बिम्बिसार (544-492 ऐतिहासिक व्यक्तित्व के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य (जानकारी) | Bimbisar Important GK Fact in Hindi

बिम्बिसार (544-492  ऐतिहासिक व्यक्तित्व
Bimbisar Important GK Fact in Hindi  

बिम्बिसार (544-492  ऐतिहासिक व्यक्तित्व के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य (जानकारी) | Bimbisar Important GK Fact in Hindi
 

बिम्बिसार  ऐतिहासिक व्यक्तित्व के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य (जानकारी) 

बिम्बिसार हर्यक वंश का पहला शासक थाउसका कार्यकाल 544 ईसा पूर्व से 492 ईसा पूर्व के बीच था बिम्बिसार ने हर्यक राजवंश की स्थापना 544 ईसा पूर्व में की थी. बौद्ध ग्रंथों के अनुसार बिम्बिसार ने 15 वर्ष की आयु ने राजपद का कार्यभार सँभाला था बिम्बिसार को जैन ग्रंथों में श्रेणिक के नाम से भी जाना जाता है.

 

बिम्बिसार प्रमुख तथ्य (Bimbisaar Fact in Hindi)

 

  • बिम्बिसार ने गिरिव्रज अथवा राजगृह को मगध की राजधानी बनाया. विजय और विस्तार की नीति को अपनाते हुए अंग देश पर अधिकार कर लिया. उस समय अंग का शासक ब्रह्मदत्त था. इसने अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए वैवाहिक सम्बन्ध भी स्थापित किया. 
  • बिम्बिसार ने पहला विवाह कोसलराज की पुत्री और प्रसेनजित की बहन कोशलदेवी से किया 
  • दूसरा विवाह उसने वैशाली की लिच्छवी राजकुमारी चेल्लना से किया और तीसरा विवाह उसने मद्रकुल के प्रधान की पुत्री क्षेमा से किया. 
  • अनुमानित है कि बिम्बिसार के राज्य में लगभग 80,000 बस्तियाँ थीं. 
  • बिम्बिसार बुद्ध का समकालीन था. 
  • ह्वेनसांग के अनुसार बिम्बिसार ने राजगीर नगर की स्थापना की थी. 
  • बिम्बिसार ने अवन्ती नरेश चंद्रप्रद्योग से भी युद्ध किया. बाद में पीलिया रोग से ग्रस्त प्रद्योत के इलाज हेतु राजवैद्य जीवक को भेजा था. 
  • बिम्बिसार बुद्ध का समकालीन था तथा वह बुद्ध का अनुयायी भी था. 
  • बिम्बिसार ने बौद्धों को वेलवन नामक वन दान में दिया था. वह बौद्ध धर्म का प्रथम प्रमुख संरक्षक था.

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.