विश्व रेड क्रॉस दिवस 2023 : थीम (विषय) उद्देश्य महत्व इतिहास : World Red Cross Red Day 2023 : Theme Importance History

 

 विश्व रेड क्रॉस दिवस 2023 : थीम (विषय) उद्देश्य महत्व इतिहास

विश्व रेड क्रॉस दिवस 2023 : थीम (विषय) उद्देश्य महत्व इतिहास : World Red Cross Red  Day 2023 : Theme Importance History


विश्व रेड क्रॉस दिवस कब मनाया जाता है ? 

  • प्रत्येक वर्ष 08 मई को विश्व भर में विश्व रेड क्रॉस दिवस’ मनाया जाता है। 


विश्व रेड क्रॉस दिवस क्यों मनाया जाता है ?

  • यह दिवसअंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट आंदोलन के सिद्धांतों को रेखांकित करता है। यह दिवस आम जनमानस को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के कार्यों में संलग्न विश्व की सबसे एजेंसी (रेड क्रॉस) और समाज में उसके योगदान को जानने का अवसर प्रदान करता है।


विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई को ही क्यों मनाया जाता है ?


  • विश्व रेड क्रॉस दिवसरेड क्रॉस के जनक जीन हेनरी ड्यूनैंट’ के जन्मदिवस को चिह्नित करता हैजिनका जन्म 8 मई, 1828 को जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में हुआ था। जीन हेनरी ड्यूनैंट’ को वर्ष 1901 में पहला नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था। 

विश्व रेड क्रॉस दिवस 2023 की थीम (विषय) 

वर्ष 2023 विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम Everything we do comes #fromtheheart. है।

वर्ष 2022 विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम Be Human Kind ’ है। 


रेड क्रॉस क्या है ? What is Red Cross

  • रेड क्रॉस’ एक ऐसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था हैजो बिना किसी भेदभाव के युद्धमहामारी एवं प्राकृतिक आपदा की स्थिति में लोगों की रक्षा करती है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य विपरीत परिस्थितियों में लोगों के जीवन की रक्षा करना है। 


  • विश्व रेड क्रॉस दिवसरेड क्रॉस के जनक जीन हेनरी ड्यूनैंट’ के जन्मदिवस को चिह्नित करता हैजिनका जन्म 8 मई, 1828 को जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में हुआ था। जीन हेनरी ड्यूनैंट’ को वर्ष 1901 में पहला नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था। इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस’ (ICRC) की स्थापना जीन हेनरी ड्यूनैंट द्वारा वर्ष 1863 में की गई थी। भारत में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी’ का गठन वर्ष 1920 में हुआ था।

 

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज़

 

  • रेड क्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका उद्देश्य मानव जीवन व स्वास्थ्य का बचाव करना है।
  • इसकी स्थापना युद्ध भूमि पर जख्मी और पीडि़तों को सहायता प्रदान करने के लिये वर्ष 1863 में हेनरी ड्यूनैंट ने जिनेवा में की थी।
  • इसका मुख्यालय जिनेवास्विट्ज़रलैंड में है। इसे तीन बार (वर्ष 1917,1944 और 1963) नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
  • रेड क्रॉस का मुख्य उद्देश्य युद्ध या विपदा के समय में कठिनाइयों से राहत दिलाना है। रेड क्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है।
  • रेड क्रॉस ने मानवतानिष्पक्षतातटस्थतास्वतंत्रतास्वयं प्रेरित सेवाएकता एवं सार्वभौमिकता के सिद्धांतों को आत्मसात किया है।
  • भारतीय रेड क्रॉस का सोसायटी अधिनियम, 1920 में पारित किया गया है जो शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देनेरोगों को रोकने और पीड़ितोंको सहायता प्रदान करने पर बल देता है।
  • ज्ञातव्य है कि हेनरी ड्यूनैंट  नोबेल शांति पुरस्कार के पहले विजेता थे।

MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.