अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2023 : थीम इतिहास उद्देश्य महत्व | International Day of Older Persons (IDOP) 2023 Theme

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2023 : थीम इतिहास उद्देश्य महत्व

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2022 : थीम इतिहास उद्देश्य महत्व |  International Day of Older Persons (IDOP) 2022 Theme



अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कब मनाया जाता है ?

  • 1 अक्तूबर को सम्पूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Elderly Persons) मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2023 की थीम क्या है  ?

  • 2023 Theme: Fulfilling the Promises of the Universal Declaration of Human Rights for Older Persons: Across Generations

  • वृद्ध व्यक्तियों के लिए मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा के वादों को पूरा करना: पीढ़ियों तक

  • 2022 Theme:बदलती दुनिया में वृद्ध व्यक्तियों का लचीलापन।
  • International Day of Older Persons in 2022 is “Resilience of Older Persons in a Changing World.


अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2023 : थीम इतिहास उद्देश्य महत्व

  • 1 अक्तूबर को सम्पूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Elderly Persons) मनाया जाता है। वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को समाज द्वारा सम्मान देने हेतु इस आयोजन का फैसला संयुक्त राष्ट्र ने 14 दिसंबर, 1990 में लिया था। इस दिन वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों का सम्मान तथा उनके हितों पर चिंतन किया जाता है।
  • भारत में वर्ष 2011 की जनगणना में बताया गया कि देश में वृद्धों की संख्‍या जल्‍द ही 10 करोड़ को पार कर जाएगी।
  • भारत सरकार ने वर्ष 1999 में बुजुर्गों से संबंधित राष्‍ट्रीय नीति बनाई थी, जिसमें वृद्धों की सभी प्रमुख समस्याओं को मद्देनज़र रखा गया।
  • इसके अलावा अदालतों, रेल तथा विमान यात्रा, देखभाल, आयकर, बैंकों में जमा धन पर ब्याज आदि में वृद्धों को को कई प्रकार की छूट दी जाती है।


विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (WEAAD - 15 जून


  • विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस WEAAD का आयोजन हर वर्ष 15 जून को किया जाता है।
  • थीम 2022: डिजिटल इक्विटी फॉर आल एजेज़ (Digital Equity for All Ages)
  • विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस का उद्देश्य दुर्व्यवहार और नुकसान से ग्रसित बुजुर्ग लोगों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता बढ़ाना। इसका प्राथमिक लक्ष्य सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय कारकों के बारे में जागरूकता बढ़ाकर दुर्व्यवहार और उपेक्षा के संबंध में बेहतर समझ विकसित करना है।


बुजुर्ग दुर्व्यवहार क्या होता है ?

  • बुजुर्ग दुर्व्यवहार को ‘एक एकल’ या ‘बार-बार होने वाली घटना’ या उचित कार्रवाई की कमी के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जो किसी भी उस रिश्ते में हो सकती है जहांँ विश्वास की उम्मीद होती है और किसी बुजुर्ग व्यक्ति के नुकसान या परेशानी का कारण बनती है"।
  • यह एक वैश्विक सामाजिक मुद्दा है जो दुनिया भर में लाखों वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य और मानवाधिकारों को प्रभावित करता है तथा एक ऐसा मुद्दा है जो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करता है।
  • वृद्ध दुर्व्यवहार एक ऐसी समस्या है जो विकासशील और विकसित दोनों देशों में मौजूद है, फिर भी आमतौर पर विश्व स्तर पर कम रिपोर्ट की जाती है।
  • प्रसार दर या अनुमान केवल चयनित विकसित देशों में मौजूद हैं- 1% से 10% तक।
  • यह एक वैश्विक बहुआयामी प्रतिक्रिया की मांग करता है, जो वृद्ध व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा पर केंद्रित है। 


वृद्धजन से संबंधित योजनाएँ:

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY):

  • यह भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिये घोषित एक पेंशन योजना है।
  • इस योजना को अब वर्ष 2020 से आगे तीन वर्ष की अवधि के लिये (वर्ष 2023 तक) बढ़ा दिया गया है।

वृद्ध व्यक्तियों के लिये एकीकृत कार्यक्रम (Integrated Program for Older Persons- IPOP):

  • इस नीति का मुख्य लक्ष्य वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है।
  • भोजन, आश्रय, चिकित्सा देखभाल जैसी बुनियादी आवश्यकताएँ और यहाँ तक कि मनोरंजन के अवसर प्रदान कर इस उद्देश्य की पूर्ति की जाती है।


राष्ट्रीय वयोश्री योजना:

  • यह वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष (Senior Citizens’ Welfare Fund) से वित्तपोषित केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इस कोष को वर्ष 2016 में अधिसूचित किया गया था।
  • लघु बचत खातों, PPF और EPF से सभी दावारहित राशियों को इस कोष में स्थानांतरित कर दिया जाता है।
  • यह BPL की श्रेणी के उन वरिष्ठ नागरिकों को सहायता और सहायक उपकरण प्रदान करने का लक्ष्य रखता है जो क्षीण दृष्टि, श्रवण दोष, दाँतों की क्षति और चलने-फिरने में व्यवधान जैसी आयु संबंधी अक्षमताओंसे पीड़ित हैं।


संपन्न परियोजना (SAMPANN Project):

संपन्न/SAMPANN (सिस्टम फॉर अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑफ पेंशन) परियोजना को वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया था। यह दूरसंचार विभाग के पेंशनभोगियों के लिये एक सहज ऑनलाइन पेंशन प्रसंस्करण और भुगतान प्रणाली है।

यह पेंशनभोगियों के बैंक खातों में पेंशन का सीधा क्रेडिट प्रदान करता है।


बुजुर्गों के लिये ‘SACRED’ पोर्टल:

  • सीनियर एबल सिटीज़न फॉर रि-एम्प्लॉयमेंट इन डिग्निटी’- SACRED पोर्टल को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है।
  • 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक इस पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं और रोज़गार एवं कार्य अवसर की मांग कर सकते हैं।


एडल्ट लाइन- वृद्ध जनों के लिये टोल-फ्री नंबर:

  • यह उत्पीड़न के मामलों में तत्काल सहायता करने के अलावा विशेष रूप से पेंशन, चिकित्सा और कानूनी मुद्दों परवृद्ध व्यक्तियों को सूचना, मार्गदर्शन, भावनात्मक समर्थन प्रदान करता है।
  • यह सभी वरिष्ठ नागरिकों या उनके शुभचिंतकों को देश भर में एक मंच प्रदान करने के लिये तैयार किया गया है ताकि वे अपनी चिंताओं को समवेत एवं साझा कर सकें और उन समस्याओं के बारे में जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें जिनका उन्हें दिन-प्रतिदिन सामना करना पड़ता है।

सीनियर केयर एजिंग ग्रोथ इंजन (SAGE) इनिशिएटिव:

  • सेज पोर्टल (SAGE Portal) विश्वसनीय स्टार्ट-अप्स के माध्यम से वृद्ध व्यक्तियों हेतु देखभाल उत्पादों और सेवाओं का ‘वन-स्टॉप एक्सेस’ है।
  • यह ऐसे व्यक्तियों की मदद करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है जो वृद्ध जनों की देखभाल के लिये सेवाएँ प्रदान करने के क्षेत्र में उद्यमिता करने में में रुचि रखते हैं।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.