राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस 2023 : इतिहास उद्देश्य महत्व | National Cadet Corps Day

राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस 2023 : इतिहास उद्देश्य महत्व

राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस 2022 : इतिहास उद्देश्य महत्व | National Cadet Corps Day

राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस 2023 : इतिहास उद्देश्य महत्व

  • दुनिया के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन ‘राष्ट्रीय कैडेट कोर’ (NCC) ने 28 नवंबर, 2023 को अपनी स्थापना की 75वीं वर्षगाँठ मनाई। ‘राष्ट्रीय कैडेट कोर’, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है, स्वैच्छिक आधार पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिये एक 'त्रि-सेवा संगठन' है, जिसमें सेना, नौसेना और वायु विंग शामिल हैं।
  • भारत में ‘राष्ट्रीय कैडेट कोर’ की स्थापना 15 जुलाई, 1948 को राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम, 1948 के तहत हुई थी। ‘राष्ट्रीय कैडेट कोर’ दिवस नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है।
  • NCC का आदर्श वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ (Unity and Discipline) है, जिसे 12 अक्तूबर, 1980 को आयोजित केंद्रीय सलाहकार समिति की बैठक में अपनाया गया था। NCC प्रशिक्षण तीन साल का होता है- पहले वर्ष 'A', दूसरे वर्ष 'B' और तीसरे वर्ष में 'C' ग्रेड का प्रमाणपत्र दिया जाता है। NCC समूह का नेतृत्व 'लेफ्टिनेंट जनरल' रैंक का अधिकारी करता है और पूरे देश में ऐसे कुल 17 अधिकारी हैं।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.