ई-गवर्नेस का क्या तात्पर्य है? |What is meant by e-governance?

ई-गवर्नेस का क्या तात्पर्य है? |What is meant by e-governance?


Q. ई-गवर्नेस का क्या तात्पर्य है? What is meant by e-governance? ( MPPSC Mains 2014) 

  • उत्तर- इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेस-ई-गवर्नेस का अर्थ- नागरिकों को सरकारी सेवाएँ तथा सरकारी कार्यकलापों की जानकारी एवं नागरिकों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से अंतक्रिया की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। सूचना का अधिकार लागू होने के कारण इसका महत्त्व वर्तमान में और भी बढ़ जाता है। ई-शासन के उपयोग से शासन प्रणाली अधिक पारदर्शीकुशल तथा जवाबदेह बनाई जा सकती है। भारत में अनेक राज्यों द्वारा इसकी स्वागतयोग्य पहल के कारण केंद्र सरकार ने भी इसके लिए योजनाएँ तथा कार्यक्रम बनाए हैं। 

  • हमारे देश में ई-शासन का वास्तविक आरंभ 1976 में राष्ट्रीय सूचना केंद्र की स्थापना के साथ ही प्रारंभ हो गया यह केंद्र संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) को सहायता से इलेक्ट्रॉनिक आयोग ने आरंभ किया थाऔर इसने अपने आरंभिक दिनों में ही सबसे पहले देश के सभी जिलो को परस्पर जोड़ना प्रारंभ किया। वर्तमान में सभी मंत्रालया का कंप्यूटरीकरण का कार्य सम्पन्न हो चुका है। इसी प्रकार मंत्रालय अपने दैनिक क्रिया कलापों में कम्प्यूटर का भरपूर उपयोग करने लगे हैं। रेल मंत्रालय में जहाँ जटिल आरक्षण पद्धति को इंटरनेट की मदद से इतना आसान बनाया कि आज लोग बिना रेल आरक्षण केंद्रों पर गए इंटरनेट से अपने यात्रा टिकट प्राप्त कर रहे हैं। पंचायत से लेकर लोकसभा तक के चुनाव में व्यापक रूप से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रयोग हो रहा है तथा मतदान के कुछ ही घंटों के भीतर मतदान के नतीजे उपलब्ध हो रहे हैं। इस प्रकार सरकार इंटरनेट और विश्वव्यापी जाल का उपयोग नागरिकों के लिए सुगम एवं सरल प्रशासन प्रदान करने के लिए कर रही है। लोग भी इस प्रक्रिया का लाभ पाकर आवश्यक सरकारी सूचनाओं के लिए इंटरनेट का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। 

  • लेकिन उससे भी बड़ा तथ्य यह है कि साक्षर समूह का एक बड़ा भाग आज भी सूचना तथा संचार प्रणाली से विमुख है। इसलिए आज सरकार साक्षरता के साथ ही साथ ई-साक्षरता पर भी ध्यान दे रही है। उसके लिए राज्य सरकारें केंद्र सरकार से प्रोत्साहन प्राप्त कर अपने राज्य के लिए दिशा-निर्देश तय कर रही हैं। संपूर्ण साक्षर राज्य केरल ने ई-साक्षरता में भी उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। वर्तमान में शासन सभी कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग से ई-शासन दीर्घकालिक रूप में ई लोकतंत्र (ई-डेमोक्रेसी) के रूप में परिलक्षित हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.