कि.मी.।
  19. एन.एच. 86 ए- देवास-भोपाल-रायसेन-विदिशा-सागर राज्य में लंबाई 340 किमी।
  20. एन.एच.92- नौगांव-इटावा-ग्वालियर राज्य मंे लंबाई 108 कि.मी.।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.