राष्ट्रीय खेल तथा साहसिक पुरस्कार (National Sports and Adventure Awards) 2023

  राष्ट्रीय खेल तथा साहसिक पुरस्कार (National Sports and Adventure Awards) 2023

राष्ट्रीय खेल तथा साहसिक पुरस्कार (National Sports and Adventure Awards) 2023



 राष्ट्रीय खेल तथा साहसिक पुरस्कार 2023

  • पुरस्कारों का संचालन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जाता है। 


मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: 2023

  • यह भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है, जिसे वर्ष 1991-92 में स्थापित किया गया। 
  • इस पुरस्कार का नाम हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया है। 
  • यह चार वर्ष की अवधि में किसी खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। 
  • यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले उल्लेखनीय विजेताओं में एमसी मैरी कॉम, पीवी सिंधु, सचिन तेंदुलकर तथा विराट कोहली शामिल हैं। 

2023: 

  • वर्ष 2023 के लिये मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार चिराग शेट्टी एवं सात्विक साईराज रंकीरेड्डी (बैडमिंटन) को दिया गया। 

अर्जुन पुरस्कार: 2023

  • वर्ष 1961 में स्थापित यह पुरस्कार खेल रत्न के अस्तित्व में आने से पूर्व भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान था। 
  • इसका नाम महाभारत के पात्र अर्जुन के नाम पर रखा गया है। 
  • यह पुरस्कार 4 वर्ष की अवधि में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रदान किया जाता है। 
  • पुरस्कार प्राप्त विजेताओं को अर्जुन की एक प्रतिमा, एक प्रमाण-पत्र तथा नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 
  • सर्वप्रथम वर्ष 1961 में फुटबॉल ओलंपियन पीके बनर्जी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 
  • प्रथम महिला पुरस्कार विजेता: हॉकी खिलाड़ी अन्ना लम्सडेन। 

अर्जुन पुरस्कार: 2023

  • वर्ष 2023 के लिये अर्जुन पुरस्कार अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाज़ी), मोहम्मद शमी (क्रिकेट), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग) तथा अन्य को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

द्रोणाचार्य पुरस्कार: 2023

  • यह पुरस्कार प्रशिक्षकों/कोच को प्रदान किया जाने वाला भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है जिसे वर्ष 1985 में स्थापित किया गया था। 
  • इसका नाम महाभारत में अर्जुन के प्रशिक्षक द्रोणाचार्य के नाम पर रखा गया है। 
  • इससे सम्मानित विजेताओं को द्रोणाचार्य की एक कांस्य प्रतिमा, एक प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार दिया जाता है। 
  • प्रथम महिला पुरस्कार विजेता: वर्ष 2002 में एथलेटिक्स कोच रेनू कोहली। 
  • यह पुरस्कार खेल क्षेत्र में हाल की उपलब्धियों तथा आजीवन योगदान दोनों के लिये दिया जाता है। 

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023: 

  • नियमित श्रेणी: ललित कुमार (कुश्ती), आर.बी रमेश (शतरंज) सहित अन्य। 
  • आजीवन श्रेणी: जसकीरत सिंह ग्रेवाल (गोल्फ), भास्करन ई (कबड्डी) सहित अन्य। 

मेजर ध्यानचंद पुरस्कार: 2023

  • वर्ष 2002 में स्थापित यह पुरस्कार खेल क्षेत्र में में आजीवन उपलब्धियों के लिये दिया जाता है। 
  • व्यक्तिगत क्षमता में खेलों को प्रोत्साहन देने वाले योगदानकर्त्ताओं को इससे सम्मानित किया जाता है। 
  • इसे प्राप्त करने वाले प्रथम विजेताओं में ओलंपियन मुक्केबाज़ शाहुराज बिराजदार तथा हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान शामिल हैं। 

मेजर ध्यानचंद पुरस्कार 2023

  • वर्ष 2023 के लिये मंजूषा कंवर (बैडमिंटन), विनीत कुमार शर्मा (हॉकी), कविता सेल्वराज (कबड्डी) को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी (Maulana Abul Kalam Azad Trophy - MAKA): 

  • भारत में सबसे पुराना राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, 1956-1957 में स्थापित किया गया। 
  • अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन के लिये किसी संस्थान या विश्वविद्यालय को दिया जाता है। 
  • पुरस्कार में एक रोलिंग MAKA ट्रॉफी और एक नकद पुरस्कार शामिल है। 
  • सबसे पहले वर्ष 1956-57 में बम्बई विश्वविद्यालय को प्रदान किया गया। 

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी 2023: 

  • गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (समग्र विजेता विश्वविद्यालय); लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब (प्रथम उपविजेता); कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र (द्वितीय उपविजेता)। 

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: 2023

  • वर्ष 2009 में स्थापित किया गया। 
  • खेल प्रोत्साहन और विकास के लिये संगठनों तथा व्यक्तियों को पुरस्कार दिया गया। 
  • श्रेणियों में प्रतिभा की पहचान, कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी, खिलाड़ियों का रोज़गार और विकास के लिये खेल शामिल हैं।

 राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: 2023

  • जैन (डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी), ओडिशा खनन निगम लिमिटेड।

 

तेनज़िंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक (Adventure) कार्य पुरस्कार: 2023

  • इसे वर्ष 1993-1994 से प्रस्तुत किया गया है और इसका नाम तेनजिंग नोर्गे के नाम पर रखा गया है, जो 1953 में एडमंड हिलेरी के साथ माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुँचने वाले पहले दो व्यक्तियों में से एक थे। 
  • प्राप्तकर्त्ताओं को पिछले तीन वर्षों में "भूमि, समुद्र और वायु पर साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि" के लिये सम्मानित किया गया है। 
  • इस पुरस्कार का दर्जा खेल के क्षेत्र में दिये जाने वाले अर्जुन पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है। 

तेनज़िंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक (Adventure) कार्य पुरस्कार 2022: 

  • स्वर्गीय सुश्री सविता कंसवाल (भूमि), श्री तुलसी चैतन्य मोथुकुरी (जल), श्री अंशू कुमार तिवारी (वायु)।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.