Sport GK (Current Affairs) August 2023 in Hindi | खेलकुद करेंट अफेयर्स अगस्त 2023

 Sport GK (Current Affairs) August 2023 in Hindi

Sport GK (Current Affairs) August 2023 in Hindi | खेलकुद करेंट अफेयर्स  अगस्त 2023



Sport GK (Current Affairs) August 2023 in Hindi


विश्व तीरंदाज़ी चैंपियनशिप और भारत 

  • प्रधानमंत्री ने बर्लिन में विश्व तीरंदाज़ी चैंपियनशिप में भारत के लिये पहला स्वर्ण पदक हासिल करने हेतु ज्योति सुरेखा वेन्नमपरनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की भारतीय महिला कंपाउंड टीम को बधाई दी।
  • अदिति गोपीचंद स्वामी 17 वर्ष की उम्र में विश्व तीरंदाज़ी चैंपियनशिप में व्यक्तिगत कंपाउंड स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की वरिष्ठ विश्व चैंपियन और पहली भारतीय बनीं।
  • विश्व तीरंदाज़ी ओलंपिक और पैरालंपिक खेल तीरंदाज़ी का अंतर्राष्ट्रीय संघ है।
  • संगठन की स्थापना वर्ष 1931 में हुई थी और इसकी ज़िम्मेदारी विश्व भर में तीरंदाज़ी का विनियमन करना एवं उसे बढ़ावा देना है।
  • विश्व तीरंदाज़ी संघ का कार्यालय स्विट्ज़रलैंड की ओलंपिक राजधानी लॉज़ेन में स्थित है।

नॉर्समैन एक्सट्रीम ट्रायथलॉन

  • नॉर्समैन एक्सट्रीम ट्रायथलॉन का 2023 संस्करण 5 अगस्त को नॉर्वे में संपन्न हुआजिसमें 35 देशों के 290 एथलीट्स ने दौड़ में हिस्सा लिया।
  • नॉर्समैन एक्सट्रीम ट्रायथलॉन दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण और प्रतिष्ठित कठिनतम प्रतियोगिताओं में से एक है। यह लंबी दूरी की ट्रायथलॉन है जिसमें 3.8 किमी. की तैराकी, 180 किमी. की बाइक की सवारी और 5,230 मीटर की कुल ऊंचाई के आरोहण चढ़ने के साथ 42.2 किमी की दौड़ भी शामिल है।
  • यह दौड़ हार्डेंजरफजॉर्ड के ठंडे पानी में एक नौका से छलांग लगाने के साथ शुरू होती है और नॉर्वे की सबसे ऊँची चोटियों में से एक माउंट गौस्टाटोपेन के शिखर पर अंतिम पर्वतारोहण के साथ समाप्त होती है।

महिला फीफा विश्व कप 2023

  • ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की संयुक्त मेज़बानी में 32 टीमों की भागीदारी वाला महिला फीफा विश्व कप 2023 हाल ही में संपन्न हुआ।
  • फाइनल मैच 20 अगस्त, 2023 को आयोजित किया गया था जहाँ स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराकर अपनी पहली विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। इस जीत के साथ स्पेनजर्मनी के बाद पुरुष और महिला दोनों विश्व कप जीतने वाला दूसरा देश बन गया।
  • प्रतियोगिता के चार पिछले चैंपियन हैं: संयुक्त राज्य अमेरिकाजर्मनीजापान और नॉर्वे।

डूरंड कप 2023

  • डूरंड फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 1888 में सर हेनरी मोर्टिमर डूरंड द्वारा शिमला में की गई थी जो तत्कालीन भारत सरकार में विदेश सचिव थे।
  • डूरंड कप  एशिया तथा भारत में सबसे पुराना साथ ही यह विश्व का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है।
  • वर्तमान में चल रहे 132वें संस्करण (3 अगस्त से 3 सितंबर, 2023) का आयोजन भारत के सशस्त्र बलों द्वारा किया गया है।
  • टूर्नामेंट के प्रारूप में दो चरण शामिल हैं: ग्रुप चरण (Group Stage) और नॉकआउट राउंड।
  • डूरंड कप टूर्नामेंट अद्वितीय है जिसमें विजेता टीम को तीन ट्रॉफियाँ मिलती हैं जिनमें डूरंड कप (एक रोलिंग ट्रॉफी और मूल पुरस्कार)शिमला ट्रॉफी (एक रोलिंग ट्रॉफीपहली बार 1904 में शिमला के निवासियों द्वारा दी गई) तथा प्रेसिडेंट्स कप (स्थायी रूप से रखने के लियेपहली बार 1956 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा प्रस्तुत किया गया था) शामिल हैं।

 

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023

  • भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023  में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार पुनः इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने 88.17 मीटर का भाला फेंक रिकॉर्ड हासिल किया।
  • बुडापेस्ट में अपनी हालिया जीत से पहले नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक (टोक्यो 2020) में स्वर्ण पदक जीतनेडायमंड लीग खिताब (2022) हासिल करने और जूनियर विश्व चैंपियनशिप (2016) जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट होने का गौरव प्राप्त किया था।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.