FIDE ग्रैंड स्विस ओपन क्या है? |अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ | FIDE Kya Hai

FIDE ग्रैंड स्विस ओपन क्या है? 

FIDE ग्रैंड स्विस ओपन क्या है? |अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ | FIDE Kya Hai

FIDE ग्रैंड स्विस ओपन, 2023

  • विदित संतोष गुजराती (FIDE पुरुष ग्रैंड स्विस) तथा वैशाली रमेश बाबू (FIDE महिला ग्रैंड स्विस) ने FIDE ग्रैंड स्विस ओपन में जीत प्राप्त की, साथ ही विश्व शतरंज चैंपियन को चुनौती देने के अवसर के रूप में वर्ष 2024 में आयोजित होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिये प्रतिष्ठित स्थान अर्जित किया, जिसका जश्न पूरा देश मना रहा है।
  • विश्व शतरंज चैम्पियनशिप- 2024, अप्रैल 2024 में टोरंटो, कनाडा में आयोजित होने वाली है।

 

FIDE ग्रैंड स्विस ओपन क्या है?

  • FIDE ग्रैंड स्विस ओपन एक शतरंज टूर्नामेंट है जो विश्व चैम्पियनशिप चक्र के लिये योग्यता प्राप्त करने के एक भाग के रूप में जानी जाती है।
  • FIDE ग्रैंड स्विस और FIDE महिला ग्रैंड स्विस- 2023 विला मरीना, डगलस, आइल ऑफ मैन (एक ब्रिटिश द्वीप) में आयोजित किया गया था।
  • ओपन इवेंट में शीर्ष दो खिलाड़ी 2024 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिये योग्यता प्राप्त करेंगे, जो विश्व चैंपियन के लिये दावेदारी का निर्धारण करेगा।
  • कुल पुरस्कार राशि 600,000 अमेरिकी डॉलर है, जिसमें पुरुष ग्रैंड स्विस के लिये 460,000 अमेरिकी डॉलर और महिला ग्रैंड स्विस के लिये 140,000 अमेरिकी डॉलर निर्धारित हैं।
  • पहला ग्रैंड स्विस वर्ष 2019 में आइल ऑफ मैन में आयोजित किया गया था।

 

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE):

  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) शतरंज के खेल का शासी निकाय है और यह सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को नियंत्रित करता है।
  • यह एक गैर-सरकारी संस्थान के रूप में गठित है। यह विश्व शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन करता है।
  • इसे वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा वैश्विक खेल संगठन के रूप में मान्यता दी गई थी।
  • वर्तमान में FIDE का मुख्यालय लॉज़ेन (स्विट्जरलैंड) में है, लेकिन इसकी शुरुआत वर्ष 1924 में पेरिस में "जेन्स ऊना समस" ("वी आर वन फैमिली" लैटिन में) के आदर्श वाक्य के साथ की गई थी।
  • यह फुटबॉल, क्रिकेट, तैराकी एवं ऑटो रेसिंग खेल के शासी निकायों के साथ-साथ महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय खेल संघों में से एक था। राष्ट्रीय शतरंज संघों के रूप में इसमें 199 सदस्य देश शामिल हैं जो वर्तमान में इसे सबसे बड़े संघों में से एक बनाता है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.