खेलो इंडिया यूथ गेम्स से संबन्धित महत्वपूर्ण जानकारी | Khelo India GK in Hindi

 खेलो इंडिया यूथ गेम्स से संबन्धित महत्वपूर्ण जानकारी 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स से संबन्धित महत्वपूर्ण जानकारी | Khelo India GK in Hindi

 खेलो इंडिया यूथ गेम्स से संबन्धित महत्वपूर्ण जानकारी

  • KIYG भारत में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिये एक राष्ट्रीय स्तर की बहु-विषयक खेल प्रतियोगिता है।
  • ये खेल प्रत्येक वर्ष जनवरी या फरवरी में आयोजित किये जाते हैं जो भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल का हिस्सा हैं।
  • इसका उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और ज़मीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है।
  • युवा खेलों के पिछले 5 संस्करण दिल्ली, पुणे, गुवाहाटी, पंचकुला और भोपाल में आयोजित किये गए थे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रारूप: 

  • यह दो श्रेणियों में आयोजित किया जाता है अर्थात् 17 वर्ष से कम उम्र के स्कूली छात्र और 21 वर्ष से कम उम्र के कॉलेज के छात्र।
  • यह एक टीम चैंपियनशिप प्रारूप में संचालित होता है, जिसमें व्यक्तिगत एथलीटों या टीमों द्वारा अर्जित पदक उनके संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश (UT) की समग्र पदक तालिका में योगदान करते हैं।
  • आयोजन के समापन पर, सबसे अधिक स्वर्ण पदक हासिल करने वाले राज्य या केंद्रशासित प्रदेश को विजेता घोषित किया जाता है।
  • महाराष्ट्र और हरियाणा को छोड़कर किसी भी अन्य टीम ने आज तक KIYG का खिताब नहीं जीता है।

KIYG का छठा संस्करण:  

  • KIYG, तमिलनाडु में 26 खेलों में कुल 933 पदक (278 स्वर्ण, 278 रजत और 377 कांस्य) शामिल हैं।
  • स्क्वैश इस वर्ष KIYG में पदार्पण कर रहा है, जबकि सिलंबम, स्वदेशी मार्शल आर्ट का एक रूप, एक प्रदर्शन खेल के रूप में प्रदर्शित किया गया है।
  • शुभंकर: वीरा मंगई।
  • रानी वेलु नचियार, जिन्हें प्रेमपूर्वक वीरा मंगई कहा जाता है, एक भारतीय रानी थीं जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ युद्ध छेड़ा था।
  • इसके अलावा खेलों के लोगो में कवि तिरुवल्लुवर की आकृति भी शामिल है।

MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.